SBI Q1 Result: मुनाफे में 10% का उछाल, ₹21,121 करोड़ का प्रॉफिट; अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

SBI Q1 Result 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹21,121 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। बैंक के प्रॉफिट में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे। जानें SBI के तिमाही नतीजों की पूरी कहानी।

Palak Gupta

7 अगस्त 2026

1 min read
SBI Q1 Result: मुनाफे में 10% का उछाल, ₹21,121 करोड़ का प्रॉफिट; अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

भारत देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का जूनतिमाही का नतीजा। बता दें कि हाल ही में SBI ने यह रिजल्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक 2026-27 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे सामने आ रहे हैं।

फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में एसबीआई का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 21,121 रुपये करोड़ हो गया। सालाना आधार पर बैंक के मुनाफे में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह रही कि SBI के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods के शेयर 18% टूटे, निवेशक क्यों हुए परेशान?

बैंक का प्रॉफिट अनुमान 19,052 करोड़ रुपये था क्योंकि पिछले वर्ष की तिमाही में SBI ने 19,160 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था। हाल ही में जारी की गई तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट  इंटरेस्ट इनकम (NII) 15 फीसदी बढ़कर 46,992 करोड़ रुपये हो गई है। SBI ने NII का अनुमान 46,214 करोड़ रुपये लगाया था। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 33,529 करोड़ रुपये हो गया है।

SBI के मजबूत नतीजे इस बात का संकेत देते हैं कि बैंक ने अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने में सफलता हासिल की है। सभी का घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3 प्रतिशत रहा है जिसमें रिपोर्ट्स के माध्यम से बताया जा रहा है कि पिछली तिमाही से  7 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें: नोएल टाटा के तीनों बच्चे पहली बार बने Tata Sons के शेयरधारक

SBI Q1 Net Profit: पिछले 10 साल का सफर

वित्त वर्षQ1 नेट प्रॉफिट / लॉसपिछले साल के मुकाबले बदलाव
2026-27₹21,121 करोड़+10.2%
2025-26₹19,160 करोड़+12%
2024-25₹17,035 करोड़+0.9%
2023-24₹16,884 करोड़+178%
2022-23₹6,068 करोड़-6.7%
2021-22₹6,504 करोड़+55.3%
2020-21₹4,189 करोड़+81.2%
2019-20₹2,312 करोड़ +147.8%
2018-19₹4,876 करोड़ का घाटानुकसान से मुनाफे की ओर
2017-18₹2,006 करोड़+436%

यह भी पढ़ें: RBI के फैसले पर टिकी करोड़ों लोगों की नजर, आज पता चलेगा होम लोन की EMI घटेगी या नहीं

कुल बिजनेस 110 लाख करोड़ के पार

SBI ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका कुल बिजनेस 110 ट्रिलियन रुपये के पार पहुंच गया। डिपॉजिट 60 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा रहे, जबकि एडवांसेस 50 ट्रिलियन रुपये के पार पहुंच गए। पूरे बैंक के एडवांसेस में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि घरेलू एडवांसेस 18.15 प्रतिशत बढ़े। विदेशी ब्रांच के एडवांसेस रुपये के हिसाब से 21 प्रतिशत और डॉलर के हिसाब से 10 प्रतिशत बढ़े।

SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने कहा कि बैंक लगातार अपनी प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि ‘SARAL’ प्रोजेक्ट को और ज्यादा स्तरों तक लागू किया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं लेने में कम समय लगे और उनका अनुभव बेहतर हो।

सेट्टी ने कहा कि 2030 में SBI की 75वीं वर्षगांठ को देखते हुए बैंक का फोकस एक ऐसे भविष्य के SBI को तैयार करने पर है, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से ज्यादा सरल, सुविधाजनक और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं दे सके।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.