भारत ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा: ईरान ने तेल अवीव पर दागीं मिसाइलें, इजराइल का जवाबी हमला शुरू

अंतरराष्ट्रीय तनाव में देखने को मिलेगी राहत, ईरान - इज़राइल से सुलह करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अभी भी मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है।

Palak Gupta

8 जून 2026

1 min read
isreal iran tension

मिडिल ईस्ट के देशों में निरंतर रूप से तनाव बढ़ते जा रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ पर जाने वाला हर जहाज रहेगा ईरान की निगरानी में। बताया जा रहा है कि हाल ही में हॉर्मुज़ पार करने वाले भारतीय समुद्री जहाज के तेल टैंकर में आग लग गई है। कहा जा रहा है कि पहले से ही जहाज पर हमले की आशंका बताई जा रही थी। हालांकि हालात अभी काफी ठीक हैं, इंडियन नेवी ने पूरा जोर लगाकर 24 भारतीय लोगों को हमले से बचा लिया है।

इसी के बीच ईरान ने इस्राइल पर की जाने वाली सानी कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है। हालाकि उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने ईरान के किसी भी भाग पर हमला किया तो इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय तनाव को मिटाने के लिए अमेरिका ने युद्धविराम को अपना लिया है, और शांति और समझौते की राह पर चल पड़ा है।

यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि दोनों देश आपसी मतभेद को मिटाने और शांति की राह पर चलने के लिए सुलह करने का प्रयास कर रहे हैं और दोनों ही युद्ध संघर्ष को रोकना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता होने तक ईरान पर लगी नाकाबंदी जारी रहेगी।

imageXX1X

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज में अचानक आग लग गई थी, और इसका कारण मिसाइल या ड्रोन हमला भी बताया जा रहा है। हादसे के बाद सभी भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया और अब वे खतरे से बाहर हैं। इसी बीच, बड़ी खबर यह भी आई है कि ईरान ने फिलहाल इजराइल पर आगे हमले न करने का संकेत दिया है और दोनों देशों के बीच संघर्ष रोकने की कोशिशें तेज हो रही हैं। हालांकि, हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं और बीच-बीच में हमले और तनाव की खबरें आती रहती हैं।

मिडल ईस्ट में बढ़ती टेंशन को लेकर भारत सरकार ने कई जरूरी फैसले लेने का भी मन बनाया है। मिडल ईस्ट की टेंशन के बीच भारत सरकार ने ऐलान कर दिया है कि जितने भी भारतीय ईरान में रह रहे हैं वे ईरान से जल्द से जल्द वापस लौट आएं। ईरान और आसपास के इलाकों में रहने या जाने वाले भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कहा जा रहा है कि भारतीय एजेंट लगातार नज़र बनाए रखे हैं लेकिन सतर्कता बरतने के साथ जितनी जल्दी ईरान से वापस आ जाए उतना ही सही है।

पिछले 24 घंटे में ईरान ने क्या कदम उठाए?

पिछले 24 घंटे में ईरान के कामों में काफी तेजी देखने को मिली। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। ईरान के राष्ट्रपति ” मसूद पजशकियान ” ने कहा है कि उनके देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की शांति है।
सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों की रक्षा मजबूती से करेगा और किसी भी धमकी के सामने पीछे नहीं हटेगा।

यह भी पढ़ें: TMC में सियासी हलचल, ममता के दिल्ली दौरे के बीच सांसद का इस्तीफा

हॉर्मुज पर लगी आग के कारण, यह घटना मिडिल ईस्ट की टेंशन को और भी गंभीर बना देती है। ईरान-इजराइल के बीच फिलहाल तनाव कम करने के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन स्थिति अब भी अस्थिर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीयों को सचेत कर उनकी सुरक्षा की तरफ कदम उठाने का प्रमाण दिया है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.