UP में भारी बारिश और बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश, आकाशीय बिजली और मौसम संबंधी हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जिलों में IMD ने रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Palak Gupta

10 जुलाई 2026

1 min read
UP में भारी बारिश और बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट

मानसून के आगमन ने भारत की कई जगहों की मिट्टी को गीला कर हरा भरा बनाया तो कुछ जगहों पर अपना असली प्रकोप दिखाया। 2026 का मानसून भारत में कई परेशानियां लेकर आया है। नियमित सीमा से ऊपर बारिश होने के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखी गयी तो कई जगहों पर बिजली गिरने की वजह से लोगों की जानें चली गयी।

कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में मानसून भीषण गर्मी का निवारण बनकर आया था लेकिन अब भीषण बारिश और बादलों की गरज़ ने लोगों को डरा दिया है। उत्तर प्रदेश वासियों के लिए यह बारिश अब आफत का कारण बन चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खेतों में भरा पानी; तापमान में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश की गलियों में जलभराव की समस्या से लोगों की आवाजाही पर रोक लग गया है। भयंकर आंधी तूफ़ान के कारण दुकानदारों के सामान उड़ते नजर आ रहे है। कल यानि 9 जुलाई को पूरे दिन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बरसरत ने पूरी रात शहर को भिगाया है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, घरों और सरकारी दफ्तरों में जलभराव हो गया है, वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने के कारण घंटों तक लंबा जाम लगा मिला।

लगातार तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण गुरुवार को 7 लोगों की जाने चली गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मौसम के इस रौद्र रूप को देखकर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई पश्चिमी इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने और लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर जानेंके कई जिलों में भयंकर बारिश दर्ज की जा सकती है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में खासकर मौसम विभाग ने आज अत्यंत भारी बारिश देखे जाने की संभावना जताई है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में संत कबीर नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, शामली और गाजियाबाद में लोगों की जान गई। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क धंसने जैसी घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुंबई में आज स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? प्राइवेट ऑफिस में WFH को लेकर BMC ने जारी किया स्पष्टीकरण

बिजली गिरने के कारण 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के खेतों में भीषण बिजली गिरने के कारण खेत में काम कर रही 17 साल की चांदनी और 60 वर्ष के वरसाना की मौत हो गयी। प्रशासन ने दोनों मृतकों के घरवालों को सरकारी सहायता देने की बात कही। वहीं कुशीनगर के थड़िभार गांव में 14 वर्षीय राहुल कुमार खेत की मेड़ पर खड़ा था, तभी उस पर बिजली गिर गई।

बुलंदशहर में भी खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में भारी बारिश के कारण एक दीवार अस्थायी टेंटों पर गिर गई। वहीं दूसरी ओर शामली के थाना भवन कस्बे में लगातार बारिश के दौरान टिन शेड की दीवार गिरने से 49 वर्षीय शाहिद की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत; राजस्थान में ट्रेनें रद्द, मकान ढहा

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
  • आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें।
  • बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.