4 अगस्त की बड़ी अपडेट्स: देश, दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की हर जरूरी खबर एक नजर में

4 अगस्त 2026 की हर बड़ी खबर का संक्षिप्त और सटीक अपडेट। देश-दुनिया की हलचल, बिजनेस के बड़े घटनाक्रम, टेक्नोलॉजी की नई अपडेट्स, खेल जगत की सुर्खियां और मनोरंजन की अहम खबरें एक ही जगह पढ़ें।

Palak Gupta

4 अगस्त 2026

1 min read
13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

1. FSSAI की बड़ी कार्रवाई, मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस सस्पेंड; Venolex Forte पर भी तत्काल रोक

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। FSSAI के अनुसार, जांच के दौरान कुछ गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्रायोरिटी है और किसी भी उत्पाद में तय मानकों का पालन नहीं मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

2. ‘Pakistan हमारी मौसी है…’ Sunny Deol का पुराना VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अभिनेता सनी देओल का एक 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “Pakistan हमारी मौसी है, हम उससे जुड़े हैं।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स उनके बयान पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वीडियो को संदर्भ से हटाकर वायरल किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि सनी देओल की पूरी बात को काटकर सिर्फ एक हिस्सा शेयर किया गया है, जिससे गलत संदेश जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इस बयान पर नाराजगी जताई है।

3. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल DY पाटिल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस समेत राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। डी. वाई. पाटिल ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। वह बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। डी. वाई. पाटिल शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान रखते थे। उनके निधन पर कई राजनीतिक नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है।

4. 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर, नेताओं और अल्पसंख्यकों को लेकर खुफिया चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा खुफिया अलर्ट मिला है। इसके बाद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 15 अगस्त तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। लर्ट जारी होने के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है, जबकि सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत ने मचाई हलचल, 1994 के वैशाली उपचुनाव से क्यों हो रही तुलना

5. ₹44 लाख के इंश्योरेंस के लिए पत्नी पर चढ़ाई गाड़ी? जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सामने आए एक कथित मामले ने रिश्तों में भरोसे और पैसों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बता दें कि मामले में बीमा की रकम के लिए पत्नी की जान लेने की कोशिश का आरोप सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति पर आरोप है कि उसने करीब 44 लाख रुपये के इंश्योरेंस क्लेम के लालच में अपनी पत्नी पर कार चढ़ाने की साजिश रची। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के बाद वित्तीय पारदर्शिता बेहद जरूरी है। दोनों जीवनसाथियों को बैंक खाते, निवेश, बीमा पॉलिसी और नामांकन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करनी चाहिए।

6. वाराणसी लूटकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, SOG प्रभारी भी घायल

वाराणसी में लंका क्षेत्र में स्थित लोटूबीर इलाका गोलियों के आवाज से गूंज उठा। यहां चांदी व्यापारी से लूट को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एसओजी प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से हथियार और लूट से जुड़ा सामान भी बरामद किया गया है।

7. CRPF अफसर ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

CRPF में तैनात एक अधिकारी ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से पहले अपने दो साथियों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की अधिक जानकारी देते हुए नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (HQ) परिमिता सरकार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कटिमारी में 34 बटालियन कैंप में हुई है।  दो जवान, HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

8. अफसाना खान का Instagram अकाउंट हुआ हैक, फैंस को किया अलर्ट

पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने बताया है कि उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि उनके अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज, लिंक या पोस्ट पर फिलहाल भरोसा न करें। अफसाना ने कहा कि अकाउंट वापस पाने की कोशिश की जा रही है और इस संबंध में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही उनका अकाउंट रिकवर होगा, वह अपने फैंस को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देंगी।

9. Meta विवाद में महुआ मोइत्रा ने Zuckerberg का किया समर्थन, PM मोदी पोस्ट विवाद पर बोलीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठे विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा खुलकर मेटा के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी निजी सोशल मीडिया कंपनी पर राजनीतिक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। महुआ ने अपने बयान में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का नाम लेते हुए कहा, “मार्क, झुको मत।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महुआ मोइत्रा का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाना चाहिए और किसी भी विवाद का समाधान कानून और तय नियमों के तहत होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र से पहले CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- संवाद से राज्य के विकास को मिली नई रफ्तार

10.’Dhamaal 4′ का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अजय देवगन की फिल्म ने कमाए करोड़ों

अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान खींचा है। धमाल 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला, उसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर आई इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन मनोरंजन और कॉमेडी के चलते इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ नजर आई। फिल्म ने नेट इंडिया 161.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिखाया है।

11. कांवड़ यात्रा के बीच ऋषिकेश में SDRF अलर्ट, घाटों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गंगा घाटों पर होने वाली गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने विशेष अभियान शुरू किया है। SDRF की टीमें गंगा घाटों, जल मार्गों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। SDRF की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में जल बचाव दल, प्रशिक्षित गोताखोर और रेस्क्यू टीमें शामिल हैं। गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से रोका जा रहा है।

12. ईरान ने इराक-कुवैत बॉर्डर पर बढ़ाए T-72 टैंक, अमेरिका संग तनाव और बढ़ा

ईरान ने अपने कुछ T-72 टैंकों और सैन्य संसाधनों को इराक और कुवैत की सीमा के नजदीकी इलाकों की ओर भेजा है। इसे क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और संभावित अमेरिकी कार्रवाई की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, ईरान की ओर से इन तैनातियों को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि इनका उद्देश्य क्या है। ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय प्रभाव और सैन्य गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार टकराव की स्थिति बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलन में शामिल होंगे अभिजीत दीपके, बताया किस बात का है इंतजार

13. संसद में पप्पू यादव की प्रतिक्रिया पर भड़के बाबा रामदेव

संसद में सांसद पप्पू यादव की एक प्रतिक्रिया को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने नाराजगी जाहिर की है। रामदेव ने पप्पू यादव के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय नेताओं को अपनी भाषा और शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था है और वहां की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। रामदेव बाबा ने कहा कि ऐसे भगवा रंग ओढ़कर सनातन धर्म का अपमान करना आप्तिजनक है।

14. बांकीपुर नतीजे पर बोले अनंत सिंह, ‘नीतीश कुमार को हटाने का नतीजा है’

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे को लेकर विधायक अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नतीजे पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह परिणाम राज्य की राजनीति में हुए बदलाव और जनता के फैसले को दिखाता है। अनंत सिंह ने दावा किया कि नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने की कोशिशों और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम का असर चुनाव परिणामों पर दिखाई दिया है। चुनाव परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

15. राजस्थान में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम को देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: 3 अगस्त 2026 की टॉप 20 खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की पूरी अपडेट एक नजर में

16. ₹430 डिविडेंड पाने का आखिरी मौका, Vedanta समेत कई कंपनियों का बड़ा अपडेट

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए डिविडेंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। : वेदांता एल्युमीनियम मेटल, हुंडई मोटर इंडिया, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, बर्जर पेंट्स और अन्य सहित 25 कंपनियां बुधवार (5 अगस्त) को डिविडेंड के लिए ‘एक्स-रिकॉर्ड डेट’ पर ट्रेड करेंगी। इसके अलावा मारुति सुजुकी, ICICI बैंक समेत लगभग 100 स्टॉक इस हफ्ते एक्स-डेट पर जा रहे हैं।  धवार को डिविडेंड के लिए एक्स-रिकॉर्ड डेट पर जाने वाले शेयरों में ‘डिसा इंडिया’ सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही है, जिसका फाइनल डिविडेंड ₹200 प्रति शेयर है। 

17. ‘राम मंदिर में लूट, छात्रों पर लाठीचार्ज…’ BJP पर संजय राउत का हमला

बिहार की शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस नतीजे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कई मुद्दों को लेकर नाराज थी। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े विवाद और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं का असर चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है। बता दें कि बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट हासिल हुए है।

18. अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, 7 बार चाकू से किए वार

गुजरात के राजकोट में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसके भाई के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक और पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपने भाई की जान ले ली। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर कहा कि उसे डर था कि इससे पहले उसका भाई उसे नुकसान पहुंचाता, उसने ही यह कदम उठा लिया। लिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद सिर्फ शक की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण भी था।

यह भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग के खिलाफ फिलहाल नियमित FIR नहीं, दिल्ली पुलिस का बड़ा अपडेट

19. उदयनिधि स्टालिन को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई, विवादित टिप्पणी पर बढ़ा बवाल

तमिलनाडु के सीएम विजय और उनकी करीब एक्ट्रेस मित्र त्रिशा को लेकर विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विवादित टिप्पणी की है। बता दें, स्टालिन ने एक रैली में सीएम विजय और एके्ट्रेस त्रिशा पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु को कावेरी नदी की एक भी बूंद भी नहीं मिली है, जबकि सीएम इस मुद्दे पर लापरवाही कर रहे हैं। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

20. शादी से पहले शेरवानी पहनकर डिलीवरी करने निकला दूल्हा, VIDEO हुआ वायरल

शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में एक दूल्हा सिर पर सेहरा और तन पर शेरवानी पहने शादी से पहले डिलीवरी करने के लिए निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए शादी की तैयारियों के बीच भी काम पर पहुंचा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.