Gurgaon Encounter: गुड़गांव में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 4 अपराधी ढेर; गोली लगने से 3 पुलिसकर्मी घायल

हाल फिलहाल में ही गुरुग्राम में पुलिस की मुठभेड़ हुई एक गैंग के साथ। जिसमें कुछ पुलिस वाले घायल हो गए और चार गैंगस्टर की मौत भी हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि पूरा गैंग अपराधी था और अक्सर आए दिन चोरी डकैती फायरिंग जैसे मामलों में रहता था।

Shakshi Chauhan

10 जुलाई 2026

1 min read
Gurgaon Encounter: गुड़गांव में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 4 अपराधी ढेर; गोली लगने से 3 पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ जिससे पूरे इलाके में डर बैठ गया। इस एनकाउंटर में चार बदमाश मारे गए जबकि जवाबी फायरिंग में गुरुग्राम पुलिस के तीन जवान भी घायल हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई लंबे समय से की गई थी जो शहर के कारोबारी से रंगदारी वसूल ने और कहीं गंभीर वारदातों में बहुत ज्यादा शामिल था।

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी की गैंग के कहीं शूटर गुरुग्राम में सुशांत लोक फेज 2 इलाके में मौजूद है सूचना के आधार पर पुलिस क्राइम ब्रांच वहां पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी करदी। जैस ही पुलिस टीम आरोपियों के करीब पहुंची बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और जिसमें चार बदमाश मारे गए।

बताया जा रहा है कि इस मुठ भेद के दौरान करीब 60 राउंड गोलियां चली और काफी देर तक चली गोलीबारी। पुलिस ने चार बदमाश को मार गिराया और अन्य आरोपी भी घायल हो गया जिसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल भेजा गया। वही गोली लगने से भी तीन पुलिसकर्मी घायल हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत फिलहाल के लिए सही है।

GUN FOUND
Guns found during investigation Image: Pexels

प्रारंभिक जांच में सामने आया की मरे हुए बदमाश गैंगस्टर दीपक नंदन के गिरोह से जुड़े हुए थे यह ग्रुप हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में रंगदारी, हत्या और फायरिंग जैसी कहीं अपराधी घटनाओं में शामिल रहता है पुलिस के अनुसार यह ग्रुप के सदस्य एक कारोबारी से करोड़ों रुपए की रंगदारी वासुदेन की साजिश रच रहे थे इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई शुरू करी।

पुलिस के साथ मुठभेड़ होने के बाद घटनास्थल से कहीं ज्यादा हथियार मिले और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि इनका इस्तेमाल किन-किन चीजों में किया गया था पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी ले रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

और पढ़े: Ganesh Durva Katha: भगवान गणेश को क्यों चढ़ाई जाती है दूर्वा? पढ़ें पौराणिक कथा

गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है उनका कहना है कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़े: रिपोर्ट: इजराइल ने ट्रंप को हत्या की साजिश का अलर्ट दिया, ईरान पर गंभीर आरोप

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संतृप्त गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। घटनास्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहे।

गुरुग्राम में हुई यह मुठभेड़ एक बार फिर यह दिखाती है कि संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय है। हालांकि इस पूरी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों के घायल होने से यह भी स्पष्ट होता है कि अभियान बेहद जोखिम भरे होते हैं और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है ताकि ऐसी घटनाएं ज्यादा ना हो।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way