आज की बड़ी खबरें 11 अगस्त: राजनीति से बाजार, टेक और फिल्म जगत तक क्या रहा खास

11 अगस्त 2026 की दिनभर की बड़ी खबरों और अहम घटनाक्रमों पर एक नजर। राजनीति में हलचल से लेकर शेयर बाजार की चाल, टेक्नोलॉजी की नई अपडेट्स और फिल्म जगत की चर्चित खबरों तक, जानें आज क्या रहा खास और किन खबरों ने बटोरी सुर्खियां।

Palak Gupta

11 अगस्त 2026

1 min read
13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

1. शादी के 1 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना के आरोप; फ्लैट नंबर 1602 में क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-108 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिवइन में रहने वाली 24 साल की कामिनी कुमारी की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को कामिनी की शादी मंथन धीमान से हुई थी और दोनों सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1602 में रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। वहीं मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

2. Festive Season में क्विक कॉमर्स की बंपर हायरिंग, 10 मिनट डिलीवरी के लिए बढ़ेंगी नौकरियां

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले क्विक कॉमर्स कंपनियां डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई हैं। त्योहारी खरीदारी बढ़ने के साथ ऑनलाइन ऑर्डर की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में 10 मिनट या उससे कम समय में सामान पहुंचाने वाली कंपनियां डिलीवरी पार्टनर्स और दूसरे जरूरी पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित कंपनी के आधिकारिक भर्ती पेज पर उपलब्ध पद और शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

3. मायके में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहजना स्थित गोस्वामी टोला में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान सोहजना के गोस्वामी टोला निवासी रंजीत गोस्वामी की 20 वर्षीय बेटी सोनी देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान पति से फोन पर बातचीत के बाद अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर उसने फंदे से लटककर अपनी जान देदी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: 10 अगस्त की बड़ी खबरें: दुनिया से बिजनेस तक, जानें आज क्या-क्या हुआ

4. PM E-DRIVE योजना मार्च 2028 तक बढ़ी, ई-2-व्हीलर पर मिलेगा ₹5,000 तक प्रोत्साहन

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली PM E-DRIVE योजना की अवधि बढ़ाकर मार्च 2028 तक कर दी है। योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहन का लाभ मिलता रहेगा। ई-2-व्हीलर के लिए यह सहायता बैटरी क्षमता के आधार पर तय होती है और अधिकतम ₹5,000 तक हो सकती है। योजना का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देना और देश में स्वच्छ परिवहन को बढ़ाना है।

5. मधेपुरा में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण, गड़बड़ी पर संवेदक को सख्त हिदायत

बिहार के मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह धीरेंद्र यादव ने मंगलवार को क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

6. कैमूर में ट्रक से ₹75 लाख की शराब बरामद, गोबर की खाद के बीच छिपा था 4815 लीटर जखीरा

बिहार के कैमूर में पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। शराब को गोबर की खाद के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो। कार्रवाई में करीब 4,815 लीटर शराब बरामद होने की बात सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का बंद, रांची समेत पूरे प्रदेश में असर

7. Jharkhand Bandh: जादूगोड़ा में सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, बंद का व्यापक असर

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया है। इसी दौरान जादूगोड़ा में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर दुकानों और बाजारों को बंद कराने की अपील की। बंद के कारण इलाके में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं और सड़कों पर भी पहले के मुकाबले कम आवाजाही देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

8. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, 4 घंटे 31 मिनट तक रहेगा; जानें मोक्ष काल का समय

साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात लगेगा और इसकी कुल अवधि करीब 4 घंटे 31 मिनट रहेगी। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा और इसका मध्य रात 11:15 बजे के आसपास होगा।

जानकारीसमय
ग्रहण शुरू12 अगस्त, रात 9:04 बजे
ग्रहण का मध्यरात 11:15 बजे
मोक्ष काल13 अगस्त, रात 1:27 बजे
कुल अवधिकरीब 4 घंटे 31 मिनट
भारत में दिखाई देगा?नहीं
भारत में सूतक कालमान्य नहीं

9. चकाई-देवघर मार्ग पर हाइवा ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से छाई लादकर आया एक हाइवा सुबह करीब 9:30 बजे अंडीडीह स्थित खेमन यादव के होटल के पास ही खड़ा था। जब चालक ने हाइवा को आगे बढ़ाया, उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक वाहन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। हाइवा का भारी पहिया सिर पर चढ़ जाने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर घेरकर शव को अपने कब्जे में लिया और वाहन से जुड़ी जानकारी की खोज करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कैमूर में सड़क किनारे लावारिस ट्रॉली बैग से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला राज

10. पिथौरागढ़ में छात्रों को साइबर क्राइम और नशे के खतरों पर किया जागरूक

पिथौरागढ़ में साइबर सेल ने मानस एकेडमी में साइबर क्राइम जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। उन्हें समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

11. गालूडीह में सुरक्षा का नया सिस्टम, 25 से ज्यादा जगह लगे ‘रक्षक एप’ के QR स्कैनर

गालूडीह में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया कदम उठाया गया है। इलाके में 25 से ज्यादा जगहों पर ‘रक्षक एप’ से जुड़े क्यूआर स्कैनर लगाए गए हैं। इन स्कैनरों की मदद से सुरक्षा से जुड़ी निगरानी और आपात स्थिति में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसी घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस और संबंधित सुरक्षा तंत्र तक सूचना तेजी से पहुंचाना है।

12. बिहार में IG-DIG, SSP और SP को स्पेशल पावर, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त अधिकार दिए जाने की तैयारी है। IG, DIG, SSP और SP स्तर के अधिकारियों को ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करने की शक्ति दी गई है, जिनसे इलाके का माहौल खराब होने या शांति भंग होने की आशंका हो। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील मामलों में स्थिति पर लगातार नजर रखें और जरूरत पड़ने पर समय रहते कार्रवाई करें।

13. बुमराह के साथ और बिना उनके कैसा रहा टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? आंकड़ों से समझें फर्क

जसप्रीत बुमराह के साथ भारत का टेस्ट रिकॉर्ड और उनके बिना रिकॉर्ड में बड़ा अंतर दिखता है, हालांकि इसे सिर्फ बुमराह की मौजूदगी या गैरमौजूदगी से जोड़ना सही नहीं होगा, क्योंकि दोनों परिस्थितियों में सामने वाली टीम, मैदान और बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अहम रहता है।

रिकॉर्डबुमराह के साथबुमराह के बिना
खेले गए टेस्ट4627
भारत की जीत2019
भारत की हार225
ड्रॉ43
जीत प्रतिशतकरीब 43%70% से ज्यादा

14. स्कूटी हादसा-मारपीट केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, BJP ने नेता को पार्टी से निकाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में  एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवकों को स्कॉर्पियो कार से टक्कर मारने और उसके बाद मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा 7 अगस्त 2026 की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर हुआ जिसका बयान वहां के निवासी अशोक ने दिया कि  अंकित का भाई अभिषेक और उसकी बुआ का लड़का जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलायंस कॉलोनी गेट के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। लिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2026 को सन्नी चुघ, निवासी भूरारानी वार्ड नंबर 32, उम्र 32 वर्ष को गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

15. बेंगलुरु वोटर लिस्ट से प्रकाश राज का नाम गायब, बोले- जहां से चुनाव लड़ा वहीं वोट काट दिया

अभिनेता प्रकाश राज ने दावा किया है कि उनका नाम बेंगलुरु की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि वह इसी इलाके में पैदा हुए, पले-बढ़े और यहीं से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन अब उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। प्रकाश राज का यह दावा ऐसे समय आया है जब कर्नाटक में मतदाता सूची के SIR को लेकर प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से जुड़े मामलों की जांच और सुधार के लिए अतिरिक्त समय भी दिया है।

16. Don 3 से रणवीर सिंह के हटने पर बोले फरहान अख्तर, कहा- अब एक पैटर्न बन गया है

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान से ‘दिल चाहता है’ के दौरान सैफ अली खान के फिल्म छोड़ने की स्थिति पर सवाल पूछा गया। इसी बातचीत में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “आजकल यह एक पैटर्न बन गया है।” उनके इस जवाब को रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बदलते एशिया में भारत-चीन की रेस, कूटनीति में कौन कितना आगे?

17. राम मंदिर मामले में संसद में प्रदर्शन पर पप्पू यादव को कोर्ट का समन, आज होगी पेशी

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन करना पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भारी पड़ता नजर आ रहा है। 31 जुलाई को हुए प्रदर्शन में पप्पू यादव साधु के वेश में नजर आए थे और दान पेटी के जरिए प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया था। शिकायत इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा की ओर से दाखिल की गई थी। आरोप है कि संसद परिसर में किए गए इस प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वहीं, इस मामले को लेकर पप्पू यादव पहले ही सवाल उठा चुके हैं कि सांसद के खिलाफ कार्रवाई से पहले क्या लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति जरूरी नहीं है।

18. Jharkhand Bandh: लोहरदगा में BJP का प्रदर्शन, टायर जलाए और कई जगह लगाया जाम

झारखंड बंद के दौरान लोहरदगा में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध जताया और सड़क पर जाम लगाया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

19. रांची लाठीचार्ज के खिलाफ सिमडेगा में BJP का प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर रोकीं बसें

झारखंड बंद के दौरान सिमडेगा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रांची में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ जगहों पर बसों को रोककर यातायात प्रभावित किया गया। बीजेपी ने JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: रूस से भारत तक बनेगा नया रेल मार्ग, व्यापार और माल ढुलाई में आएगी तेजी

20. गोविंदा को कोमल के साथ देख भड़कीं पत्नी सुनीता, बोलीं- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’

फिल्म स्टार गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म ‘रूपा’ और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। इसी बीच जब पैपराजी ने गोविंदा और कोमल को लेकर सुनीता आहूजा से सवाल किया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.