सोने चांदी के भावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो कारोबार से जो सोने चांदी का भाव ऊपर चढ़ता नजर आया था वह आज गिरावट की ओर कदम बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहें हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।
घरेलू MCX पर जानें भाव
आज बाजार ओपन होने के बाद फिर कीमतों में गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.88 प्रतिशत गिरकर 1,44,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज कारोबार शुरू होते ही सोने के वायदा भाव 1,282 रुपये टूट गए।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 20 October: दशहरे पर सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
शहरवार में सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| मुंबई | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| कोलकाता | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| चेन्नई | ₹147170 | ₹134900 | ₹110850 |
| पटना | ₹146130 | ₹133950 | ₹109610 |
| लखनऊ | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| मेरठ | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| कानपुर | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| अयोध्या | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| अलीगढ़ | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| मुरादाबाद | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| मिर्जापुर | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| झांसी | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| मथुरा | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| गोरखपुर | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| बरेली | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| प्रयागराज | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| वाराणसी | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| गाजियाबाद | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| नोएडा | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| गुरुग्राम | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| चंडीगढ़ | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| जयपुर | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| लुधियाना | ₹146230 | ₹134050 | ₹109710 |
| गुवाहाटी | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| जलगांव | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| इंदौर | ₹146130 | ₹133950 | ₹109610 |
| भोपाल | ₹146130 | ₹133950 | ₹109610 |
| अहमदाबाद | ₹146130 | ₹133950 | ₹109610 |
| वडोदरा | ₹146130 | ₹133950 | ₹109610 |
| सूरत | ₹146130 | ₹133950 | ₹109610 |
| पुणे | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| नागपुर | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| नासिक | ₹146110 | ₹133930 | ₹109590 |
| बैंगलोर | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| भुवनेश्वर | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| कटक | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| अमरावती | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| विशाखापत्तनम | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| मैसूर | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| विजयवाड़ा | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| कोयंबटूर | ₹147170 | ₹134900 | ₹110850 |
| मंगलौर | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| मदुरै | ₹147170 | ₹134900 | ₹110850 |
| रायपुर | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| बेलगाम | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| राजमुंदरी | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
| हैदराबाद | ₹146080 | ₹133900 | ₹109560 |
चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी आज सोने के साथ गिरवाट की ओर बढ़ती नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.84 प्रतिशत की गिरवाट के साथ 2,05,318 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,09,168 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी में 3,850 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों में चांदी के भाव
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | ₹2,30,000 |
| मुंबई | ₹2,30,000 |
| कोलकाता | ₹2,30,000 |
| चेन्नई | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,30,000 |
| लखनऊ | ₹2,30,000 |
| मेरठ | ₹2,30,000 |
| अयोध्या | ₹2,30,000 |
| कानपुर | ₹2,30,000 |
| अलीगढ़ | ₹2,30,000 |
| मुरादाबाद | ₹2,30,000 |
| मिर्जापुर | ₹2,30,000 |
| झांसी | ₹2,30,000 |
| मथुरा | ₹2,30,000 |
| आगरा | ₹2,30,000 |
| गोरखपुर | ₹2,30,000 |
| बरेली | ₹2,30,000 |
| वाराणसी | ₹2,30,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,30,000 |
| नोएडा | ₹2,30,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,30,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,30,000 |
| जयपुर | ₹2,30,000 |
| लुधियाना | ₹2,30,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,30,000 |
| जलगांव | ₹2,30,000 |
| इंदौर | ₹2,30,000 |
| भोपाल | ₹2,30,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,30,000 |
| वडोदरा | ₹2,30,000 |
| सूरत | ₹2,30,000 |
| पुणे | ₹2,30,000 |
| नागपुर | ₹2,30,000 |
| नासिक | ₹2,30,000 |
| बैंगलोर | ₹2,30,000 |
| कटक | ₹2,40,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,40,000 |
| अमरावती | ₹2,30,000 |
| विशाखापत्तनम | ₹2,40,000 |
| मैसूर | ₹2,30,000 |
| विजयवाड़ा | ₹2,40,000 |
| कोयंबटूर | ₹2,40,000 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?
विदेशी बाजारों में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 1 प्रतिशत से टूटकर 4,094.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर का भाव भी गिरकर 4,111.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग 2.6 प्रतिशत टूटकर 56.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। प्लेटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। इससे पता चलता है कि गुरुवार को कीमती धातुओं के बाजार में व्यापक दबाव बना हुआ था।
सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका है। इससे निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति को लेकर सतर्क हैं। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका सोने की कीमतों पर दबाव डाल सकती है। इसकी वजह यह है कि सोना निवेशकों को ब्याज नहीं देता। ऐसे में जब दूसरे निवेश विकल्पों से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है, तो कुछ निवेशक सोने से दूरी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव
आगे कैसा रह सकता है बाजार?
22 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की गिरावट से संकेत मिलता है कि निकट अवधि में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। महंगाई, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े संकेत आगे की दिशा तय करने में अहम होंगे। भारत में रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग भी खुदरा भाव को प्रभावित करेगी।
ऐसे में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सबसे जरूरी है कि वे ताजा भाव की पुष्टि करें और कुल खर्च को ध्यान में रखकर खरीदारी करें।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 21 October: विदेशों में सोना-चांदी सस्ता, क्या त्योहारों की मांग से भारत में बढ़ेंगे दाम?
डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





