जन्मदिन अक्सर ऐसा दिन होता जहां सभी लोग घरवाले दुआएं रहे है और कहते है कि अगर आप अच्छे काम से लौट रहे होते हैं तो उनके भी अच्छा होता है। लेकिन वह कहते है न कि जिंदगी कभी भी दर्दनाक मोड़ ले सकती है। ऐसा ही एक हादसा आया है आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले से जहां एक परिवार हंसता खेलता जन्मदिन मना कर घर लौट रहा था लेकिन उन्हें पता नहीं था कि जिस रास्ते पर वह सफर कर रहे हैं वो उन्हें मौत के घाट उतार देगा।
यह भी पढ़ें: यूपी में सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का सपा का वादा, डिंपल यादव ने किया ऐलान
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल यह हादसा एक बस-ऑटो के भीषण एक्सीडेंट का है जो आंध्र प्रदेश के अमरावती के पलनाडू जिले में गुरुवार तड़के एक प्राइवेट बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मौत का शिकार छह महिलाएं हुई पुलिस ने बताया कि यह हादसा पलनाडू जिले के चिलकालूरिपेट में अड्डा रोड के पास हुआ।
विजयवाड़ा से तिरुपति जाने वाली बस ने ऑटो को बुरी तरह से टक्कर मार दी जिसके अंदर 15 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भयंकर हुई कि सात लोगों की हादसे पर ही मौत हो गई और चार लोग समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए। वारदात के बाद घायलों को गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल और चिलकलुरिपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, LPG से ATM चार्ज तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
पुलिस अधिकारियों ने हादसे के बाद तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की और जांच में पता लगाया कि पीड़ित चिलकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे। वे प्रकाशम जिले के कोंडामांजुलुर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। चार लोगों की एक्सीडेंट स्पॉट पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती करने के बाद हुई। आगे की जांच में मृतकों के बारे में पता चला। मृतकों की पहचान बोंटू बाबू (62), बोंटू मानेम्मा (55), संपूर्णम्मा (70), गंगम्मा (50), लक्ष्मम्मा (75), चौतुपल्ली स्वार्थम्मा (45) और मारियम्मा (45) के रूप में की गई है।
हादसे की खबर जब मुख्यमंत्री को लगी तब उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख ज़ाहिर किया और अधिकारियों को आदेश दिया कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए जिससे वह जल्द ही स्वस्थ हो जाए। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने जिला अधिकारियों से बात की और उन्हें घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: 27 अगस्त की बड़ी खबरें: देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन की हर अहम अपडेट
इसके बाद राज्य की गृह मंत्री अनीता ने इस हादसे को लेकर शहर के ASP से बात की जिसमें उन्होंने हादसे की गंभीरता, मृतकों के बारे में और घायलों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि घायलों को बेहतरीन इलाज मिले और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए। गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि इस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाए, जिसमें दुर्घटना की वजह बनी परिस्थितियां, बस की रफ़्तार और ड्राइवर की कोई लापरवाही शामिल हो। गृह मंत्री अनीता ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए निजी वाहनों के मामले में सड़क सुरक्षा नियमों को लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।





