The Traitors Season 2 का ट्रेलर रिलीज, करण जौहर के खेल में भरोसा और धोखा आजमाएंगे 21 सेलिब्रिटीज

करण जौहर की होस्टिंग में 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन लौट रहा है। 21 सेलिब्रिटीज के बीच इस बार भी भरोसे और धोखे की ऐसी बाजी खेलेगी, जहां दोस्ती कभी भी दुश्मनी में बदल सकती है। शो का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसमें जबरदस्त सस्पेंस, ड्रामा और माइंड गेम की झलक दिखाई गई है।

Palak Gupta

7 अगस्त 2026

1 min read
The Traitors Season 2 का ट्रेलर रिलीज, करण जौहर के खेल में भरोसा और धोखा आजमाएंगे 21 सेलिब्रिटीज

धोखा, साजिश, भरोसा और विश्वासघात से भरपूर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला है। शो को रन करने की ऑफिशियल डेट 13 अगस्त रखी गई है जिसके होस्ट करण जौहर ही रहेंगे। करण जौहर की मेजबानी में 21 हस्तियां जैसलमेर के महल में माइंड गेम्स खेलेंगी।

OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने चर्चित अनस्क्रिप्टेड शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। इस बार भी शो में 21 सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आएंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आखिर किस पर भरोसा किया जाए और कौन पीठ पीछे खेल बिगाड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 के बाद शिल्पा शिंदे पहुंचीं शेल्टर होम, बोलीं- ‘मुझे लगा मैं ही विजेता बन गई’

कहां हुई थी सीजन 1 की शूटिंग ?

अगर आपको शो का पहला सीजन याद है, तो उसकी लोकेशन भी शायद नजरों से नहीं उतरी होगी। ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 1 की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। शो के लिए वहां की शाही और पुरानी हवेली को चुना गया था, जिसने पूरे गेम को एक रहस्यमयी माहौल दिया। हवेली की भव्यता, पुराने गलियारे और राजस्थानी अंदाज शो की कहानी और सस्पेंस के साथ काफी अच्छे से मेल खाते थे। यही वजह है कि कंटेस्टेंट्स के बीच चलने वाला भरोसे और धोखे का खेल स्क्रीन पर और भी दिलचस्प नजर आया।

बताया जा रहा है कि इस बार भी लोकेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा है और इस सीजन की थीम भी पहले से काफी डरावनी और सस्पेंस से भरी रखी गई है। इस बार करण जौहर के साथ ‘बू’ नाम का एक रहस्यमयी नया कैरेक्टर भी दिखाई देगा, जो खिलाड़ियों के लिए बुरी खबरें लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें: ट्रोल्स पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्मों की क्लिप्स दिखाकर युवाओं को गुमराह मत करो

दोस्ती होगी या सिर्फ गेम की चाल?

शो का सबसे दिलचस्प हिस्सा कंटेस्टेंट्स के रिश्ते होंगे। जब एक ही घर में रहने वाले खिलाड़ियों को हर समय एक-दूसरे पर शक करना पड़ेगा, तो दोस्ती कितने दिन टिकेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। एक तरफ खिलाड़ी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें यह डर भी रहेगा कि कहीं सामने वाला उन्हें गेम से बाहर करने की योजना तो नहीं बना रहा है।

यह शो प्यार से परे है, जो एक साथ ही रह रहे लोगों की रियलिटी बताता है। ट्रेलर की शुरुआत में ही करण जौहर यह कहते सुने जा सकते हैं कि यह खूबसूरत महल एक सपने जैसा लगता है और वह इस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘काला हिरण’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, बिश्नोई समाज ने उठाई बैन की मांग

बताया जा रहा है इस बार के टास्क और भी मुश्किल साबित होंगे और जो भी कंटेस्टेंट एलिमिनेट होगा उसको सर्कल ऑफ शक’ और टावर में होने वाले एलिमिनेशन जैसी मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खेल को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए वह खिलाड़ी चुने गए हैं जो मनोरंजन, कॉमेडी, एक्टिंग और सोशल मीडिया की दुनिया में माहिर हैं, रिपोर्ट्स में बताया है कि इस सीजन में  मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ), क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, और शालिनी पासी जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।

बता दें कि इस शो की इंस्पिरेशन शो अंतरराष्ट्रीय बाफ्टा और एमी अवॉर्ड विजेता फॉर्मेट से ली गई है। इस खेल में  खिलाड़ियों को ‘इनोसेंट्स’ और ‘ट्रेटर्स’ में बांटा जाता है।  इनोसेंट्स का काम धोखेबाजों को पहचानकर उन्हें बाहर करना है, जबकि ट्रेटर्स को अपनी पहचान छिपाकर बाकी सदस्यों को खेल से हटाना होता है।

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। दर्शक हर गुरुवार इसके नए एपिसोड्स और ट्रेटर की नई चाल और रणनीति को देख सकेंगे। करण जौहर की होस्टिंग, 21 सेलिब्रिटीज और धोखे से भरे इस गेम के कारण नया सीजन दर्शकों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.