1. PM मोदी पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सुनवाई पर रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता महेश श्रीश्रीमल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 8 सितंबर के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: बिहार में अडानी पावर का बड़ा विस्तार, पीरपैंती पावर प्लांट की क्षमता बढ़कर 4,800 मेगावाट होगी
2. राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की खबर, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक गिराए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावला थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राजस्थान पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खेप बरामद की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीमा पार से आए ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में पैकेट गिराए थे। मौके पर निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की। इस दौरान पंजाब के दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है, जो कथित तौर पर खेप लेने पहुंचे थे। बरामदगी में आरडीएक्स, पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और रिमोट कंट्रोल डिवाइस शामिल होने की बात कही गई है।
3. ट्रंप का दावा- पुतिन शांति समझौते के ज्यादा इच्छुक, उधर रूस ने यूक्रेन के 6 ऊर्जा ठिकानों पर किया हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुकाबले युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता करने में ज्यादा इच्छुक हैं। 12 अक्टूबर को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों को समझौते तक पहुंचाने की कोशिश करेगा। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ने सीजफायर की घोषणा के बाद भी यूक्रेन के कम से कम छह ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए। उनके मुताबिक, इन हमलों में देशभर में 33 लोग घायल हुए। निशाना बनाए गए ठिकानों में गैस से जुड़ी सुविधा और एक पेट्रोल स्टेशन भी शामिल थे। यूक्रेन ने कहा है कि वह ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है, लेकिन रूस को भी ऐसा करना होगा।
4. IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम पोस्ट से चौथे T20 में खेलने की अटकलें तेज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है। वैभव ने अभ्यास के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में ‘स्टे सीटेड’ लिखा। इसके बाद क्रिकेट फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्हें अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वैभव को सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबलों में खेलने का अवसर नहीं मिला है। उनकी पोस्ट ऐसे समय आई है, जब संजू सैमसन की जगह को लेकर भी चर्चा हो रही है। भारत पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। वैभव को मौका देने की मांग के बीच पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर ने भी उनके चयन को लेकर अपनी राय रखी है।
5. गाजीपुर से मुंबई तक फैले ₹400 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा, जांच में जुटी एजेंसियां
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मुंबई, दिल्ली, जयपुर और बिहार तक फैले कथित वित्तीय धोखाधड़ी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ममतांजलि सर्विस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 3,500 से अधिक निवेशकों से करीब 400 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने निवेशकों को हर महीने 18.5 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया था। अधिक कमाई की उम्मीद में कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी के साथ बेटी की शादी के लिए रखा पैसा और जमीन-जायदाद बेचकर मिली रकम भी निवेश कर दी। कंपनी ने लखनऊ में मुख्यालय के अलावा मुंबई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में कार्यालय खोल रखे थे। इन दफ्तरों और बड़े निवेश प्रोजेक्ट्स के दावों के जरिए लोगों का भरोसा जीता गया। मामले में निवेशकों की शिकायतों और कंपनी के दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, ठगी की पूरी रकम की बरामदगी और अन्य लोगों की संभावित भूमिका को लेकर जांच जारी है।
6. PM मोदी ने वैश्विक ताकतों पर उठाए सवाल, बोले- ऊर्जा, खनिज और तकनीक पर किसका नियंत्रण?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, खनिज संसाधनों और तकनीक पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुनिया लगातार एक संकट से निकलकर दूसरे संकट में फंस रही है। कभी सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तो कभी ऊर्जा, खनिज संसाधनों, भुगतान व्यवस्था और तकनीक पर नियंत्रण को लेकर चुनौतियां सामने आती हैं। उन्होंने जोर दिया कि तकनीकी प्रगति का फायदा केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इससे करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा होने चाहिए। प्रधानमंत्री ने भारत के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि देश की तरक्की दूसरों की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक, भारत सहयोग और भरोसे के आधार पर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है।
7. गोरखपुर से अखिलेश और संभल से योगी लड़ें चुनाव? ओवैसी ने अयोध्या और राम मंदिर पर भी दिया बयान
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सीट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच चल रही बयानबाजी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। सोमवार, 12 अक्टूबर को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओवैसी ने दोनों नेताओं को चुनौती दी कि अगर वे इतने लोकप्रिय हैं, तो योगी आदित्यनाथ संभल से और अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने दोनों के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान को ‘नूरा-कुश्ती’ बताते हुए आरोप लगाया कि जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी के इस बयान से अयोध्या, संभल और गोरखपुर को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।
8. जंतर-मंतर पर रोक के खिलाफ CJP का विरोध, तिरंगा लेकर पहुंचे सौरव दास और आशुतोष रांका
दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाए जाने के एक दिन बाद, 13 अक्टूबर की सुबह कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड और गेट पार कर परिसर में प्रवेश किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले के बाद सीजेपी ने इसका विरोध किया था और दिल्ली पुलिस से वहां प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए 24 घंटे के भीतर तारीख बताने की मांग की थी। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर अब दिल्ली में प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को वैकल्पिक स्थल के रूप में तय किया गया है।
9. INDIA गठबंधन में बढ़ती खींचतान? दिल्ली में साथ, लेकिन यूपी-बिहार में अलग सियासी समीकरण
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में INDIA गठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर मार्च निकाला, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर अलग-अलग चुनौतियां सामने आ रही हैं। 12 अक्टूबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। हालांकि, इससे पहले 7 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से आयोजित विपक्षी नेताओं की लंच बैठक में समाजवादी पार्टी के सांसद शामिल नहीं हुए थे। बिहार में भी INDIA गठबंधन के दल मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन राज्य की राजनीतिक परिस्थितियां उत्तर प्रदेश से अलग हैं। 9 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने पटना में मार्च निकालकर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को रद्द करने, नए सिरे से चुनाव कराने और SIR रोकने की मांग की थी।
10. पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, 5 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान जिले में शेर शाह रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई। ट्रेन के सभी 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को मुल्तान के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, 13 डिब्बों से यात्रियों को निकाल लिया गया था, जबकि एक डिब्बे में बचाव अभियान जारी था।
11. राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, PM मोदी पर टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि ट्रायल पर रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने महाराष्ट्र की निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता महेश श्रीश्रीमल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने महाराष्ट्र की निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता महेश श्रीश्रीमल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अब सुप्रीम कोर्ट शिकायतकर्ता और महाराष्ट्र सरकार का जवाब मिलने के बाद मामले में आगे सुनवाई करेगा।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 13 October: सोना-चांदी के दाम गिरे, जानें आज के ताजा रेट
12. अगले 10 दिनों में कच्चा तेल $110 तक पहुंचने की आशंका, SBI रिसर्च ने भारत के लिए जताई चिंता
भारत के लिए कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें आने वाले दिनों में नई चुनौती बन सकती हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत अगले 10 कारोबारी दिनों में 103.4 डॉलर से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में भारत की कच्चे तेल की आयात बास्केट के भी करीब 127 डॉलर से बढ़कर 130 डॉलर प्रति बैरल तक जाने का अनुमान जताया गया है। एसबीआई रिसर्च की इकोरैप रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति से जुड़े जोखिम कीमतों पर दबाव बना रहे हैं।
13. TVS परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद, दौलत के बंटवारे में क्यों आ रही अड़चन?
देश के बड़े कारोबारी परिवारों में शामिल टीवीएस समूह के वेणु श्रीनिवासन और मल्लिका श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। मामला उनके बच्चों लक्ष्मी वेणु और सुदर्शन वेणु के बीच कारोबार और पारिवारिक संपत्ति के अधिकारों से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेणु और सुदर्शन का मानना है कि परिवार में संपत्तियों के बंटवारे को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी है, जबकि मल्लिका और लक्ष्मी का कहना है कि अभी तक कोई अंतिम आर्थिक समझौता नहीं हुआ है। विवाद की एक बड़ी वजह मार्च 2024 में परिवार के चार सदस्यों के बीच हुआ समझौता है। एक पक्ष इसे पारिवारिक संपत्तियों के बंटवारे से जुड़ा समझौता मानता है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि इसमें मुख्य रूप से ब्रांड के इस्तेमाल और प्रतिस्पर्धा से जुड़ी शर्तें तय की गई थीं, संपत्ति का मालिकाना हक नहीं। इस मतभेद के कारण करीब 18 महीने से चल रही बातचीत और मध्यस्थता के प्रयासों के बावजूद मामला सुलझ नहीं पाया है।
14. कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद उनके बदले हुए लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के मामले में ऋचा चड्ढा ने नाराजगी जताई है। ऋचा ने महिलाओं के शरीर पर भद्दे कमेंट करने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर गुमनाम रहने की सुविधा लोगों को दूसरों के बारे में कुछ भी कहने का हौसला देती है। एक इंटरव्यू में ऋचा ने कहा कि कटरीना और ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों को निशाना बनाने वाले लोग अक्सर खुद अपनी जिंदगी और शरीर को लेकर असहज होते हैं, लेकिन दूसरों की शक्ल-सूरत पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आते। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर इस तरह की बातें करना आखिर किस तरह सही ठहराया जा सकता है।
15. बिहार बोर्ड के काम के लिए अब पटना जाने की जरूरत नहीं, 9 शहरों में खुलेंगे नए सेंटर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से जुड़े कामों के लिए अब छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हर बार पटना स्थित मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोर्ड ने राज्य के 9 शहरों में स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में पूछताछ सह शिकायत निवारण केंद्र शुरू करने की व्यवस्था की है। इन केंद्रों पर मैट्रिक, इंटरमीडिएट, एसटीईटी, डीएलएड और दूसरी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके अलावा स्कूलों की संबद्धता, अनुदान, छात्रवृत्ति और पेंशन से जुड़े मामलों में भी लोग स्थानीय स्तर पर मदद ले सकेंगे। बोर्ड की इस पहल का मकसद छात्रों और दूसरे संबंधित लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी यात्रा करने से राहत देना है।
16. यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का दावा, अपराधों में बड़ी गिरावट की बात
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। योगी के मुताबिक, अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जागरूकता अभियानों से महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिली है। उन्होंने मिशन शक्ति, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़ें: बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च, मंडी हाउस की ओर बढ़ा काफिला; राहुल गांधी बस में सवार
17. न्यूजीलैंड दौरे के लिए India A में ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र को मौका
न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए टीम में बदलाव किया गया है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने 12 अक्टूबर को इसकी जानकारी देते हुए उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया। पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते समय बाईं तरफ खिंचाव की समस्या हुई थी। फिलहाल वह BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में रिकवरी कर रहे हैं। बोर्ड के मुताबिक, तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
18. UP चुनाव 2027 की तैयारी में BJP, वाराणसी में 14-15 अक्टूबर को होगी रणनीतिक कार्यशाला
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी में काशी और गोरखपुर क्षेत्र के विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 266 पदाधिकारी शामिल होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन BL संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह कार्यशाला में मार्गदर्शन देंगे। पार्टी का जोर विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने पर रहेगा।
19. पटना में AISA के लोक भवन मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
बिहार की राजधानी पटना में 13 अक्टूबर को लोक भवन मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य संगठनों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर मार्च का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान, जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे सहित प्रमुख इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का इस्तेमाल करने की हिदायत दी है। अनुमति के बिना अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 12 अक्टूबर की बड़ी खबरें: देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन की हर अहम अपडेट
20. राहुल गांधी के खिलाफ 2019 के मानहानि मामले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, महाराष्ट्र सरकार को नोटिस
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने महाराष्ट्र की निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता महेश एच. श्रीश्रीमल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 8 सितंबर 2026 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ जारी समन रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की है। यह मामला 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजस्थान में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और बाद में सोशल मीडिया पर भी इसी तरह का बयान दिया था।





