उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों की चहल-पहल शुरू होती दिख रही है। सभी पार्टियों ने चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है ताकि जनता सही चुनाव कर सके। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस सेवा की सुविधा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली सभी महिलाओं को 50 हजार रुपये की सहायता देने की भी बात कही है।
जिस प्रकार BJP सरकार जनता को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही है ठीक उसी प्रकार समाजवादी पार्टी भी अन्य स्कीम और पालिसी निकलकर जनता को आकर्षित कर रही है। सपा का कहना है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: NEET UG मेरिट लिस्ट पर NSUI का विरोध तेज, खाली थाली लेकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी
समाजवादी पार्टी के दफ्तर में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने डिंपल यादव ने स्त्री सम्मान समृद्ध योजना के बारे में चर्चा कर लोगों को बताया। जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक मदद सिर्फ 40 हजार रुपये तक सीमित नहीं रहेगी। हर साल इसमें पैसा बढ़ता जाएगा।
इसके अलावा प्रेस कांफ्रेंस में डिंपल यादव ने बयान दिया कि पार्टी के पीडीए का एक बड़ा मतलब आधी आबादी (महिलाएं) भी हैं। पार्टी का मानना है कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं बनेंगी और जब तक उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं किया जाएगा तब तक पूर्ण प्रदेश का विकास संभव नहीं है क्योंकि आबादी में महिलाओं की एक अहम भूमिका है।
इसके बाद उन्होंने बताया कि महिलाओं को मोबाइल, लैपटॉप, पैसा, पाठशाला और प्रशिक्षण जैसे माध्यमों से सशक्त किया जाएगा। सपा की ओर से केवल आर्थिक मदद का वादा नहीं किया गया है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई मुद्दों को भी चुनावी एजेंडे में शामिल करने की बात कही गई है। पार्टी ने 1090 महिला हेल्पलाइन व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं तथा बच्चों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने जैसे वादे भी किए हैं।
यह भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश से बिहार पर बाढ़ का खतरा, गंडक किनारे 6 जिलों में अलर्ट; 3 मीटर तक बढ़ सकता है पानी
बीजेपी 50 हजार सालाना देने की बना रही योजना
आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हर साल महिलाओं को चार किस्तों में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रही है। बता दें कि पार्टी ने पिछले साल बिहार में महिलाओं को 10 हजार रुपये देने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: आज की बड़ी हलचल: 26 अगस्त की राजनीति, दुनिया, खेल और बिजनेस की प्रमुख खबरें एक साथ
चुनाव में महिला वोटरों पर बढ़ेगा जोर
उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला मतदाताओं की भूमिका लगातार अहम होती जा रही है। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले राजनीतिक दल महिलाओं को ध्यान में रखकर अलग-अलग योजनाओं और वादों की घोषणा कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान जैसे मुद्दों से जोड़ा जाए। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की योजनाओं और घोषणाओं के बीच विपक्ष अपने लिए अलग जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, दो नए चेहरों की एंट्री के संकेत





