गाजियाबाद में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली

अभी हाल फिलहाल में ही गाजियाबाद में एक आरोपी जो मोहित शर्मा हत्याकांड में शामिल था वह पुलिस से भाग रहा था। भागते समय उसने पुलिस पर फायरिंग करने की भी कोशिश की और पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए उसके पैर पर गोली मार दी।

Shakshi Chauhan

3 जुलाई 2026

1 min read
गाजियाबाद में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली

हाल फिलहाल में ही एक एनकाउंटर सामने आया है। यह पुलिस एनकाउंटर गाजियाबाद में हुआ है। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी जिसका नाम गौरव था शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ हाथापाई में घायल हो गया। मोहित शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में लगी थी गोली। जब आरोपी ने भागने की कोशिश की थी तो पुलिस ने उसके पैर पर गोली मार दी। अब उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

पुलिस ने बयान दिया कि 2 जुलाई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना में रहने वाले मोहित शर्मा की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जब इस हत्या के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पूछताछ की तो उसमें मुख्य आरोपी गौरव और उसके कुछ साथी पकड़े गए। इसके बाद पुलिस ने इन सब के खिलाफ कार्रवाई करके गौरव को अरेस्ट कर लिया।

जब पुलिस आरोपी के साथ पूछताछ कर रही थी तो आरोपी ने हथियार के बारे में काफी सारी इनफार्मेशन पुलिस को दी। फिर आरोपी उन्हें उस जगह ले जाने वाला था जहां पर हथियार मिले थे हथियार बरामद करने के लिए शांति नगर वाटर प्लांट के पास एक डंपिंग यार्ड में पुलिस गई आरोपी के साथ। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़े: बार-बार आंख फड़कना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानें इसके मेडिकल कारण

पुलिस के अनुसार जब गौरव भाग रहा था तो वह झाड़ियां में छुप गया वहीं उसने अपनी अपनी पिस्तौल निकाल, पुलिस टीम पर ही गोली चला दी। पुलिस ने पहले आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका और गोली चलाता रहा। जब पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई तो उसके पैर पर गोली लग गई और आरोपी गौरव को दोबारा पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया की हत्या की मामले में अभी भी इन्वेस्टिगेशन जारी है। गौरव के अलावा इस वारदात में कहीं सारे आरोपियों की तलाश की जा रही है और वह जल्दी गिरफ्तार होंगे। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की बहुत अच्छे से जांच हो रही है। आरोपी से निकाली गई इनफॉरमेशन का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया जा रहा है। और इसी आधार पर काफी सारे सबूत सामने आए हैं।

और पढ़े: बेंगलुरु के डे-केयर में मासूम से क्रूरता, बच्चे को बाथरूम में बंद कर वॉशिंग मशीन में बैठाने का आरोप

गाजियाबाद में हाल के दिनों में पुलिस की अपराधियों के खिलाफ करवाई काफी चर्चा में रही है। हालांकि हाथाबाई के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए हैं। लेकिन पुलिस ने काफी क्लीयरली बोल दिया कि आरोपी ने पहले फायरिंग की थी और उन्होंने बस अपनी आत्मरक्षा की।

फिलहाल मोहित शर्मा हत्याकांड की इन्वेस्टीगेशन अभी जारी है। पुलिस का सारा फोकस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ना है। और घटना से जुड़े जितने भी सबूत है वह सब सामने लेने आना है। आरोपी का अस्पताल में इलाज पूरा होने के बाद भी पूछताछ जारी रहेगी ताकि मामले से जुड़ी और खबर बाहर आ सके।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way