बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम पर हत्या के प्रयास का केस, FIR में फायरिंग का आरोप

Shakshi Chauhan

15 जुलाई 2026

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है जिसने बागेश्वर धाम और उसके प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक बार फिर सुर्खियों में ले दिया है। बागेश्वर बाबा के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।आरोप है की जमीन विवाद के चलते एक किसान पर हमला किया गया और उस पर गोली भी चलाई गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में डटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोरा गांव की बताई जा रही है पीड़ित किसान मोतीलाल कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शालिग्राम गर्ग अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंचे वहां पहले उन्हें बाहर बुलाया गया और फिर लाठी डंडों से मारपीट करवाई गई। शिकायत के अनुसार विवाद के दौरान उन पर गोली भी चलाई गई जिससे वह घायल हो गए घायल किसान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़ित का कहना है कि यह मामला अचानक नहीं हुआ बल्कि इसके पीछे जमीन विवाद है उनका आरोप है कि इलाके के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था जो किसान जमीन बेचने से इनकार कर रहे थे उन्हें धमकियां दी जा रही थी मोतीलाल कुशवाहा ने दावा किया कि वह एक कथित जमीन कब से के मामले में गवाह बनने वाले थे और इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2026: दिनभर के सभी प्रमुख अपडेट्स

पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद शालिग्राम गर्ग को तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को शरीर में गोली जैसी वस्तु दिखाई देने की प्राथमिक जानकारी मिली है हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की वैज्ञानिक जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी प्रतिक्रिया सामने आए उन्होंने साफ कहा कि उनका अपने भाई शालिग्राम से कोई संबंध नहीं है और यह बात वह पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील करते हुए कहा कि हर घटना में उनका नाम नहीं जोड़ा जाए उन्होंने यह भी काफी अधिक किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की महिला का दावा- भारत यात्रा के बाद दिमाग में मिले 38 परजीवी, डॉक्टर भी रह गए हैरान

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि केवल उनके परिवार रिश्तेदारों तक सीमित नहीं है बल्कि पूरा समाज और देश उनके परिवार है उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की पूर्ण की जानकारी नहीं है इसलिए तथ्यों की पुष्टि के बिना वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने कानून पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष जांच कीमांग की।

गौरतलब है कि शालिग्राम गर्ग पहले भी कहीं विवादों ने घिर चुके हैं इससे पहले उन पर मारपीट धमकी और अन्य मामलों में भी आरोप लग चुके हैं इन्हीं घटनाओं के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके भाई के व्यक्तिगत मामलों में उनका कोई संबंध नहीं है।

Leave a Comment