Redmi का नया धमाकेदार फोन ₹11,500 में लॉन्च, 6.8 इंच Eye-Care डिस्प्ले और 5160mAh बैटरी से लैस

Redmi 17C भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.88 इंच Eye-Care डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी दी गई है। जानिए कीमत और फीचर्स।

Palak Gupta

25 जून 2026

1 min read
Redmi का नया धमाकेदार फोन ₹11,500 में लॉन्च, 6.8 इंच Eye-Care डिस्प्ले और 5160mAh बैटरी से लैस

एंड्रॉयड की भीड़ में से निकल कर एक कॉस्ट-इफेक्टिव रेट पर Xiaomi ने लॉन्च कर दिया है दमदार फ़ोन जिसका नाम है Redmi 17C, जिसमे कंपनी दावा करती है कि यह फ़ोन रेडमी सीरीज का सबसे ज्यादा पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो की कई अन्य फीचर से लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है। कंपनी की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी है।

फ़ोन का शुरुआती रेट 15,000 से भी कम रुपय का रखा गया है जो की उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो कम दाम में बढ़िया डिस्प्ले के साथ लम्बा बैटरी बैकअप वाला एंड्राइड चाहते है। फ़ोन की स्टोरेज का 4GB RAM और 64 GB वाला वेरिएंट केवल 11,900 रूपए का मार्किट रेट पर उपलब्ध है जो ऑफर लगने के बाद इसमें 500 रूपए तक की छूट देखी जा रही है।

Redmi 17C की शानदार वर्किंग में इसकी 6.8 इंच की डिस्प्ले जो की आई केयर फीचर के साथ उपलब्ध है यानि फ़ोन को चलाते वक़्त अब कोई लेंस पहनने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि फ़ोन में आई प्रोटेक्शन का फीचर पहले से ही इंस्टॉल्ड है। रेडमी बड़ी स्क्रीन के साथ आँखों का भी ख्याल रखती है। डिस्प्ले को TUV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन मिला है जिससे लम्बे समय तक फ़ोन को इस्तेमाल करने पर आँखों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Redmi 17C के अन्य फीचर्स

Redmi 17C में 3 कलर वेरिएंट देखने को मिलेंगे जो हैं sea breeze blue, danxia red, black , तीनो ही कलर में फ़ोन रिच और प्रीमियम लुक देता है। इस एंड्रॉयड की कीमत की बात करें तो चीन में Redmi 17C के 4GB RAM और 64 GB वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन का पेश किया गया है जिसकी भारत में कीमत 11,500 रूपए है।

परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए Redmi 17C में Qualcomm snapdragon 4 gen 2 का प्रोसेसर दिया गया है जिसमे 4nm का चिपसेट मौजूद है जिससे यह एंड्राइड स्मूथ परफॉरमेंस देकर 5g कनेक्टिविटी को और भी मजबूत करता है। Redmi 17C में एंड्राइड 16 पर आधारित HyperOS 3 आता है।

यह भी पढ़ें: लंबी बैटरी लाइफ का बादशाह! Realme ने पेश किया 8,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया फोन

बैटरी लाइफ की बात करे तो कंपनी Redmi 17C में 5160mAh की बैटरी देती है जो की सामान्य इस्तेमाल में पूरा दिन आराम से निकल देती है। चार्जिंग के लिए 18W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

कैमरा भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मेगापिक्सेल का सिंगल रियर कैमरा लोगों को आकर्षित करता है वही 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी देता है। अगर आपका बजट 10 से 15 हजार के बीच की रेंज में है तो यह फ़ोन आपको बड़ी स्क्रीन, 5G नेटवर्क, शानदार बैटरी, मनपसंद कलर के साथ कई अन्य फीचर्स देता है तो Redmi 17C आपकी लिस्ट में आसानी से फिट हो सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.