रूस-यूक्रेन के तनाव के बीच एक और देश ने आपसी बैर द्वेष को बढ़ावा देते हुए दुश्मन देश पर भारी बमबरी कर किया दुश्मनों को ढेर। बलूचिस्तान के ग्वादर में प्रतिबंधित संगठन BLA ने पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के कैंप पर भीषण फिदायीन हमला किया। देशों के बीच बढ़ती दुश्मनी से विशेषज्ञ अंदाजा लगा रहें है की यदि यह अटैक लगातार होता है तो पाकिस्तान बलूचिस्तान में बड़े आंकड़ों में अपने सैनिक भेज सकता है।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी कोस्ट पर भीषण हथियारों की बौछार और भीषण आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है जिसके कारण उन्होंने इस मिशन को सक्सेसफुल बनाने के लिए शुक्रवार को दावा किया की उनकी कैंप के 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है वहीं कई अन्य लोग भयंकर रूप से घायल हुए है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, PAK सेना की कार्रवाई का लिया बदला
यह भी पढ़ें: Iran-US News: ट्रंप बोले- बातचीत अच्छी रही, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
कब और कहाँ हुआ हमला ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार की शाम करीब 6:32 बजे देखने को मिला जिसमे बताया जा रहा है कि यह हमला ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के कैंप पर हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी BLA की सबसे जानी-मानी और खतरनाक विंग ने ली है। इस विंग का नाम मजीद ब्रिगेड है। रिपोर्ट्स ने यह भी बयान किया कि अटैक करने वाले आतंकवादी का नाम अजमल बताया जा रहा है जिसने विस्फोटों से लदे हुए भरी-भरकम ट्रक को सीधा कैंप के अंदर घुसा दिया था।
इस धमाके के कारण आस-पास की बिल्डिंग्स के मिनटों में परखच्चे उड़ा दिए थे जिसके कारण पूरा इलाका ध्वस्त हो गया। इस हादसे के बाद भी BLA नहीं रुका बल्कि धमाके के बाद संगठन के ‘फतेह स्क्वाड’ ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया। धमाके से मची अफरा-तफरी के बीच फतेह स्क्वाड के लड़ाकों ने बचे हुए कोस्ट गार्ड कर्मियों को चारों ओर से घेर लिया और उनके साथ आमने-सामने की खूनी जंग शुरू कर दी। यहाँ तक कि BLA की मीडिया विंग ने इस पूरे हमले की 43 सेकंड की वीडियो बनाकर X पर आज यानि 4 जुलाई की सुबह 2:49 बजे पर पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें: Ukraine War: रूस का कीव पर 11 घंटे तक भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 21 की मौत, 90 घायल
आखिर क्या था हमले का कारण ?
BLA काफी लम्बे समय से पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही थी। BLA चाहते है जल्द पाकिस्तान, बलूचिस्तान को खुद से अलग कर दे यहाँ तक कि बलूचिस्तान के संगठनों ने कई बार आरोप भी लगाया है कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को कभी अपना माना ही नहीं है। संगठन को ऐसा प्रतीत होता है की पाकिस्तान हुकूमत करता है। इसके आलावा बलूचिस्तान के सारे संसाधनों को भी जबरन लूटा जा रहा है।
बलूचिस्तान सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान यहाँ के कीमती चीजों का इस्तेमाल तो कर लेता है लेकिन इस क्षेत्र के विकास की तरफ न तो उनकी नजर है और न ही कोई ध्यान दिया जाता है इसी कारणवश संगठन को हथियार उठाकर अपना हक़ मांगना पड़ रहा है। पाकिस्तान पर BLA द्वारा हो रहे अटैक के कारण बलूचिस्तानी सेना और पाकिस्तान के बीच तनाव ने एक बार फिर आग पकड़ ली है।