PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग के खिलाफ फिलहाल नियमित FIR नहीं, दिल्ली पुलिस का बड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक नियमित FIR दर्ज नहीं की है। नोएडा पुलिस की ओर से भेजी गई जीरो FIR की जांच जारी है।

Palak Gupta

3 अगस्त 2026

1 min read
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग के खिलाफ फिलहाल नियमित FIR नहीं, दिल्ली पुलिस का बड़ा अपडेट

नीट के लिए हुए जंतर मंतर प्रदर्शन में कई Gen Z बच्चे शामिल हुए। कुछ बच्चे सिर्फ इस उद्देश्य से जाते थे कि उनकी मांगे पूरी हो और कुछ सिर्फ बातें करने और वीडियो बनाने जाते थे। जंतर मंतर प्रदर्शन में कई बच्चों ने प्रशासन और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी दी थी उन्ही में से एक 15 वर्षीय लड़की भी शामिल थी। बता दें कि हाल ही में पुलिस अधिकारियों ने पता लगाकर उस लड़की के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने का फैसला किया है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लड़की के नाबालिग होने के दावे को देखते हुए नियमित FIR दर्ज करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस टिप्पणी के अपराध को लेकर नोएडा पुलिस थाने ने पिछले हफ्ते एक जीरो FIR भेजी थी। लेकिन दिल्ली में उसे अभी तक रेगुलर FIR में नहीं बदला गया है। इसलिए, इस स्टेज पर इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गोलीबारी की दो अलग-अलग वारदातें, इदाहो में 3 की मौत

यह भी पढ़ें: 3 अगस्त 2026 की टॉप 20 खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की पूरी अपडेट एक नजर में

पहले भी हुई थी FIR दर्ज

इस मामले में नोएडा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जीरो FIR दर्ज की थी। FIR में उसे 25 साल की महिला बताया गया था। इसके बाद मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भेजा गया। बाद में लड़की ने माफी मांगते हुए भी वीडियो पोस्ट की जिसमें उसने अपनी उम्र के बारे में भी बताया। बच्ची ने कहा कि वह 15 साल की है और उसने विरोध स्थल पर दूसरों के बहकावे में आकर ये बातें कही थीं।

नाबालिग द्वारा जारी की गई वीडियो में उसने कहा था कि मैं सिर्फ 15 साल की हूं। “मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत बुरी बातें कहीं थी। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं पा रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए।”

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया नया अपडेट

माफ़ी वीडियो पर PM ने दिया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के मामले में लोगों से बच्चों को माफ करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर नाबालिगों को माफी देने की मांग तेज होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31जुलाई को कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में एक वीडियो जारी कर कहा था कि भटके हुए युवाओं को केवल दंडित करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने इंस्टाग्राम रील में कहा, ‘उन्हें सजा देने, अदालतों के चक्कर लगवाने और परेशान करने से हालात नहीं बदलेंगे।

यह भी पढ़ें: WSJ का दावा- ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप का एक्शन प्लान तैयार

माफ करने पर मां ने किया आभार

लड़की की मां ने प्रधानमंत्री के इस माफी के फैसले पर कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को माफ करके बहुत बड़ा दिल दिखाया है। लड़की की मां ने कहा कि उन्होंने देश की बेटी को माफ़ कर बहुत बड़ी उदारता दिखाई है, मै हाथ जोड़कर उनका धन्यावाद करती हूं।

प्रधानमंत्री के बयान से पहले नाबालिग की मां ने PM मोदी से अपील की थी कि वे अधिकारियों को नाबालिग के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का निर्देश दें। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करती हूं कि कृपया उसके खिलाफ गलत नाम और उम्र के तहत दर्ज FIR को रद्द कर दें।

इसके अलावा उन्होंने PM मोदी से नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की भी अपील कर कहा कि पीएम मोदी से मेरी विनम्र अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्हें सिर्फ पढ़ाई करने की इजाजत होनी चाहिए।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.