मोइन अली का बड़ा बयान, बोले- IPL के कारण भारत ने T20 बल्लेबाजी की पारंपरिक कला खो दी

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने कहा की आईपीएल के इंपैक्ट प्लेयर नियम ने भारतीय बल्लेबाजों से T20 में पारी बनाने की कला छीन ली है। उन्होंने नौटीघम में शिवम दुबे और हर्षित राणा की बैटिंग पोजीशन को लेकर भी सवाल उठाए। आदिल राशिद ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कहा की यह नियम खिलाड़ियों को दबाव झेलना सीखने से रोकता है।

Shakshi Chauhan

9 जुलाई 2026

1 min read
मोइन अली का बड़ा बयान, बोले- IPL के कारण भारत ने T20 बल्लेबाजी की पारंपरिक कला खो दी

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने टीम इंडिया के हालिये ख़राब प्रदर्शन को लेकर एक चौंकाने वाले बयान दिया है। मोइन का कहना है की आईपीएल के इंपैक्ट प्लेयर नियम ने भारतीय बल्लेबाजों से पारी बनाने की कला ही छीन ली है। उन्होंने यह बियर्ड बिफ़ोर विकेट नामक पॉडकास्ट पर कही।

दरअसल टीम इंडिया इस समय T20 क्रिकेट में बुरे दौर से गुज़र रही है। आयरलैंड के ख़िलाफ़ 2-0 से सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी टीम पाँच मैचों की सीरीज में 2-0 पीछे चल रही है। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे T20 में तो भारत को 125 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। जो टीम इंडिया के पूरे T20 इतिहास की सबसे बड़ी हार है।

मोइन अली ने कहा की आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम का बहुत बड़ा असर पड़ता है और उनका मानना है की इस वजह से खिलाड़ी T20 क्रिकेट में बल्लेबाजी की असली कला भूल चुके है। उन्होंने भारत की उलझी हुई बल्लेबाजी क्रम और खिलाड़ियो के चुनाव पर भी सवाल उठाए है।

ये भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें भविष्यफल

मोइन ने खासतौर पर नौटीघम मैच का ज़िक्र करते हुए कहा की शिवम डूबे को नंबर आठ पर भेजना और हर्षित राणा को उससे आगे भेजना समझ से परे था। उनका कहना था कि भले ही यह फ़ैसला राणा के दाये हाथ के बल्लेबाज़ होने की वझे से लिया गया हो लेकिन जब टीम में इतने बाये हाथ ही तो इस तरह के फ़ैसले सोच समझकर ही लेने चाइए।

मोइन ने आगे कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से खिलाड़ी हालात और स्तिथि के हिसाब से बल्लेबाज़ी करना भूल गए है। उनके मुताबिक़ अब टीम पहली गेंद से ही स्लॉग करना शुरू कर देती है, क्युकी उन्हें पता है की ज़रूरत पड़ने पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज मैदान में भेजा जा सकता है, इससे टीम चयन में भी वह सावधानी नहीं दिखती, जो पहले हुआ करती थी।

और पढ़े: मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग की शादी की दलील खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- कानून सर्वोपरि

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद ने भी मोईन अली बात से सहमति जतायी। राशिद ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी दबाव झेलना नहीं सीखता और उसकी जगह इंपैक्ट प्लेयर से भरपायी कर दी जाती है, वह कभी भी बड़े स्तर पर दबाव झेलना नहीं सीख पाएगा।

गौरतलब है की 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए। तीसरे T20 में टीम इंडिया सिर्फ़ 76 रन पर ही सिमट गई थी। जो उसकी T20 में सबसे कम स्कोर पारी है। इस हार के बाद से भारतीय टीम के खेल और नीति को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। मोइन और राशिद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की राये ने इस बहस को और हवा दे दी है की क्या यह नियम वाक़ई भारतीय बल्लेबाजों के खेल पर असर डाल रहा है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way