AIIMS CRE-5 री-एग्जाम का ऐलान, 7 ग्रुप कोड की परीक्षा दोबारा; पुराना एग्जाम रद्द

AIIMS दिल्ली ने CRE-5 2026 परीक्षा के सात विशिष्ट ग्रुप कोड्स के लिए री-एग्जाम की घोषणा की है, क्योंकि पहले 25-27 जुलाई को हुई परीक्षा को इन ग्रुप कोड्स के लिए रिजल्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। बाकी ग्रुप कोड्स पर इसका कोई असर नहीं होगा और उनका रिजल्ट तय समय पर अलग से जारी होगा।

Shakshi Chauhan

1 अगस्त 2026

1 min read
AIIMS CRE-5 री-एग्जाम का ऐलान, 7 ग्रुप कोड की परीक्षा दोबारा; पुराना एग्जाम रद्द

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जमिनेशन (CRE-5) 2026 में शामिल हए उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। संस्थान ने सात विशिष्ट ग्रुप कोड् के लिए परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है। यह फैसला उस समय आया है जब CRE-5 परीक्षा 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी थी।

AIIMS एग्जामिनेशन सेक्शन द्वारा जारी हालिया नोटिस के मुताबिक, एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और सक्षम प्राधिकार की मंजूरी के आधार पर यह री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया है। यह री-एग्जाम केवल उन्हीं सात ग्रुप कोड्स पर लागू होगा, जिनका नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इनमें ग्रुप कोड 3 यान डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर और अपर डिवीजन क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।

जो भी उम्मीदवार इन ग्रुप कोड्स के तहत परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब दोबारा परीक्षा में बैठना होगा। संस्थान ने साफ किया है कि इन ग्रुप कोड्स के लिए पहले हुई परीक्षा को अंतिम रिजल्ट तैयार करते समय बिल्कुल भी शामिल नहीं किया जाएगा। दूसरे शब्दों में, यह मान लिया गया है कि यह परीक्षा किसी वजह से रद्द कर दी गई है और उसकी जगह नई परीक्षा होगी।

राहत की बात यह है कि जिन उम्मीदवारों को पहले CRE-5 के लिए इन ग्रुप कोड्स के तहत एडमिट कार्ड जारी हो चुके थे, उन्हें दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करने पर विचार किया जाएगा। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया आधिकारिक परीक्षा रिकॉर्ड से सत्यापन के बाद ही पूरी होगी।

यह भी पढ़ें: स्पेन में सेना क्यों उतारनी पड़ी? यूरोप में प्रवासी संकट पर बढ़ी सख्ती

इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से अपना डैशबोर्ड और AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि उन्हें नए एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े निर्देशों की जानकारी समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें: WSJ का दावा- ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप का एक्शन प्लान तैयार

माना जा रहा है कि यह री-एग्जाम की घोषणा सिर्फ इन सात ग्रुप कोड्स तक ही सीमित है। जिन उम्मीदवारों ने बाकी ग्रुप कोड्स के तहत CRE-5 परीक्षा दी थी, उन पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ट्रोल्स पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्मों की क्लिप्स दिखाकर युवाओं को गुमराह मत करो

AIIMS ने बताया है कि बाकी ग्रुप कोड्स का रिजल्ट तय समय पर अलग से घोषित किया जाएगा। री-एग्जाम की तारीख, परीक्षा केंद्र और नए एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। बता दें कि CRE-5 परीक्षा के जरिए AIIMS दिल्ली और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती की जा रही है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way