फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर को दुनिया का सलाम, ट्रंप से नेतन्याहू तक ने की बहादुरी की तारीफ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान बुधवार को अचानक ऐसी स्थिति में फंस गई, जहां कुछ ही पलों में 174 यात्रियों की जान पर खतरा मंडराने लगा। उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच झड़प हुई और भारतीय कप्तान स्मित मच्छर घायल हो गए।

Palak Gupta

1 अक्टूबर 2026

1 min read
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर को दुनिया का सलाम, ट्रंप से नेतन्याहू तक ने की बहादुरी की तारीफ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान के सुरक्षित सफर पर ही सवाल खड़े हो गए। इसी दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बावजूद हिम्मत नहीं छोड़ी और हमलावर का सामना किया। उनकी कोशिश से कॉकपिट का दरवाजा खुला और यात्रियों व क्रू को हमलावर को काबू करने में मदद मिली। विमान में कुल 174 लोग सवार थे और इस घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा होने लगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक! कंधार में जोरदार धमाका, 10 ठिकानों पर हमला

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चाकू से गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी भारतीय पायलट ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने का मौका मिला और विमान में बड़ा हादसा टल गया। नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन स्मित ने विमान में मौजूद 174 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।

इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने नेतन्याहू से इस मामले को लेकर बातचीत की है और भारतीय पायलट समेत विमान में मौजूद लोगों की हिम्मत की तारीफ की। घटना के बाद कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: बर्फीले ग्रीनलैंड में अमेरिका की बढ़ेगी सैन्य ताकत, ट्रंप ने डेनमार्क-ग्रीनलैंड से किया बड़ा समझौता

174 यात्रियों की जान कैसे बची?

इस घटना में सिर्फ पायलट ही नहीं, बल्कि विमान में मौजूद यात्रियों की भूमिका भी अहम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद कुछ यात्री अंदर पहुंचे और सह-पायलट को काबू करने में मदद की। एक यात्री ने कुछ समय के लिए विमान के नियंत्रण में भी मदद की। बाद में फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलट, जो यात्रियों के रूप में विमान में मौजूद थे, विमान को सुरक्षित रूप से तबूक तक ले जाने में शामिल हुए। कुछ ही मिनटों में पायलट, क्रू और यात्रियों को मिलकर ऐसी स्थिति संभालनी पड़ी, जिसके बिगड़ने पर बड़ा विमान हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: CNN, MS NOW और Politico की व्हाइट हाउस एंट्री पर ट्रंप ने लगाया बैन, फैसले की वैधता पर उठे सवाल

आखिर कौन हैं स्मित मच्छर?

स्मित मच्छर फ्लाईदुबई के कैप्टन हैं और भारतीय नागरिक हैं। उनकी पहचान इस घटना के बाद सामने आई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वह पहले स्पाइसजेट के साथ भी काम कर चुके हैं। फिलहाल उनकी पहचान एक ऐसे पायलट के तौर पर सामने आई है, जो कॉकपिट में हमले के बाद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हालात संभालने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें: ईरान में सुप्रीम लीडर से ज्यादा ताकतवर कौन? देश के बड़े फैसलों पर असर डाल रहे ये 6 चेहरे, एक-एक की डिटेल

स्पेशल फ्लाइट से पैसेंजर इजराइल पहुंचे

हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। कॉकपिट में हुए हमले के बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने मिलकर हमलावर पायलट को काबू में किया, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकी।

विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी शहर तबुक के एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट में 174 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर यात्री इजराइली नागरिक थे। तबुक में विमान उतरने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से तेल अवीव भेजा गया, जहां वे सुरक्षित पहुंच गए।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.