झारखंड आंदोलन में शामिल होंगे अभिजीत दीपके, बताया किस बात का है इंतजार

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब अभिजीत दीपके का समर्थन मिला है। CJP संस्थापक ने छात्रों से बातचीत कर आंदोलन का साथ देने की बात कही है और संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही खुद भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।

Palak Gupta

3 अगस्त 2026

1 min read
झारखंड आंदोलन में शामिल होंगे अभिजीत दीपके, बताया किस बात का है इंतजार

जल्द ही बताया जा रहा है कि झारखंड में हुए छात्र प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर के प्रदर्शन की दिशा लेने वाला है। दरअसल झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब नया समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा JSSE-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में निरंतर हो रही गड़बड़ी को लेकर झारखंड की सड़कों पर छात्रों का भारी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

यह प्रदर्शन लगातार 5वें दिन चल रहा है जिसमें प्रदर्शनकारी शिक्षा विभाग में हो रहे अनियमित कारणों का हल मांग रहे हैं। प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि उन्हें CBI जांच और भर्ती एजेंसियों में सुधार चाहिए। छात्रों को यह प्रदर्शन करने का उत्साह तब जगा जब जंतर-मंतर पर नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग के खिलाफ फिलहाल नियमित FIR नहीं, दिल्ली पुलिस का बड़ा अपडेट

इसी बीच CJP यानी काक्रोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए इस प्रोटेस्ट में अपना समर्थन देने का एलान किया है। अभिजीत दीपके ने विद्यार्थियों की मुश्किल को समझ उनसे बात कर साथ देने का वादा किया है। उन्होंने जल्द ही झारखंड आने की बात की है।

वीडियो कॉल पर छात्रों से की बातचीत

अभिजीत दीपके ने झारखंड के आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि CJP उनकी मांगों के समर्थन में खड़ी है। इस दौरान छात्रों ने उनसे आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की। छात्रों ने अभिजीत दीपके से कहा कि जिस तरह उन्होंने पहले छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई है, उसी तरह झारखंड के युवाओं के लिए भी आगे आएं। इसके बाद दीपके ने आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया नया अपडेट

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग ?

बता दें कि झारखंड की सड़कों पर उतरे यह विद्यार्थी 29 जुलाई से स्टेडियम में धरने पर बैठे है। मार्च में शामिल छात्रों की मांग है कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द की जाए, जिन JSSC परीक्षाओं पर अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, उन्हें तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही, TDPL और अभय तिवारी से जुड़े सभी परीक्षा मामलों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए।

JPSC उम्मीदवार राहुल कुमार क्रांति ने कहा, JPSC में कई बार पेपर लीक हुए हैं। इस बार अभ्यर्थियों की OMR शीट लीक हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CID जांच का आदेश दिया है, लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: 3 अगस्त 2026 की टॉप 20 खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की पूरी अपडेट एक नजर में

CM के इस्तीफे की भी कर रहे है मांग

प्रदर्शनकरियों का आरोप है कि JPSC-CCL पेपर लीक मामले की पिछली जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। थोड़े दिन तक यह मुद्दा बना और फिर कुछ दिन बाद भुला दिया गया। न्होंने कहा, CID जांच पर हमारा पूरी तरह से विश्वास खत्म हो गया है। हम पिछले सात वर्ष में JPSC और JSS Eद्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हम नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग करते हैं।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.