लखनऊ में 1 अगस्त से नई AC ई-बस सेवा शुरू, राजाजीपुरम से BBD तक सफर होगा आसान

लखनऊ में 1 अगस्त से राजाजीपुरम से बीबीडी तक नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। इस रूट पर 15 ई-बसें सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होंगी और यात्रियों को अधिकतम 45 रुपये किराए में आरामदायक सफर मिलेगा। नई सेवा मेट्रो से न जुड़े इलाकों को जोड़कर रोजाना हजारों यात्रियों को राहत देगी।

Shakshi Chauhan

31 जुलाई 2026

1 min read
लखनऊ में 1 अगस्त से नई AC ई-बस सेवा शुरू, राजाजीपुरम से BBD तक सफर होगा आसान

लखनऊ में सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट 1 अगस्त से राजाजीपुरम बस स्टेशन से बीबीडी तक एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। यह नई सुविधा शहर के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को आपस में जोड़ेगी, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को एक सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग के मुताबिक, इस रूट पर कुल 15 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बसों का संचालन रोजाना सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगा, यानी करीब 12 घंटे तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को हर 30 से 45 मिनट के अंतराल पर बस मिल जाएगी, जिससे इंतजार करने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं होगा। इस पूरे मार्ग पर कुल 12 बस स्टॉप बनाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का फायदा मिल सके।

सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मार्ग संख्या-7 पर यह सेवा चलती थी, लेकिन उस पर यात्रियों की संख्या काफी कम रहती थी। इसकी बड़ी वजह यह थी कि इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा मेट्रो रूट से मेल खाता था, जिससे लोग बस के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते थे। इसी को देखते हुए पुरानी सेवा को बंद कर एक नया रूट तैयार किया गया है, जो उन इलाकों को सीधे जोड़ता है जहां मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से रोजाना करीब तीन हजार यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

किराए की बात करें तो इसे दूरी के हिसाब से तय किया गया है, ताकि हर यात्री को किफायती विकल्प मिल सके। राजाजीपुरम से चारबाग तक का किराया 15 रुपये रखा गया है, जबकि जीपीओ और सिकंदरबाग तक जाने के लिए 20 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक नहीं मानीं 5 मांगें तो Zomato-Swiggy की फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

बालू अड्डा तक का किराया 25 रुपये, जबकि लोहिया पार्क और बीबीडी अकादमी तक जाने के लिए 30 रुपये तय किए गए हैं। पत्रकारपुरम तक का किराया 35 रुपये, गोमतीनगर हैनीमैन और कठौता झील तक 40 रुपये, वहीं मटियारी तिराहा और बीबीडी कॉलेज तक के सबसे लंबे सफर के लिए अधिकतम 45 रुपये चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ें: UP चुनाव की तैयारियों में आगे निकले CM योगी, अखिलेश-राहुल की रणनीति पर उठे सवाल

इसे पहले से न सिर्फ शहर के दो अहम हिस्सों के बीच आवाजाही आसान होगी, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way