बलूच हमले में 45 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, देशभर में हाई अलर्ट

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के बड़े काफिले पर हुए हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि हताहतों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

Shakshi Chauhan

18 जुलाई 2026

1 min read
बलूच हमले में 45 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, देशभर में हाई अलर्ट

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सेना के एक बड़े काफिले पर हुए हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

हालांकि हमले में मारे गए और घायल सैनिकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और स्वतंत्र रूप से इनकी पुष्टि नहीं हो सकती।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में उसे समय हुआ जब पाकिस्तान सेना का एक बड़ा काफिला गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले विस्फोटकों का इस्तेमाल किया और उसके बाद भारी गोलीबारी की।

इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा तफरी मच गई और सुरक्षा बलों को तुरंत अतिरिक्त जवान भेजना पड़े। हमले के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी कहीं प्रमुख राजमार्गों पर आवाजाही सीमित कर दी। हेलीकॉप्टरों के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि आसपास के सरकारी अस्पतालों में आपातकाल जैसी व्यवस्था लागू कर दी गई। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया ताकि घायलों का इलाज बिना किसी देरी के किया जा सके।

Pakistan Attacked baloch
Balochistan attack Images: Wikimedia

बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि इस हमले में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए हैं दूसरी और पाकिस्तान की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से सभी दावों की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे मामलों में अक्सर दोनों पक्ष अलग-अलग आंकड़े पेश करते हैं इसीलिए वास्तविक नुकसान की जानकारी जांच बहुत जरूरी है।

बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान का सबसे संवेदनशील और अशांत इलाका माना जाता है। यहां कहीं अलगावादी संगठन सक्रिय है जो पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ लगातार हमला करते रहे हैं पिछले कुछ वर्षों में सेवा के काफिले पुलिस चौकिया सरकारी प्रतिष्ठानों और चीन समर्थित परियोजनाओं पर कहीं हमले हो चुके हैं। इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति लगातार चुनौती पूर्ण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया, अस्पताल ले जाने पर मचा हंगामा

विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया हमले इस बात का संकेत है कि बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठन अभी बड़े और संगठित हमले करने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है और संभावित हम लोगों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: होली से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए डबल खुशखबरी, सिलेंडर भी फ्री और सफर भी मुफ्त

इस घटना का असर केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है बलूचिस्तान पाकिस्तान के लिए रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है यहां कई बड़े खनन और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही है। लगातार बढ़ती हिंसा के कारण निवेश और विकास कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसी घटनाएं लगातार होती रही तो विदेशी निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ सकता है।

फिलहाल पाकिस्तान सेना ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिए हैं और कहीं संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है आने वाले दिनों में जांच रिपोर्टर सरकारी बयान से इस हमले की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way