पैलेट गन पीड़ित संग थाने पहुंचे राहुल गांधी, बोले- FIR होने तक नहीं हटेंगे

दिल्ली में पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी ने एफआईआर दर्ज करने और जांच अधिकारी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की है।

Palak Gupta

21 अगस्त 2026

1 min read
पैलेट गन पीड़ित संग थाने पहुंचे राहुल गांधी, बोले- FIR होने तक नहीं हटेंगे

जंतर-मंतर प्रदर्शन का अंत हो गया है लेकिन प्रदर्शन में शामिल हुए बच्चे अभी भी नुकसान का खामियाजा भुगत रहे हैं। बता दें कि आंसू गैस और लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को बुरी चोटें लगी थी। कई बच्चों की वीडियो भी तेजी से वायरल हुई थी। उन्हीं में से एक थे साहिल लोचब जिन्होंने बताया था कि उनके ऊपर पुलिस अधिकारीयों ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया था जिसके कारण उनकी आंख में गहरी चोट आई है।

जंतर-मंतर आंदोलन में कथित पैलेट गन से पीड़ित साहिल लोचब के साथ अब राहुल गांधी जुड़ गए है। दरअसल शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे जहाँ उन्होंने पुलिस अधिकारी से मिलकर पेलेट गन इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज कराई ।

यह भी पढ़ें: 17 साल बाद पाकिस्तान पहुंचे सीरियाई मंत्री, क्या ‘सुन्नी NATO’ से मांगेंगे इजरायल के खिलाफ मदद?

sahil lochab

यह भी पढ़ें: दक्षिणी राज्यों की बड़ी बैठक से पहले अमित शाह से मिले तमिलनाडु CM विजय, बढ़ी सियासी हलचल

FIR की बात करने के बाद वह थाने से बाहर आये और धरने पर बैठ गए जिसके दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता किसके कहने पर की गई और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि क्या अब अमित शाह डर गए। अमित शाह का यह डर दिखा रहा है कि उन्होंने जुर्म किया है और वह उन्हें कबूल है। FIR को जब नहीं लिखा गया तो उन्होंने कहा जब तक FIR नहीं हो जाती वह धरने से नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबरें: 21 अगस्त को देश-दुनिया में क्या रहा खास? खेल से मनोरंजन तक पढ़ें बड़े अपडेट

साहिल के मामले को लेकर क्या है विवाद?

साहिल लोचब उन छात्रों में शामिल था जो दिल्ली में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हुआ था। इसी दौरान साहिल को पैलेट गन से चोट लगने की बात सामने आई। राहुल गांधी ने इसी मुद्दे को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं और कहा कि कनॉट प्लेस में हुए प्रदर्शन में 20 जुलाई को पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था।

एम्स दिल्ली की रिपोर्ट में पाया गया कि साहिल के शरीर में 250 से अधिक छर्रे है जिसमें से तीन छर्रे सीधे उसकी आंख में लगे हैं जिसके कारण उसकी रोशनी आना मुश्किल है। इसके अलावा उसके दिल के पास भी छर्रे पाए गए हैं। हालांकि राहुल गांधी की शिकायत को नकारते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पेलेट गन चलाए ही नहीं गए थे।

राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने FIR दर्ज करने से साफ मना कर दिया है और कहा है कि ऊपर से FIR न दर्ज करने का आदेश मिला है। कांग्रेस का सबसे बड़ा सवाल यही है कि साहिल के मामले में प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पीड़ित की शिकायत को कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज करके जांच आगे बढ़नी चाहिए। राहुल गांधी ने भी इसी मुद्दे को लेकर पुलिस से जवाब मांगा है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment