पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के फ्लैट से नोटों का अंबार निकला। बता दें बीरभूम के ‘पत्थर सम्राट’ टुलू मंडल से करोड़ों रुपये और सोना बरामद होने के बाद राज्य में हंगामा मच गया है। इसी बीच, मालदा के एक फ्लैट से भी करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं जिसमें सिर्फ पैसे ही नहीं बल्कि बैन कफ सीरप भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें: 1 अगस्त 2026 की देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी अहम अपडेट्स
क्या है पूरा मामला ?
रविवार रात को मालदा पुलिस स्टेशन, दक्षिण दिनाजपुर पुलिस और राज्य पुलिस की विशेष अभियान टीम ने संयुक्त रूप से मालदा के मंगलबाड़ी स्थित फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया गया था। अधिकारियों के अनुसार कुछ दिन पहले फ्लैट में बड़ी मात्रा में नकदी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के वक़्त पता चला कि यह फ्लैट तृणमूल कार्यकर्ता का है जिन्होंने बताया कि यह फ्लैट उन्होंने किसी को किराए पर चढ़ाया हुआ था। बरामद कैश की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदल गए कई बड़े नियम, ट्रेन टिकट, ITR और LPG का आपकी जेब पर असर
नोटों के बंडल और सोना हुआ बरामद
तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों पर रखे नोटों के बंडल बरामद हुए। इसके अलावा छापेमारी में भरी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार जांच करने वाली टीम ने अचानक से छापा मारा। घर में घुसते ही अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने अलमारी की किनारे पर नोटों के बंडल देखे। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती करते-करते शाम हो गई लेकिन नोट खत्म होने का नाम नहीं ले रहे थे।
रविवार रात तक करीब 25 लाख टका की गिनती हो चुकी थी और कर्मचारियों के हाथ थक गए थे तब एजेंसी ने नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई और कैश गिना।
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई को दक्षिण दिनाजपुर में बैन कफ सिरप की 1,500 बोतलों के साथ चार नशीले पदार्थों के डीलरों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ़्तारी के बाद लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को मंगलबाड़ी स्थित इस फ्लैट का पता चला जिसके बाद फ्लैट पर छापेमारी का निर्णय लिया गया।
बता दें कि यह फ्लैट दिलीप साहा के नाम पर रजिस्टर है जो तृणमूल कार्यकर्ता है। उन्होंने बयान दिया कि यह फ्लैट की चाबी पिंटू सरकार के पास रहती है क्योंकि उन्होंने यह फ्लैट किराए पर चढ़ा रखा है। दिलीप साहा ने साफ़ शब्दों में कहा कि इस फ्लैट में पिंटू क्या करता है उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: AIIMS CRE-5 री-एग्जाम का ऐलान, 7 ग्रुप कोड की परीक्षा दोबारा; पुराना एग्जाम रद्द
स्थानीय लोगों के अनुसार, छापेमारी के दौरान इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही और बड़ी संख्या में पुलिस और जांच एजेंसी के अधिकारी फ्लैट के बाहर मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभी तक बरामद रकम का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी, खासकर बैन कफ सिरप की कालाबाजारी में किया गया था। अभी पुलिस निरंतर जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसमें किसी अंतरराज्यीय गिरोह तो शामिल नहीं है।





