दिल्ली-NCR में बारिश का Yellow Alert, गुरुग्राम से नोएडा तक बदला मौसम; IMD ने किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में मानसून ने फिर जोर पकड़ा है। IMD ने दिल्ली में Orange Alert और गुरुग्राम-फरीदाबाद में Yellow Alert जारी किया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में फिलहाल कोई रंग-कोडित चेतावनी नहीं है। जानें किस शहर में कैसा रहेगा मौसम और बारिश के दौरान किन बातों का रखना होगा ध्यान।

Palak Gupta

7 अगस्त 2026

1 min read
दिल्ली-NCR में बारिश का Yellow Alert, गुरुग्राम से नोएडा तक बदला मौसम; IMD ने किया अलर्ट

दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में लगातार दो दिन से बौछार देखने को मिल रही है। दरअसल पिछले कुछ दिन दिल्ली और NCR क्षेत्रों के लिए काफी गर्मी से भरे रहे। लेकिन इस बरसात के बाद दिल्ली वालों को राहत देखने को मिली है।

दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों के लिए अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की है।

एनसीआर के अलावा दिल्ली के कई क्षेत्र बारिश की बूंदों का मजा लेते नजर आ रहे हैं जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम के बहाव को देखकर दिल्ली एनसीआर और दिल्ली के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने गरज चमक, बारिश की आशंका जताई है। बारिश को देखकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: EMI से बचने के लिए रची साजिश, ससुर के नाम खरीदी कार के बाद दामाद ने भाई संग की हत्या; दोनों गिरफ्तार

किन शहरों के लिए IMD ने चेतावनी जारी की?

शहर/इलाकाIMD चेतावनीसंभावित स्थिति
दिल्ली Orange Alertभारी बारिश की संभावना, जलभराव और यातायात प्रभावित होने का खतरा
गुरुग्रामYellow Alertतेज बारिश और स्थानीय जलभराव की आशंका
फरीदाबाद Yellow Alertबारिश के साथ जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना
नोएडा कोई रंग-कोडित चेतावनी नहींबारिश की संभावना, लेकिन फिलहाल Yellow/Orange/Red Alert नहीं
ग्रेटर नोएडा कोई रंग-कोडित चेतावनी नहींमौसम बदल सकता है, स्थानीय बारिश संभव
गाजियाबाद कोई रंग-कोडित चेतावनी नहींबारिश की संभावना, लेकिन फिलहाल रंग-कोडित अलर्ट नहीं

यह भी पढ़ें: भावना कंठ ने रचा इतिहास, बनीं IAF की पहली महिला ‘टॉप गन’ पायलट

दिल्ली में सुबह से बौछार

दिल्ली में देर रात से बारिश और तेज हवाओं का माहौल बना हुआ है वहीं सुबह से ही बारिश और बादल छाए हुए हैं। रफी मार्ग, रायसीना रोड, फिरोजशाह रोड, कौटिल्य मार्ग और आरके पुरम समेत राजधानी के कई हिस्सों में सुबह बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए दिल्ली में आज यानी 7 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आज पूरे दिन दिल्ली को बादल घेरे रह सकते हैं वहीं धीमी बौछार लगी रह सकती है। बारिश के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चलाने से बचना और घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की स्थिति पहले से ही देखना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया जाएगा अबान, अंतिम विदाई में शामिल नहीं होंगे जेल में बंद दोनों भाई

गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार यानी 6 अगस्त को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखी गई थी जिसके कारण कई सड़कों पर ट्रैफिक और जलभराव की समस्या आम दिखने लगी थी। यहां तक कि  दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

इसी कारण दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों शहरों में बारिश के कारण सड़क यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में पानी जमा होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम बदला हुआ है और बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में मानसून की गतिविधियां आने वाले दिनों में भी बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के आधार पर बारिश की तीव्रता और अलर्ट का स्तर बदल सकता है। ऐसे में लोगों के लिए जरूरी है कि वे IMD और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी ताजा जानकारी पर नजर रखें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.