फोन में दिखने वाली Live और Current Location में क्या फर्क? आसान भाषा में समझें

स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय आपने अक्सर Live Location और Current Location जैसे विकल्प देखे होंगे। देखने में दोनों एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग होता है। Current Location का मतलब आमतौर पर उस समय आपकी लोकेशन क्या है, इसकी जानकारी शेयर करना होता है। वहीं Live Location में आपकी लोकेशन एक तय समय तक लगातार अपडेट होती रहती है, इसलिए सामने वाला व्यक्ति आपकी चलती-फिरती स्थिति को भी देख सकता है।

Palak Gupta

15 सितम्बर 2026

1 min read
फोन में दिखने वाली Live और Current Location में क्या फर्क? आसान भाषा में समझें

ऐसा अक्सर होता है कि कोई हमसे हमारी लोकेशन मांगता है तो हम समझ नहीं पाते कि हमें लाइव लोकेशन भेजनी चाहिए या करंट लोकेशन। कई लोग इन दोनों को समान ही मानते हैं तो कोई इन दोनों के बीच का अंतर नहीं जान पाते। डिजिटल दौर में लोकेशन को शेयर करना खुद की सेफ्टी का ध्यान रखना ही नहीं होता है बल्कि जिसको लोकेशन शेयर की जा रही है उसको संतुष्टि देना भी होता है।

यह भी पढ़ें: UP Police भर्ती 2026: फिजिकल के लिए कितने नंबर लाना जरूरी हो सकता है?

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। किसी दोस्त को मिलने के लिए बुलाना हो, घरवालों को अपनी जगह बतानी हो या किसी रास्ते पर पहुंचने में मदद लेनी हो, ऐसे कई मौकों पर फोन की लोकेशन सुविधा काम आती है। इसी दौरान कई लोगों को करंट लोकेशन और लाइव लोकेशन के विकल्प दिखाई देते हैं।

इन दोनों का नाम और काम एक जैसा होने की वजह से लोग अक्सर इन दोनों के बीच का अंतर नहीं जान पाते है। आपको जानते हुए हैरानी होगी कि इन दोनों के बीच का अंतर प्राइवेसी और सुरक्षा से भी जुड़ा होता है। अगर आप बिना सोचे-समझे किसी को भी लाइव लोकेशन भेज देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी पल-पल की हरकतों का रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में दे रहे हैं। वहीं, करेंट लोकेशन तयशुदा तस्वीर की तरह होती है। यह लोकेशन बताती है कि आप किस वक्त कहां खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए आधार सुपरवाइजर-ऑपरेटर भर्ती शुरू, युवाओं के लिए मौका

करंट लोकेशन का क्या है मतलब ?

करंट लोकेशन उस फोटो के समान है जिससे आप कभी भी किसी को खींच कर भेज देते है। जब आप WhatsApp या गूगल मैप्स पर ‘Send Your Current Location’ का विकल्प चुनते हैं तो आपका फोन उस खास सेकंड में आपके GPS कोऑर्डिनेट्स को कैप्चर करके सामने वाले को भेज देता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह एक बार की प्रक्रिया है।

करंट लोकेशन में अगर आप अपनी जगह से पांच मीटर भी दूर चलते है तो वह लोकेशन अपने जिसको भेजी है उस पर किसी प्रकार का अपडेट नहीं करेगी। वह वहीं की रहेगी जहाँ उसको आपने भेजा था। यह उन स्थितियों के लिए बेहतरीन है जब आपको किसी को सिर्फ यह बताना हो कि आप किस पते पर रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज की टॉप खबरें: 14 सितंबर के देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़े सभी बड़े अपडेट

लाइव लोकेशन और करंट लोकेशन में अंतर

आधारCurrent LocationLive Location
मतलबउस समय की आपकी लोकेशन बताती हैकुछ समय तक आपकी लोकेशन लगातार अपडेट करती है
अपडेटलोकेशन एक बार शेयर होती हैलोकेशन समय-समय पर अपडेट होती रहती है
लोकेशन बदलने परनई जगह अपने आप नहीं दिखतीआपके साथ लोकेशन भी बदलती रहती है
कितने समय तकआमतौर पर एक समय की लोकेशनतय की गई अवधि तक
कब काम आती है?किसी को बताना हो कि आप अभी कहां हैंसफर या यात्रा के दौरान अपनी स्थिति बतानी हो
उदाहरण“मैं इस कैफे में हूं”“मैं घर से ऑफिस जा रहा हूं, रास्ते में कहां पहुंचा हूं देख लो”
प्राइवेसीकम समय के लिए लोकेशन शेयर होती हैतय अवधि तक आपकी बदलती लोकेशन देखी जा सकती है
आसान भाषा मेंलोकेशन की एक तस्वीरलोकेशन की लगातार अपडेट होने वाली जानकारी

यह भी पढ़ें: बिहार में NEET परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, 24 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक सिस्टम जांच के घेरे में

लाइव लोकेशन का मतलब क्या है?

लाइव लोकेशन का मतलब आसान भाषा में समझें तो अपनी चलती-फिरती जगह की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कुछ समय के लिए साझा करना है। इसमें सिर्फ उस समय की जगह नहीं दिखती, बल्कि आप जैसे-जैसे एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, आपकी लोकेशन भी उसी हिसाब से बदलती रहती है। उदाहरण के लिए, अगर आप घर से ऑफिस, किसी दोस्त से मिलने या दूसरे शहर की यात्रा पर जा रहे हैं, तो परिवार या दोस्त के साथ लाइव लोकेशन साझा कर सकते हैं।

इसके बाद सामने वाला व्यक्ति देख सकता है कि आप इस समय कहां हैं और कितनी दूर तक पहुंच चुके हैं। यही वजह है कि सफर के दौरान लाइव लोकेशन काफी काम आती है। हालांकि इसे शेयर करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपनी लोकेशन किस व्यक्ति के साथ साझा कर रहे हैं और कितने समय के लिए कर रहे हैं। जरूरत खत्म होने के बाद लोकेशन साझा करना बंद कर देना बेहतर रहता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.