आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2026: दिनभर के सभी प्रमुख अपडेट्स

Shakshi Chauhan

15 जुलाई 2026

ब्रिटेन में मंदिर की बिक्री पर विवाद, हाई कोर्ट पहुंचा हिंदू समाज

ब्रिटेन के पीटरबारो शहर में एक 40 साल पुराना हिंदू मंदिर है। जिसका नाम भारत हिंदू समाज है। यह मंदिर 1972 में युगांडा से निकाले गए हिंदू परिवारों ने बसाया था। और आज भी 35 मील के दायरे में इकलौते हिंदू मंदिर है। पीटरबरो सिटी कौंसिल ने अपनी करीब 500 मिलियन पाउंड कर्ज को चुकाने के लिए मंदिर की ज़मीन बेचने का फैसला किया है। भारत हिंदू समाज ने कौंसिल के इस फैसलों को हाईकोर्ट में चुनौती दी। प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाया। मंदिर पक्ष का कहना है की उन्होंने इसे कोई मस्जिद विरोध नहीं जताया, बल्कि सिर्फ़ कौंसिल की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। February 2026 में हाईकोर्ट ने बिकारी पर अतरिम रोक लगा दी थी और अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।

India-UK FTA: 99% सामानों पर जीरो टैरिफ समेत 5 बड़े फायदे

15 जुलाई से भारत ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है। भारत 99% समान अब बिना टैक्स के ब्रिटेन जा सकेगा। जैसे कपड़ों और जूते। वही ब्रिटेन से आने वाली व्हिस्की और लक्ज़री कार भारत में सस्ती होंगी। इससे कपड़ा और छोटे उद्योगों में कई नौकरियां बनेगी। ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीय की सैलरी का हिस्सा अब टैक्स फ्री तरीक़े से भारत के PF खाते में जमा होगा, साथ ही दोनों देशों में निवेश बढ़ने की उम्मीद है।

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फायरिंग और मारपीट का आरोप, केस दर्ज

छतरपुर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग जी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। किसान मोतीलाल का आरोप है की ज़मीन विवाद को लेकर शालिग्राम और उनके तीन साथियो ने उनके साथ मारपीट की और फायरिंग भी की। इससे मोतीलाल घायल हो गए और अस्पताल में भारती हो गए हैं। पुलिस चारों आरोपियों के ख़िलाफ़ जांच कर रही है।

मेरठ: ननद ने कबूला भाभी की हत्या का जुर्म, सामने आई वजह

मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में महिला निदा की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। उसकी नंद रिमशा को गिरफ्तार किया गया है। रिमशा को शक था की निदा उसके पति से बात करती है। रविवार को इसी बात पर में झगड़ा हुआ और गुस्से में रिमशा ने चक्कू से हमला कर दिया। परिवार ने पहला इसे हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम से हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चक्कू भी बरामद कर लिया है।

IND vs ENG: अक्षर पटेल की दमदार पारी से भारत की ऐतिहासिक जीत

पहला वनडे में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा कर पहला बल्लेबाजी देते हुए 258 रन बनाए। जिसमें जो रूट ने नाबाद 76 और लियाम डॉसन ने 68 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभमन गिल ने अस्सी रन बनाए, लेकिन चोट के कारण रिटायर्ड हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल ने नाबाद 57 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी। गेंदबाज़ी में अक्षर पटेल ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: होली से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए डबल खुशखबरी, सिलेंडर भी फ्री और सफर भी मुफ्त

विश्व युवा कौशल दिवस: योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी ने एक कार्यक्रम में 21 युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कौशल सारथी और कौशल सेतु नाम के दो डिजिटल मॉडल भी लांच किए हैं। कई कंपनियों के साथ MOU हुए, जिससे युवाओं को नौकर मिलने में मदद मिलेगी। और योगी ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा की पहले ना स्किल थी और ही रोजगार के मौके थे।

यह भी पढ़ें: आज का गोल्ड-सिल्वर भाव: खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के रेट

SGB Tax Rules: ITR भरते समय न करें ये बड़ी गलती

SGB से मिलने वाले 2.5% सालाना ब्याज टैक्सेबल है। इसे income from other sources में दिखाना ज़रूरी है। अगर 8 साल पूरे होने पर RBI से बांड बनाया तो यह पूरी तरह टैक्स फ्री है। लेकिन मैच्युरिटी से पहला बाज़ार में बेचने पर कैपिटल गईं का टैक्स लगेगा। सही ITR फॉर्म चुनें और AIS से एंट्री जरूर मिलाये ताकि नोटिस से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: LPG सप्लाई पर मंडराया संकट, ईरान बोला- एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे

अमित शाह और राहुल गांधी पर FIR की मांग हाई कोर्ट ने खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमित शाह और राहुल गांधी समेत सभी सांसदों के ख़िलाफ़ FIR की माँग की याचिका को ख़ारिज कर दी है। यह याचिका BMS की धारा 106 (2) हिट एंड रन कानून लागू करने को लेकर दर्ज हुई थी । कोर्ट ने कहा की कानून कब लागू करना है, यह सरकार तय करती है कोर्ट नहीं। सुनवाई में जब राजनीतिक उदाहरण दिए गए तो कोर्ट ने इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाने की नसीहत दी है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें भविष्यफल

22 वर्षीय वैज्ञानिक राहुल सिंह की होटल में मौत, बैटरी ट्रैक्टर से हुए थे मशहूर

लखनऊ के नोवाटेल होटल में 22 वर्षीय वैज्ञानिक राहुल सिंह के शव संदिग्ध हालत में मिला। वे बैटरी से चलने वाले ट्रेक्टर बनाने के लिए मशहूर थे। सोमवार को होटल में रुके थे। मंगलवार सुबह चेक आउट ना करने पर पुलिस ने दर्जा थोड़ा तो वे बेसुध हालत में मिले। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक या फ़ूड पॉइजनिंग की आशंका जतायी गई है। असली वजह पोस्टमॉर्टम से साफ़ होगी।

3 करोड़ दो, मंत्री बना देंगे’, केरल कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

केरल एलथुर विधायक विद्या बाल कृष्ण को 6 जुलाई को एक फ़र्ज़ी व्हॉट्सप्ल कौल आया। जिसमें कॉलर ने ख़ुद को प्रियंका गांधी के दफ़्तर का बताते हुए 3 करोड़ रुपए देने पर मंत्री बनवाने का ऑफर दिया। शक होने पर विधायक ने जानकारी जुटायी। फिर कांग्रेस नेतृत्व और प्रियंका गांधी के कार्यालय को सूचित किया। जिससे एसी किसी कौल से साफ़ इनकार किया। उन्होंने कोझिकोड साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा। जांच में कौल दिल्ली से आने पता चला है।

बंगाल में जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना

पश्चिम बंगाल सरकार जल्द ही नई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत उन लोगों को भी सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर हैं। सरकार का दावा है कि इससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। योजना का लाभ सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलेगा। जल्द ही इसके नियम और पात्रता की घोषणा की जाएगी।

सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से बाजार में उत्साह का माहौल रहा।

ईरान से सीधी जंग से क्यों बचता है सऊदी अरब? जानें ड्रोन रणनीति का सच

ईरान और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है, लेकिन सऊदी अरब सीधे युद्ध से बचता रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता इस रणनीति की बड़ी वजह है। 2019 में सऊदी के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए ड्रोन हमलों ने उसकी सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया था। इसलिए सऊदी अब सैन्य टकराव की बजाय कूटनीतिक और क्षेत्रीय सहयोग की नीति पर ज्यादा जोर दे रहा है।

होर्मुज टोल पर ट्रंप यू-टर्न, बताया कैसे होगी टैक्स की भरपाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कार्गो पर प्रस्तावित 20% शुल्क लगाने की योजना वापस ले ली है। ट्रंप ने कहा कि इसकी भरपाई खाड़ी देशों के साथ हुए बड़े व्यापार और निवेश समझौतों से की जाएगी। उनका दावा है कि इन समझौतों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अधिक फायदा होगा। फैसले को वैश्विक व्यापार के लिए राहत माना जा रहा है।

कृति सेनन और कबीर बहिया साथ दिखे, मैच से तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया को इंग्लैंड में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान साथ देखा गया। दोनों की स्टेडियम से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Akshay Kumar की ‘हैवानियत’ का टीजर आज, मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘हैवानियत’ का टीजर आज जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। मेकर्स ने टीजर के साथ एक बड़े सरप्राइज का भी संकेत दिया है। फैंस फिल्म की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जेनिफर विंगेट गुरुवार को करेंगी शादी, तैयारियां पूरी

टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की शादी को लेकर खबरें चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से गुरुवार को शादी कर सकती हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और समारोह निजी रखा जाएगा। हालांकि अभिनेत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की महिला का दावा- भारत यात्रा के बाद दिमाग में मिले 38 परजीवी, डॉक्टर भी रह गए हैरान

रेयान टेन डोशेट टीम इंडिया छोड़ना चाहते हैं, BCCI की बढ़ीं मुश्किलें

टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट के अपने पद से हटने की इच्छा जताने की खबर सामने आई है। यदि ऐसा होता है तो बीसीसीआई और मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए नई चुनौती खड़ी हो सकती है। फिलहाल बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। टीम मैनेजमेंट इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: मेष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का जानें भविष्यफल

Welcome To The Jungle 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है। कॉमेडी और बड़े स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। मेकर्स इसकी सफलता से बेहद उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: Claude AI अब भारत में रुपये में उपलब्ध, Anthropic ने लॉन्च किए लोकल सब्सक्रिप्शन प्लान

तीसरी शादी विवाद पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी और उससे जुड़े विवादों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘लव जिहाद’ और अन्य आरोपों को बेबुनियाद बताया। आमिर ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। अभिनेता का बयान सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया।

Leave a Comment