पत्नी की बेवफाई का दावा कर यूट्यूबर ने लीक की प्राइवेट चैट, कहा- ‘उसका बच्चा मेरी सबसे बड़ी गलती’

UK07 Rider अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कथित निजी चैट साझा की, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

Palak Gupta

27 जुलाई 2026

1 min read
पत्नी की बेवफाई का दावा कर यूट्यूबर ने लीक की प्राइवेट चैट, कहा- 'उसका बच्चा मेरी सबसे बड़ी गलती'

मशहूर यूटूबर UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल जो की एक समय पर बिग-बॉस 17 के कंटेस्टेंट थे, अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए है। अनुराग ने हाल ही में अपनी पत्नी रितिका पर बेवफाई और एलीमनी के तौर पर मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले अपने माता-पिता और भाई से विवाद के कारण यूटूबर अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में थे। इसके बाद उनके साथ भयानक एक्सीडेंट भी हुआ था और उनके बेटे का भी जन्म हुआ। इस समय के बाद अनुराग की जिंदगी से मानो खुशियाँ ही चली गई हो। इसके बाद अनुराग को जिंदगी में एक के बाद एक झटके लगते रहे। यूटूबर ने अपनी पत्नी को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

अनुराग ने दिखाए बेवफाई के सबूत 

जब रितिका गर्भवती थी तब अनुराग ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया है जिससे जुड़े कई खुलासे भी उन्होंने किए। अनुराग का दावा है कि उन्हें अपनी पत्नी की कुछ बातचीत के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उनका रिश्ता पूरी तरह टूट गया। यूटूबर ने अपनी पोस्ट के साथ कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए और दावा किया कि ये उनकी पत्नी की बातचीत के हैं। उनका कहना है कि इन चैट्स को देखने के बाद उन्हें रिश्ते की सच्चाई का पता चला।

उनका कहना है कि रितिका ने अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर धोखा दिया। यह सब तब हुआ, जब रितिका अनुराग डोभाल के बच्चे की मां बनने वाली थीं। यूटूबर वीडियो में अनुराग डोभाल, रितिका के कथित करीबी दोस्त और पार्टनर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

youtuber ss

यह भी पढ़ें: जन नायकन ने पहले दिन मचाया धमाल, थलपति विजय की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

बेटे से मिलने के लिए 37 लाख रुपये देने का दावा

अलग होने के बाद अनुराग का बेटा अपनी माँ के साथ ही रहता था। यूटूबर ने बताया कि जब वह अपने बेटे अनुरित से मिलने के लिए जाता तो उसे मिलने नहीं दिया जाता था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें अनुराग ने बताया कि वह अपने बेटे से लगातार मिलने की कोशिश कर रहे थे।

उनके अनुसार, उन्होंने रितिका चौहान और उनके परिवार को 37 लाख रुपये भी दिए, ताकि वह अपने बेटे से मिल सकें। पैसे देने के बाद भी उन्हें अपने बेटे से नहीं मिलने दिया गया अनुराग ने यह भी आरोप लगाया कि रितिका और उनकी मां उनसे भारी-भरकम एलिमनी की मांग कर रही हैं।


यह भी पढ़ें:
ईशा-बादशाह की शादी में आई दरार? दूसरी पत्नी के क्रिप्टिक पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

यूट्यूब पर ‘Anaath’ वीडियो किया पोस्ट

अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Anaath’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और कई वीडियो क्लिप्स दिखाते हुए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई आरोप लगाए। अनुराग ने दावा किया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान का किसी अन्य शख्स के साथ संबंध था।

यह भी पढ़ें: सेंसरशिप विवाद पर रवि किशन का पलटवार, बोले- कांग्रेस सरकार में भी होती थी फिल्मों पर कार्रवाई

उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान भी बताई और दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ हिस्से भी साझा किए। हालांकि, वीडियो में रितिका चौहान इन आरोपों से इनकार करती नजर आती हैं। उनका कहना है कि सगाई और शादी के बाद उन्होंने किसी अन्य पुरुष से मुलाकात नहीं की।

वीडियो में ज़ाया करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैंने अपने बच्चे अनुरित के लिए सब कुछ छिपाया और सभी को माफ करने की कोशिश की। मेरी सबसे बड़ी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैंने इन लोगों से प्यार किया और उनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन शायद ये लोग उस प्यार और वफादारी के लायक नहीं थे।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment