आज की बड़ी हलचल: 26 अगस्त की राजनीति, दुनिया, खेल और बिजनेस की प्रमुख खबरें एक साथ

अगस्त को राजनीति, देश-दुनिया, खेल और कारोबार से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसलों से लेकर बिहार में छात्रों के प्रदर्शन, भारत-चीन बातचीत, सोने की कीमतों में तेजी और खेल जगत के बड़े अपडेट तक, दिनभर कई खबरों पर नजर बनी रही।

Palak Gupta

26 अगस्त 2026

1 min read
आज की टॉप खबरें: 1 सितंबर के देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन के सभी बड़े अपडेट

1. कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद के बाद GIVA का बड़ा फैसला, ऐड हटाकर बताई वजह

ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने अभिनेत्री कृति सेनन वाला रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद बढ़ने के बाद हटा दिया है। विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर सवाल उठाए। विवाद बढ़ने के बाद जीवा ने अपने सभी माध्यमों से विज्ञापन वापस लेने का फैसला किया। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का पूरा सम्मान करती है और उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

2. हिमाचल में नर्सों की भर्ती व्यवस्था बदलेगी, आउटसोर्सिंग खत्म करने का CM सुक्खू ने किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कहा कि अब स्टाफ नर्सों की भर्ती आउटसोर्सिंग एजेंसियों के जरिए नहीं की जाएगी। आगे से भर्ती राज्य चयन आयोग की परीक्षा के माध्यम से होगी और चयन में योग्यता को मुख्य आधार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी कहा था कि सरकार आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था को खत्म करना चाहती है, क्योंकि इससे युवाओं का शोषण होता है। स्वास्थ्य विभाग में नियमित स्टाफ नर्सों के साथ सहायक स्टाफ नर्सों के पद भी बनाए जा रहे हैं और बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है।

3. बरेली में विदेशी युवक का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हाथ में शराब की बोतल लिए वीडियो वायरल

बरेली की स्टेशन रोड पर एक विदेशी युवक ने शराब के नशे में काफी देर तक हंगामा किया। हाथ में शराब की बोतल लिए अर्धनग्न हालत में सड़क पर घूम रहे युवक को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह मामला स्टेशन रोड स्थित एक होटल के पास का है। युवक के हंगामे के दौरान किसी राहगीर ने पूरा वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, दो नए चेहरों की एंट्री के संकेत

4. कांग्रेस नेता हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाईं को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया प्रवक्ता

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता टीम का विस्तार करते हुए कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। पार्टी ने मंगलवार को आठ नए प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए, जिनमें अनुकृति गुसाईं के साथ रविंद्र जुगरान, राजेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, शादाब शम्स, विश्वजीत नेगी, सत्यवीर चौहान और मनोज जखमोला शामिल हैं। अनुकृति गुसाईं कोटद्वार क्षेत्र से भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता टीम में शामिल हुई हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़ी थीं और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

5. घाघरा में रक्षाबंधन की धूम, राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

घाघरा के गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के मौके पर राखी प्रतियोगिता कराई गई है। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अलग-अलग डिजाइन की सुंदर राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने स्कूल के छात्रों को राखी बांधी और भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी बहनों की हर स्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों की जानकारी मिलती है।

6. भारत में MacBook और iPad बनाने की तैयारी, Apple के सामने सरकार ने रखी लोकल सप्लाई चेन की शर्त

भारत में Apple अब आईफोन के साथ मैकबुक और आईपैड बनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार चाहती है कि इन उत्पादों के लिए जरूरी सामान और छोटे-बड़े हिस्से भी भारत में ही बनाए जाएं। इससे देश में Apple का काम बढ़ेगा और बाहर से सामान मंगाने पर निर्भरता कम होगी। सरकार का जोर ऐसी कंपनियों को भारत में लाने पर है, जो Apple के लिए जरूरी हिस्से तैयार कर सकें। अभी एप्पल के लिए भारत में कुछ सामान बनाया जा रहा है और उसे दूसरे देशों में भी भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें: रूस के खतरनाक परमाणु हथियार ने बढ़ाई ब्रिटेन की चिंता, ‘फ्लाइंग चर्नोबेल’ की ताकत ने दुनिया को चौंकाया

7. स्कूल प्रधानों की बढ़ी मुश्किल, लंबित भुगतान के बीच अब वेंडर ID बनाने की चुनौती

किशनगंज के सरकारी स्कूलों में वेंडरों का भुगतान कई महीनों से अटका हुआ है। इसी बीच भुगतान की नई व्यवस्था शुरू होने के कारण स्कूल प्रधानों के सामने अब वेंडर आईडी बनाने की चुनौती भी आ गई है। लंबित भुगतान की वजह से कई वेंडर स्कूलों को उधार पर सामान देने में परेशानी जता रहे हैं। कुछ जगहों पर मध्याह्न भोजन के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। नई डिजिटल व्यवस्था का मकसद भुगतान को आसान और साफ-सुथरा बनाना है, लेकिन स्कूल प्रधानों का कहना है कि पहले पुराना बकाया जारी किया जाए और वेंडर ID बनाने की प्रक्रिया भी साफ तौर पर बताई जाए, ताकि स्कूलों में बच्चों का भोजन बिना किसी परेशानी के चलता रहे।

8. नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और गाड़ियां तेज बहाव में बहीं

नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी में पानी का तेज बहाव आने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए। कई गाड़ियां, सड़कें, पुल और दूसरी चीजें पानी में बह गईं। जलविद्युत परियोजनाओं को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से करीब 430 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने रसुवा समेत पांच जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

9. पत्नी को घरेलू काम करने का आदेश नहीं दे सकता पति, सास-ससुर की सेवा पर भी हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि पति अपनी पत्नी को घर का काम करने या अपने माता-पिता की देखभाल करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। अदालत ने साफ कहा कि शादी पति को पत्नी पर हुक्म चलाने का अधिकार नहीं देती। यह मामला एक पति के उस मुद्दे से जुड़ा था, जिसमें उसने पत्नी और नाबालिग बेटी को दिए गए गुजारा-भत्ते के आदेश को चुनौती दी थी। पति ने पत्नी पर घर का काम नहीं करने और अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करने जैसे आरोप लगाए थे।

10. नरकटियागंज में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; तीन घायल

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर साठी गांव के पास नहर पुल के नजदीक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। बाइक पर चार युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरकटियागंज के सुमन बिहार निवासी सावंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

11. तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में भोटेकोशी नदी उफान पर, कई इलाकों में अलर्ट; 9 जवान लापता

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह तिब्बत की ओर से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी हैं। भोटेकोशी नदी का पानी तेजी से बढ़ने के बाद तिमुरे, स्याफ्रुबेसी और आसपास के इलाकों में कई घर, सड़कें, पुल और दूसरी संपत्तियां बह गईं। बाढ़ के बाद नेपाल-चीन सीमा के पास तैनात सशस्त्र पुलिस बल के 9 जवान लापता बताए जा रहे हैं। भोटेकोशी में बढ़े पानी को देखते हुए रसुवा के अलावा नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन के नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है।

12. हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, प्रयागराज से सीधे कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। करीब 10,761 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए हिस्से से प्रयागराज और हरिद्वार के बीच सीधी एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी हो जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे सफर आसान होने के साथ प्रयागराज और हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों के बीच पर्यटन और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ट्रंप परिवार पर ईरान की सीधी धमकी, बेटे बैरन पर ₹95 करोड़ के इनाम का दावा

13. Jio यूजर्स को 30 दिन मुफ्त मिलेगा लर्निंग ऐप, 50 हजार से ज्यादा 3D वीडियो का मिलेगा एक्सेस

रिलायंस Jio अपने ग्राहकों को 30 दिनों के लिए एम्बाइब का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इस ऑफर के लिए अलग से कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। एम्बाइब पर छात्रों को 50 हजार से ज्यादा 3D पढ़ाई वाले वीडियो, 32 लाख से ज्यादा अभ्यास सवाल और कई भाषाओं में पढ़ने की सुविधा मिलती है। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए जियो नंबर से एम्बाइब पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद 30 दिनों की मुफ्त सुविधा शुरू हो जाएगी।

14. RPSC APO परीक्षा की सिटी स्लिप आज होगी जारी, इस तारीख से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी यानी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा जिले की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आज, 26 अगस्त से एसएसओ पोर्टल या आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी देख सकते हैं। एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। इस भर्ती में कुल 371 पद हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का पूरा पता अभी सिटी स्लिप में नहीं मिलेगा। यह जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी, जिसे 30 अगस्त 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा।

15. गोरिल्ला बनकर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद, महंगाई और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनीपत में जिला परिषद की बैठक के दौरान मंगलवार को उस समय सबका ध्यान खिंच गया, जब जिला पार्षद संजय बड़वासनिया गोरिल्ला का रूप धारण कर बैठक में पहुंचे। उन्होंने इस अनोखे तरीके से बढ़ती महंगाई, खराब कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और अधिकारियों की कथित मनमानी का मुद्दा उठाया। पार्षद ने कहा कि महंगाई से आम परिवारों का खर्च बढ़ रहा है और पेंशन से जुड़ी दिक्कतों के कारण बुजुर्गों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिला पार्षदों के लिए कोटा तय करने की मांग भी रखी, ताकि विकास से जुड़े कामों के लिए उन्हें बेहतर व्यवस्था मिल सके।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर उछाल, जानें 26 अगस्त को 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव

16. ₹10 लाख के जुर्माने के बाद ₹4 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, फरीदाबाद में ETO और ड्राइवर गिरफ्तार

फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आबकारी एवं कराधान अधिकारी सुरेंद्र पूनिया और उनके चालक राम बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक, लखनऊ से स्क्रैप लेकर आए एक ट्रक को अधिकारी ने रोक लिया था। आरोप है कि वाहन पर करीब 10 लाख रुपये की पेनल्टी की बात कहकर उसे छोड़ने के बदले 4 लाख रुपये में मामला निपटाने की मांग की गई। इसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी ने सतर्कता ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद ब्यूरो ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता एक लाख रुपये लेकर ईटीओ के कार्यालय पहुंचा, जहां चालक राम बाबू ने कथित तौर पर यह रकम ली।

17. गुरुग्राम को जलभराव से बचाने के लिए क्या है प्लान? केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने CM सैनी से की मुलाकात

गुरुग्राम में हर साल बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर साल किए जाने वाले अस्थायी इंतजाम से समस्या का पूरा हल नहीं निकल रहा है। राव इंद्रजीत ने जलभराव से स्थायी राहत के लिए पुराने पानी के रास्तों की तर्ज पर जमीन के नीचे पानी निकालने वाली सुरंगें बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे गुरुग्राम की जल निकासी व्यवस्था की तकनीकी जांच होनी चाहिए और IIT जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद ली जा सकती है।

18. यूपी के गन्ना किसानों को पेराई से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा कैलेंडर

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसान अपने बोए गए गन्ने का रकबा, अनुमानित पैदावार और पर्ची से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। यह जानकारी गन्ना विभाग के केनयूपी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। किसान अपने मोबाइल से केनयूपी पोर्टल या ई-गन्ना ऐप पर अपनी जानकारी देख सकते हैं। इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि उनके नाम कितना रकबा दर्ज है और गन्ने की आपूर्ति से जुड़ी पर्ची कब मिलनी है। अगर दर्ज जानकारी में कोई गलती दिखती है, तो किसान समय रहते उसकी शिकायत या सुधार के लिए संबंधित गन्ना समिति से संपर्क कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में श्रमिकों के लिए बदले नियम, नियुक्ति पत्र के साथ मुफ्त हेल्थ चेकअप भी होगा जरूरी

19. आगरा में ट्रेन से मिले शव के टुकड़ों से खुला निशा हत्याकांड, 18 टुकड़े करने का सनसनीखेज खुलासा

आगरा कैंट स्टेशन पर 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच से मिले लाल ट्रॉली बैग के शव के टुकड़ों की जांच अब एक खौफनाक हत्याकांड तक पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक, शव 38 वर्षीय हयातुन निशा का था, जो ओडिशा की रहने वाली थीं और चेन्नई में काम करती थीं। जांच में सामने आया कि उनकी हत्या चेन्नई के गुडुवांचेरी इलाके के एक किराए के मकान में की गई थी। सीसीटीवी और दूसरे सबूतों के आधार पर मणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी पर शक गहराया है।

20. यूपी चुनाव से पहले BJP के लिए चुनौती बने सपा के 7 बागी विधायक, टिकट को लेकर तेज हुई सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सात विधायक फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर चुके हैं। इनमें मनोज पांडेय, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल, राकेश पांडेय और आशुतोष मौर्य शामिल हैं। इन विधायकों के रुख और आगे की राजनीतिक भूमिका को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment