राहुल गांधी पर धर्मेंद्र प्रधान का हमला, बोले- कांग्रेस का लोकतंत्र भी ‘सेलेक्टिव’

झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी के लोकतंत्र को 'सेलेक्टिव' बताया और झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

Palak Gupta

11 अगस्त 2026

1 min read
राहुल गांधी पर धर्मेंद्र प्रधान का हमला, बोले- कांग्रेस का लोकतंत्र भी 'सेलेक्टिव'

झारखंड प्रदर्शन को देखते हुए सियासी हलचल और भी तेज होती नजर आ रही है। हाल ही में झारखंड में प्रदर्शन पर बैठे बच्चों को देख सरकार ने झारखंड बंद लगा दिया है। इसी के साथ प्रदर्शनकारियों का रुख विधानसभा की मुड़ता देख पुलिस की तैनाती दोगुनी कर दी है।

झारखंड प्रदर्शन की हवा दिल्ली के संसद में चल रहे मानसून सत्र तक भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया X पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पोस्ट जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X ’ पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है। राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष को न तो संसद में आने में दिलचस्पी हो रही है और न ही जवाब सुनने में।

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें 11 अगस्त: राजनीति से बाजार, टेक और फिल्म जगत तक क्या रहा खास

धर्मेंद्र प्रधान ने पोस्ट में यह भी कहा कि राहुल गांधी को बस झूठ फैलाकर मगरमच्छ के आंसू बहाना आता है, गृहमंत्री अमित शाह पर बेवजह बिना किसी तथ्य के झूठे आरोप लगाना राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दिखाता है।

यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी IAS के घर मिले बारहसिंगा के दो सींग, जानें कितनी हो सकती है सजा

उन्होंने कहा कि सरकार हर एक मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है मगर कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद भवन’ को बाधित कर देश और युवाओं के हितों को कुचलने का काम कर रही है, क्योंकि इनकी मंशा देशहित नहीं, स्वयं के हितों को पहले प्राथमिकता देने की है। उन्होंने राहुल गांधी पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने और संसद में सरकार का जवाब नहीं सुनने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सदन में जब चर्चा करने की बारी आती है तो यह लोग हल्ला मचाकर सेशन को ही स्थगित करा देते हैं।

कांग्रेस लोकतंत्र भी सेलेक्टिव है-धर्मेंद्र प्रधान

प्रधान ने कांग्रेस के लोकतंत्र को ‘सेलेक्टिव’ बताते हुए कहा कि जिन राज्यों में पार्टी की सरकार है, वहां युवाओं के साथ हुई कार्रवाई पर वह चुप रहती है, जबकि दूसरे मामलों में राजनीतिक मुद्दा बनाती है। ये धर्मेंद्र प्रधान के राजनीतिक आरोप हैं, जिन पर कांग्रेस की ओर से जवाब आना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बंद, रांची समेत पूरे प्रदेश में असर

संबलपुर में जेन-जी पर दिया था बयान

बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र प्रधान ने 9 अगस्त को संबलपुर के गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था, “मेरा मानना है कि कुछ लोगों ने हमारे gen-z बच्चों को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश के 20 करोड़ gen-z वह शक्ति हैं जो भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने में साथ होंगे। झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.