UP Petrol Diesel Price: यूपी में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर, CNG हुई महंगी

यूपी के पेट्रोल डीजल के रेट में जहाँ एक समय पर लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था वहीँ दूसरी तरफ अभी महीने के दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिल रही है। जानिए क्या है आज के पेट्रोल डीजल के दाम।

Palak Gupta

2 जून 2026

1 min read

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज पेट्रोल डीज़ल के रेट में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल पा रहा है। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन भी दाम स्थिर रखे हैं, जिससे 2 व्हीलर और 4 व्हीलर चालक को राहत देखने को मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि पहले हुई बढ़ोतरी का असर अभी भी लोगों के बीच में बना हुआ है।

अभी के जो पेट्रोल डीज़ल के रेट हैं वह आम लोगों की जेब पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं। राज्य में पेट्रोल 101 से 103 रुपये प्रति लीटर के बीच देखने को मिल रहा है वहीँ दूसरी ओर डीज़ल 95 से 96 रुपये प्रति लीटर के बीच में बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ CNG भी 96 रुपए प्रति किलो पर टिक गई है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
लखनऊ~101.8~95.7
नोएडा~101.5–102~95–96
कानपुर~101.7~95.5
वाराणसी~102 के आसपास~96 के करीब
गोरखपुर~101.6~95.4

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल और डीजल के रेट दूसरे दिन भी स्थिर देखे जा रहे हैं। अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो, पेट्रोल के रेट 101 से 102 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डीज़ल के दाम भी 96 रुपये तक बने हुए हैं। यही रेट नोएडा, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों में समान स्तर पर बने हुए हैं, हालांकि स्थानीय टैक्स के कारण 19-20 का अंतर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली एनसीआर जैसे इलाकों में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 95 रुपये प्रति लीटर देखने को मिली। इसी के बीच सीएनजी की कीमत ने भी आम वाहन चालकों पर दबाव बना रखा है। यूपी और एनसीआर के क्षेत्रों में सीएनजी के दाम में तेजी से बढ़ोतरी होती दिख रही है, जिसमें ऑटो, टैक्सी ड्राइवर, यहां तक कि बड़े ट्रॉली और ट्रक चालक को भी जेब भारी होती हुई दिख रही है। वाहनों का खर्च बढ़ने के कारण सब्ज़ियों, फलों और अन्य ट्रांसपोर्ट द्वारा लाए जाने वाले खुले सामानों के रेट बढ़ते नज़र आ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना यह भी है कि पेट्रोल डीजल में पिछले महीनों से 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके कारण तेल कंपनियों को अभी भी नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसलिए कीमत में स्थिरता तो देखी जा सकती है लेकिन, रातों रात गिरने की संभावनाएं कम हैं। कहा जा रहा है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण कच्चे के दाम में स्थिरता नहीं आती तब तक पेट्रोल डीजल के रेट में गिरावट मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Durva Katha: भगवान गणेश को क्यों चढ़ाई जाती है दूर्वा? पढ़ें पौराणिक कथा

कहा जा रहा है कि यूपी में पेट्रोल डीजल के दाम तो स्थिर हैं लेकिन महंगाई अभी भी आम लोगों पर दबाव डाल रही है, सीएनजी की बढ़ती कीमत ने जनता की परेशानी को बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार और सरकारी नीतियां ही तय कर पाएंगी कि पेट्रोल डीजल के रेट में क्या बदलाव आएगा।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.