Nokia Lumia की वापसी की चर्चा तेज, HMD Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में

एक समय स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाला Nokia Lumia क्या फिर से वापसी करेगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क खरीदने की संभावना तलाश रही है। अगर ऐसा होता है, तो वर्षों बाद Lumia ब्रांड नए अवतार में बाजार में लौट सकता है।

Palak Gupta

20 जुलाई 2026

1 min read
Nokia Lumia की वापसी की चर्चा तेज, HMD Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में

नोकिया कंपनी ने एक समय पर सभी के दिलों पर राज किया था। कुछ साल पहले जब कीपैड फ़ोन का दबदबा था उसी समय से नोकिया कंपनी ने अपनी पहचान लोगों के अंदर कायम कर रखी थी लेकिन कुछ कारणों से लोगों के अंदर नोकिया के फ़ोन को लेकर दिलचस्पी कम और अंत में खत्म होती नजर आई।

नोकिया ने अपने Nokia Lumia से अपनी सेल्स को काफी हद तक बढ़ाया था। बताया जा रहा है कि HMD, माइक्रोसॉफ्ट से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े सारे पेटेंट अधिकार की तयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर सरकार सख्त, यूजरनेम फीचर हटाने को लेकर भेजा नोटिस

Lumia क्यों था इतना खास?

क्या था खास?क्यों लोगों को पसंद आया?
डिजाइनउस दौर में Lumia का रंग-बिरंगा और अलग लुक लोगों को पहली नजर में पसंद आ जाता था।
कैमरातस्वीरों की क्वालिटी शानदार थी। खासकर Lumia 1020 का कैमरा आज भी कई लोग याद करते हैं।
परफॉर्मेंसWindows Phone होने के बावजूद फोन काफी स्मूद चलता था और रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाते थे।
इंटरफेसLive Tiles वाला होम स्क्रीन बाकी स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग अनुभव देता था।
बैटरीसामान्य इस्तेमाल में फोन आराम से पूरा दिन साथ निभा देता था।
मैप्सइंटरनेट न होने पर भी HERE Maps से रास्ता ढूंढना आसान था।
मजबूतीLumia फोन जल्दी खराब नहीं होते थे, इसलिए लोग इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करते थे।
रंगों की पसंदपीला, लाल, नीला और हरा जैसे रंग उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।
Nokia का भरोसामजबूत क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड होने की वजह से लोगों का Lumia पर अलग ही विश्वास था।
यादगार पहचानआज भी कई यूजर्स Lumia को उसके कैमरे, डिजाइन और अलग अनुभव के लिए याद करते हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale में OnePlus Pad 2 पर ₹11,000 की भारी छूट, आज है खरीदने का आखिरी मौका

HMD जो ह्यूमन मोबाइल डिवाइस के नाम से भी जानी जाती है लंबे समय से नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन पर काम करते हुए आ रही है, और हाल ही में अब माइक्रोसॉफ्ट से लुमिया ट्रेडमार्क खरीदने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि HMD एक बार पहले भी यह कोशिश की थी लेकिन समझौता नहीं हो पाया।

nokia lumia

यह भी पढ़ें: Redmi का नया धमाकेदार फोन ₹11,500 में लॉन्च, 6.8 इंच Eye-Care डिस्प्ले और 5160mAh बैटरी से लैस

Lumia सीरीज ने 2011 से 2015 के बीच स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई थी।  बाद में 2014 में Microsoft ने Nokia के मोबाइल बिजनेस का अधिग्रहण किया, जिसके बाद Lumia ब्रांड भी Microsoft के पास चला गया। कुछ समय तक Microsoft Lumia नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए गए, लेकिन Windows Phone प्लेटफॉर्म के असफल होने के बाद धीरे-धीरे पूरी Lumia सीरीज बंद हो गई। हालांकि, ऐसा नही है कि इसकी फैन फॉलोइंग कम रही। आज भी सोशल मीडिया में कहीं न कहीं Lumia या Windows प्लेटफॉर्म वाले स्मार्टफोन्स को वापस लाने की मांग देखने को मिल जाती है।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment