दिल्ली पुलिस में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पद पर नियुक्त हुए सतीश गोलचा की जगह अब कमिश्नर की गद्दी पर अनुराग कुमार को नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर उनकी जगह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त कर दिया।
भविष्य में आने वाली चुनौतियों और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ इनवेस्टिगेटिव पुलिस तकनीक को और भी मजबूत बनाने के लिए और खुफिया जानकारी पर आधारित कार्यों को और भी दृढ़ता मिले इसलिए भी यह फैसला अपनाया गया है।
यह भी पढ़ें: LPG सप्लाई पर मंडराया संकट, ईरान बोला- एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे
कौन है नए कमिश्नर ?
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पद पर नियुक्त अनुराग कुमार लंबे समय से इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम कर रहे थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर वे आतंकवाद विरोधी अभियानों, जासूसी विरोधी कार्रवाई और देश की अंदरूनी सुरक्षा से जुड़े कामों में सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और बड़े सुरक्षा अभियानों का उन्हें लंबा अनुभव है। दिल्ली पुलिस में भी वे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 1 श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल
अनुराग कुमार के खुफिया विभाग में अनुभव होने के कारण विभाग की भागदौड़ और सही फैसलों पर निर्णय लेने के लिए भी काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में कई बाद राष्ट्रीय आयोजन किये जायेंगे जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का कठोर होना ज़रूरी है। मौके पर समय से पहले ही खतरों को भापना और उसी समय एक्शन लेना अधिक ज़रूरी माना जाता है, अनुराग कुमार का खासतौर पर ख़ुफ़िया एजेंसी में काम करने का अनुभव दिल्ली पुलिस की काफी मदद करेगा। अनुराग कुमार से कई अपेक्षाएं जुड़ी जा रही है कि उनके कमिश्नर पद पर नियुक्त होते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों में काम करने के तरीकों में काफी बदलाव मिलेगा।
आने वाले समय में अनुराग कुमार के सामने राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध, वीआईपी सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और बड़े सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना उनकी अहम जिम्मेदारियों में शामिल होगा
यह भी पढ़ें: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला: ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य चालक दल के सदस्य घायल
सतीश गोलचा साल 2025 में हुए थे नियुक्त
सतीश गोलचा को 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक के तौर पर भी वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सतीश गोलचा का कार्यकाल अभी बाकी था, लेकिन अचानक से यह फैसला क्यों लिया गया है, इसके बारे में अभी पता नहीं लग पाया है।