रूस और यूक्रेन के बीच आपसी बैर द्वेष ने एक बार फिर से आग पकड़ ली है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। इस अटैक के बाद पोलैंड के सैनिकों को तैनात कर दिया गया है और वायु सेना को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी गयी है। रूस ने इस लड़ाई के दौर को फिरसे चिंगारी देते हुए अपनी सेना का प्रदर्शन किया है।
रूस ने अभी तक का सबसे बड़ा हमला देते हुए यूक्रेन को अपनी आक्रामकता का परिचय साफ़ शब्दों में दे दिया। इस हमले में सबसे बड़े सयुंक्त हवाई हमले से अपना जोर दिखाया। इस हमले में रूसी सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का एक साथ बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया, जिसने पूरे शहर की नींव हिलाकर रख दी।
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बाद ट्रम्प की बड़ी मांग, संसद से मांगे ₹8 लाख करोड़; विरोध भी तेज
राजधानी पर हुए बड़े पेमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के होते ही पडोसी देश पोलैंड ने खुद को बचाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पोलैंड के बॉर्डर पर हवाई फाइटर जेट्स को तैनात कर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवटे कर दिया गया है। यूक्रेन पर हुए हमलों ने पूरे देश को झंझोर दिया है।
गुरुवार को हुए इस हमले के बाद पूरे शहर में एयर रेड सायरन की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है जिसके कारण पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ़ रहें है यहां तक कि कई लोग तो मेट्रो स्टेशनों और बंकरों की ओर जाने के लिए मजबूर है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने शी जिनपिंग और चीन को दी बधाई, जन्मजात नागरिकता पर फैसले के बाद कसा तंज
हमला बना 11 लोगों की जान का दुश्मन
रूस ने रातभर कीव और उसके आसपास के कई इलाकों को निशाना बनाया। मिसाइलों और ड्रोन हमलों के कारण कई जगह धमाकों की आवाजें सुनी गई। कीव में किये गए इस हमले ने शहर के कई महत्वपूर्ण और नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। मध्य कीव के शेवचेंको बुलेवार्ड में स्थित एक होटल की ऊपरी मंजिलों में हमले के बाद भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें मीलों दूर से देखी जा सकती थीं। इसके अलावा हमले के दौरान एक बड़ी 9 मंजिल वाली रिहायशी बिल्डिंग में आग लगा दी।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, PAK सेना की कार्रवाई का लिया बदला
इसी हमले में कई लोग मलबे के नीचे धंस गए, हालांकि उन्हें रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर तुरंत आकर लोगों की जानें बचाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्बुलेंस स्टेशन पर भी जोरदार हमला किया गया जहां एक पैरामेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यूक्रेन पर किये गए इस हमले की आशंका पहले से ही बताई जा रही थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुलासा किया कि उनकी खुफिया एजेंसियों ने पहले ही रूस के इस बड़े हमले की तैयारी को लेकर चेतावनी दे दी थी।