CISF का अवैध कोयले पर बड़ा एक्शन, ₹3.5 करोड़ का 5800 मीट्रिक टन कोयला जब्त; 103 साइट बंद

झारखंड में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ CISF ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 5,800 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये है।

Shakshi Chauhan

6 अगस्त 2026

1 min read
CISF का अवैध कोयले पर बड़ा एक्शन, ₹3.5 करोड़ का 5800 मीट्रिक टन कोयला जब्त; 103 साइट बंद

झारखंड में अवैध कोयला खनन चोरी और तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कार्रवाई तेज कर दी है राज्य में अवैध कोयले के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसी या पहले से ज्यादा सख्ती बरत रही है।
CISF की कार्रवाई में अभी तक करीब 5800 मीट्रक टन अवैध कोयला जब तक किया गया है इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 करोड रुपए बताई जा रही है।

इसके अलावा राज्य में सबसे अधिक अवैध कोयला सीटों को बंद या सील किया गया है अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है और अगले सप्ताह से कार्रवाई को और व्यापक रूप देने की तैयारी है।

नए अधिकार मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई

MMDR एक्ट के तहत नए अधिकार मिलने के बाद CISF ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई बढ़ाई है। जब अवैध खनन और कोयल की चोरी से जुड़े मामले पर निगरानी और कार्रवाई के लिए सुरक्षा बल को पहले की तुलना में ज्यादा जिम्मेदारी मिली है।

सूत्रों के अनुसार झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लक्ष्य है कि अवैध खनन कोयला चोरी और उसके तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए इसी दिशा में पिछले कुछ दिनों से कार्रवाई लगातार तेज हो गई है।
रांची में हुई अहम बैठक CISF के पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर कुमार रांची पहुंचे उन्होंने झारखंड में तैनात CISF अधिकारियों के साथ बैठक कर कोयला क्षेत्र की सुरक्षा और अगर गतिविधियों पर कार्रवाई की समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों ने अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों और अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी अतिरिक्त महानिदेशक ने अधिकारियों और जवानों के काम अनुशासन और समर्पण की सहराना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने बेहतर आपसी लाल मेल रखना और कार्रवाई के दौरान पैसे व तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं।

चार प्रमुख कोयला क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा

अवैध खनन और कोयला चोरी को रोकने के लिए BCCL धनबाद, CCL करगली, CMP हजारीबाग मैं क्विक रिस्पांस टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इन टीमों की जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

ड्रोन से होगी निगरानी

अवैध कोयला खनन पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा अभियान में ड्रोन निगरानी वाहनों के सघन जांच और संयुक्त निरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इसके अलावा तीन स्टार वाले खुशियां नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा व्हाट्सएप रिपोर्टिंग और आम लोगों से मिलने वाली सूचनाओं का भी इस्तेमाल किया जाएगा इससे अवैध खनन की जानकारी जल्द मिलने और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भारत दौरे पर आ सकते हैं शी जिनपिंग, PM मोदी-पुतिन मुलाकात की भी चर्चा

221 मामले दर्ज 323 वाहन जप्त

अब तक की कार्रवाई में 221 मामले दर्ज किए गए हैं वहीं 78 नए अवैध मन साइट पकड़े गए हैं कार्रवाई के दौरान 323 वाहन जप्त किए गए। जप्त वाहनों में ट्रक टिप्पर हाईवे ट्रैक्टर वन और ट्राली के अलावा दो पहिया वाहन भी शामिल है।
इनमें 10 स्कूटी 140 साइकिल और 150 मोटरसाइकिल भी जब तक की गई है इन वाहनों का इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध कोयला कारोबार में किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: होली से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए डबल खुशखबरी, सिलेंडर भी फ्री और सफर भी मुफ्त

कई विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान

अवैध कोयला कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए CISF अकेले कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस जिला प्रशासन खान विभाग और रेलवे के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने की तैयारी है। विभागों के बीच बेहतर तालमेल से अवैध खनन और तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है आने वाले दिनों में छापेमारी निगरानी और वाहनों की जांच बढ़ाने की संभावना है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way