Gold-Silver Price 21 October: विदेशों में सोना-चांदी सस्ता, क्या त्योहारों की मांग से भारत में बढ़ेंगे दाम?

Gold-Silver Price 21 October: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को हाजिर सोना करीब 0.1% गिरकर 4,119.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत लगभग 1.1% फिसलकर 57.35 डॉलर प्रति औंस रह गई। अमेरिका में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ रही है, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की आशंका बनी हुई है। इसका दबाव कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।

Palak Gupta

21 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price 21 October: विदेशों में सोना-चांदी सस्ता, क्या त्योहारों की मांग से भारत में बढ़ेंगे दाम?

देशभर में सोने चांदी के भावों में बदलाव देखने को मिल रहा है। त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस दौरान सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले ग्राहक गहने, सिक्के और चांदी के बर्तन खरीदने की तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार कीमती धातुओं के बाजार में अंतरराष्ट्रीय संकेत कुछ अलग तस्वीर दिखा रहे हैं।

बुधवार, 21 अक्टूबर को विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में भारतीय खरीदारों की नजर इस बात पर है कि क्या वैश्विक बाजार में आई नरमी का असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ेगा या त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग दामों को सहारा देगी। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहें हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 19 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, चांदी ₹2.12 लाख के पार; जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव

घरलू MCX पर क्या है भाव ?

आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.43 प्रतिशत की कटौती के साथ 1,45,895 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,46,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज सोने में 624 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Price 17 October: सोने के दाम में फिर गिरावट, जानें देश के 10 बड़े शहरों में आज का ताजा भाव

मुख्य शहरों में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
लखनऊ₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
जयपुर₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
दिल्ली₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
पटना₹1,46,130₹1,33,950₹1,09,610
मुंबई₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
अहमदाबाद₹1,46,130₹1,33,950₹1,09,610
पुणे₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
कोलकाता₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
मेरठ₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
लुधियाना₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
गुवाहाटी₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
जलगांव₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
इंदौर₹1,46,130₹1,33,950₹1,09,610
कानपुर₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
सूरत₹1,46,130₹1,33,950₹1,09,610
नागपुर₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
चंडीगढ़₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710
नासिक₹1,46,110₹1,33,930₹1,09,590
बैंगलोर₹1,46,080₹1,33,900₹1,09,560
अयोध्या₹1,46,230₹1,34,050₹1,09,710

चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत गिरकर 2,08,900 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,11,485 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी बुधवार को चांदी में 2,585 रुपये की गिरावट नजर आई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव

शहरवार में चांदी के भाव

शहरचांदी का भाव (10 ग्राम)चांदी का भाव (100 ग्राम)चांदी का भाव (1 किलोग्राम)
लखनऊ₹2,300₹23,000₹2,30,000
जयपुर₹2,300₹23,000₹2,30,000
दिल्ली₹2,300₹23,000₹2,30,000
पटना₹2,300₹23,000₹2,30,000
मुंबई₹2,300₹23,000₹2,30,000
अहमदाबाद₹2,300₹23,000₹2,30,000
पुणे₹2,300₹23,000₹2,30,000
कोलकाता₹2,300₹23,000₹2,30,000
मेरठ₹2,300₹23,000₹2,30,000
लुधियाना₹2,300₹23,000₹2,30,000
गुवाहाटी₹2,300₹23,000₹2,30,000
जलगांव₹2,300₹23,000₹2,30,000
इंदौर₹2,300₹23,000₹2,30,000
कानपुर₹2,300₹23,000₹2,30,000
सूरत₹2,300₹23,000₹2,30,000
नागपुर₹2,300₹23,000₹2,30,000
चंडीगढ़₹2,300₹23,000₹2,30,000
नासिक₹2,300₹23,000₹2,30,000
बैंगलोर₹2,300₹23,000₹2,30,000
अयोध्या₹2,300₹23,000₹2,30,000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 20 October: दशहरे पर सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट

तरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। हाजिर सोना करीब 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,119.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में भी लगभग 0.1प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 4,137 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया।

सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में इस नरमी के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बनी चिंताओं को प्रमुख वजह माना जा रहा है। निवेशक इस बात का आकलन कर रहे हैं कि महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रही तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपना सकता है।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 1.1प्रतिशत फिसलकर 57.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यानी बुधवार के शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों पर सोने के मुकाबले ज्यादा दबाव दिखाई दिया।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment