पेट्रोल-डीजल के आज के भाव जारी, दिल्ली से हैदराबाद तक जानें कितनी है कीमत

10 अगस्त 2026 को देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। वहीं हैदराबाद में डीजल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर 103.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Palak Gupta

10 अगस्त 2026

1 min read
पेट्रोल-डीजल के आज के भाव जारी, दिल्ली से हैदराबाद तक जानें कितनी है कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। वाहन चालकों के लिए 10 अगस्त के पेट्रोल डीजल रेट से राहत भरी खबर लेकर आए हैं। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर बताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली में मई 2026 में पेट्रोल के दामों में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी वहीं आज यानी 10 अगस्त को डीजल के दाम राजधानी दिल्ली में 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए है। डीजल के भावों में भी मई 2026 में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

मुंबई में बात करें तो मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। यानी महानगरों में पेट्रोल की कीमत लगातार 100 रुपये के ऊपर बनी हुई है। हालांकि, कुछ शहरों में डीजल ने भी 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: Bank of Baroda का डेटा लीक होने का दावा, डार्क वेब पर 1TB डेटा अपलोड होने की चर्चा

शहरवार में पेट्रोल के दाम

शहरपेट्रोल का दाम (प्रति लीटर)
अहमदाबाद₹102.15
बेंगलुरु₹111.68
चेन्नई₹107.76
गुरुग्राम₹102.97
हैदराबाद₹115.69
जयपुर₹113.19
कोलकाता₹113.51
लखनऊ₹101.86
मुंबई₹111.21
नई दिल्ली₹102.12
नोएडा₹101.96
पुणे₹112.02

सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की स्थिति के आधार पर आगे चलकर दामों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अभी के लिए गाड़ी चलाने वालों के लिए राहत की बात यही है कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई नई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है।

इसके अलावा कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में डीजल 100 रुपये से थोड़ा नीचे है। पेट्रोल की बात करें तो इन शहरों में इसकी कीमत 107 से 116 रुपये प्रति लीटर के बीच बनी हुई है। देश के प्रमुख शहरों में हैदराबाद ऐसा शहर है जहाँ डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है। यहाँ 10 अगस्त को डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। पेट्रोल की कीमत भी 115 रुपये से ऊपर है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 7 अगस्त को सोने के भाव में हलचल, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

शहर अनुसार डीजल के रेट

शहरडीजल का दाम (प्रति लीटर)
अहमदाबाद₹98.27
बेंगलुरु₹99.56
चेन्नई₹99.55
गुरुग्राम₹95.64
हैदराबाद₹103.82
जयपुर₹98.25
कोलकाता₹99.82
लखनऊ₹95.36
मुंबई₹97.83
नई दिल्ली₹95.20
नोएडा₹95.44
पुणे₹98.66

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

क्यों अलग-अलग शहरों में अलग होता है पेट्रोल-डीजल का भाव?

पेट्रोल और डीजल की कीमत हर शहर में एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अलग-अलग राज्यों में लगने वाला कर है। इसके अलावा कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, ढुलाई का खर्च, तेल शोधन की लागत और पेट्रोल पंप का हिस्सा भी अंतिम कीमत को प्रभावित करता है।

यही वजह है कि दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये है, जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में इसका भाव 111 और 113 रुपये से ऊपर है। अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर नजर बनी हुई है, इसलिए आने वाले दिनों में ईंधन के दाम में किसी भी बदलाव का असर सीधे वाहन चालकों की जेब पर पड़ सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.