Gold-Silver Price 23 October: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹2 लाख से नीचे; जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 23 October: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सुबह करीब 9:30 बजे 0.74% गिरकर ₹1,42,249 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 2.38% टूटकर ₹1,94,847 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी का वायदा भाव ₹1,99,917 प्रति किलो के आसपास बंद हुआ था।

Palak Gupta

23 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price 23 October: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹2 लाख से नीचे; जानें आज के ताजा भाव

सोने चांदी जैसी कीमती धातुओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्र से सोने चांदी की कीमतों में गिरवाट का दौर लगातार जारी है। त्योहारी सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कीमतों में गिरावट की खबर है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं दबाव में रहीं।

इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को कमजोर रही है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश की सोच रहें हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

घरेलू MCX में क्या है भाव ?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। MCX पर आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज सोने में 1,039 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 21 October: विदेशों में सोना-चांदी सस्ता, क्या त्योहारों की मांग से भारत में बढ़ेंगे दाम?

मुख्य शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹142630₹130750₹106860
मुंबई₹142480₹130600₹106860
कोलकाता₹142480₹130600₹106860
चेन्नई₹142480₹130600₹106900
पटना₹142530₹130650₹106910
लखनऊ₹142630₹130750₹106860
अयोध्या₹142630₹130750₹106860
कानपुर₹142630₹130750₹106860
मेरठ₹142630₹130750₹106860
अलीगढ़₹142630₹130750₹106860
मुरादाबाद₹142630₹130750₹106860
मिर्जापुर₹142630₹130750₹106860
झांसी₹142630₹130750₹106860
मथुरा₹142630₹130750₹106860
गोरखपुर₹142630₹130750₹106860
बरेली₹142630₹130750₹106860
वाराणसी₹142630₹130750₹106860
प्रयागराज₹142630₹130750₹106860
गाजियाबाद₹142630₹130750₹106860
नोएडा₹142630₹130750₹106860
गुरुग्राम₹142630₹130750₹106860
चंडीगढ़₹142630₹130750₹106860
जयपुर₹142530₹130750₹106910
लुधियाना₹142630₹130750₹107010
गुवाहाटी₹142480₹130600₹106860
जलगांव₹142480₹130600₹106860
इंदौर₹142530₹130650₹106910
भोपाल₹142530₹130650₹106910
अहमदाबाद₹142430₹130650₹106860
वडोदरा₹142430₹130650₹106860
सूरत₹142430₹130650₹106860
पुणे₹142480₹130600₹106860
नागपुर₹142480₹130600₹106860
नासिक₹142480₹130600₹106860
बैंगलोर₹142480₹130600₹106860
भुवनेश्वर₹142480₹130600₹106860
कटक₹142480₹130600₹106860
अमरावती₹142480₹130600₹106860
विशाखापत्तनम₹142480₹130600₹106860
मैसूर₹142480₹130600₹106860
विजयवाड़ा₹142480₹130600₹106860
कोयंबटूर₹142480₹130600₹106900
मंगलौर₹142480₹130600₹106860
मदुरै₹142480₹130600₹106900
रायपुर₹142480₹130600₹106860
बेलगाम₹142480₹130600₹106860
राजमुंदरी₹142480₹130600₹106860
हैदराबाद₹142480₹130600₹106860
दावनगेरे₹142480₹130600₹106860
बेल्लारी₹142480₹130600₹106860
सलेम₹142480₹130600₹106900
वेल्लोर₹142480₹130600₹106900
अमरावती₹142480₹130600₹106860

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.57 प्रतिशत की कटौती के साथ 1,94,466 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज चांदी में 5,133 रुपये का बड़ा हेर-फेर देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी को अहम वजह माना जा रहा है। चांदी का इस्तेमाल गहने बनाने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में भी होता है। इसलिए इसकी कीमत पर निवेशकों की खरीद-बिक्री के साथ औद्योगिक मांग का भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव

चांदी के लेटेस्ट भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,20,000
मुंबई₹2,20,000
कोलकाता₹2,20,000
चेन्नई₹2,24,900
पटना₹2,20,000
लखनऊ₹2,20,000
मेरठ₹2,20,000
अयोध्या₹2,20,000
कानपुर₹2,20,000
अलीगढ़₹2,20,000
मुरादाबाद₹2,20,000
मिर्जापुर₹2,20,000
झांसी₹2,20,000
आगरा₹2,20,000
मथुरा₹2,20,000
गोरखपुर₹2,20,000
बरेली₹2,20,000
वाराणसी₹2,20,000
गाजियाबाद₹2,20,000
नोएडा₹2,20,000
गुरुग्राम₹2,20,000
चंडीगढ़₹2,20,000
जयपुर₹2,20,000
लुधियाना₹2,20,000
गुवाहाटी₹2,20,000
जलगांव₹2,20,000
भोपाल₹2,20,000
इंदौर₹2,20,000
अहमदाबाद₹2,20,000
वडोदरा₹2,20,000
सूरत₹2,20,000
पुणे₹2,20,000
नागपुर₹2,20,000
नासिक₹2,20,000
बैंगलोर₹2,20,000
भुवनेश्वर₹2,24,900
कटक₹2,24,900
अमरावती₹2,20,000
विशाखापत्तनम₹2,24,900
मैसूर₹2,20,000
विजयवाड़ा₹2,24,900
कोयंबटूर₹2,24,900

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 20 October: दशहरे पर सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,016.27 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.7 प्रतिशत टूटकर 4,030.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 1 प्रतिशत गिरकर 53.98 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रह गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 22 October: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹100 सस्ती; जानें आपके शहर का ताजा भाव

सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप धनतेरस या दिवाली के लिए गहने खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बाजार में चल रहे भाव को देखकर फैसला न लें। सबसे पहले अपने शहर के एक से अधिक ज्वेलर्स से कीमत की जानकारी लें और सोने की शुद्धता की जांच करें। 24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के लिए सिक्कों या बार के रूप में इस्तेमाल होता है, जबकि आभूषण बनाने में 22 कैरेट सोना अधिक प्रचलित है।

चांदी खरीदते समय भी शुद्धता, वजन और बिल पर दर्ज दर को ध्यान से देखें। दुकानदार से यह स्पष्ट कर लें कि बताई गई कीमत में GST और अन्य शुल्क शामिल हैं या नहीं। गहनों के मामले में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए केवल सोने के प्रति 10 ग्राम भाव की तुलना करना पर्याप्त नहीं है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment