Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: शनिवार को किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान? जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

शनिवार आपके लिए क्या लेकर आया है? किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Palak Gupta

4 जुलाई 2026

1 min read
शनिवार के दिन किस राशि को मिलेगा धन लाभ,

आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए खुशी के द्वार खुलने का समय है। आज कई राशियों की चांदी होने वाली है वही कई राशियों के लिए आज का दिन समझदारी से निर्णय लेने का दिन है। आज शनिवार कुल 12 राशियों के लिए शुभकारी होने वाला है। कई ज्योतिषियों के अनुसार आज चन्द्रमा की स्थिति और ग्रह नक्षत्र कोई अच्छी खबर लेने वाले है। चलिए जानते है मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज के दिन जन्मा बालक कैसा होगा ?

  • बुद्धिमान और नई चीजें सीखने में रुचि रखने वाला
  • खुद पर विश्वास रखने वाला
  • परिवार और रिश्तों को महत्व देने वाला
  • मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़
  • रचनात्मक सोच वाला, कला, विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ
  • चुनौतियों का सामना करने का साहस रखने वाला

आज के दिन जन्मा बालक काफी समझदार और सुलझी बुध्दि वाला होगा। रिश्तों को कैसे संजो कर रखना है वह उस बालक को भली-भांति पता होगा। हालांकि बालक किस तरह का व्यवहार रखेगा तथा उसका जीवन कैसा रहेगा यह कुंडली पर भी निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण पर सरकार का बयान, सुप्रीम कोर्ट में कहा- यह एक प्रयोग है, अगले साल तक सामने आएंगे नतीजे

किन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

आज का दिन बहुत शुभकारी होने वाला है क्योंकि आज स्वयं शनि देव की छत्रछाया रहेगी। आज के दिन नकारात्मक एनर्जी से छुट्टी का दिन है। धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ते हुए शांति की ऊर्जा मिलेगी।

सच्ची मेहनत से किये गए कार्य पूर्ण होते दिखेंगे और व्यापार में रुका हुआ काम आज पूरा होने की कगार पर है। पारिवारिक संबंध में भी सुलझते हुए आएंगे व खुशियों के नए कारन उत्पन्न होंगे। मेष राशि वाले लोगों के लिए लाल रंग को आज का शुभ रंग का प्रतीक माना जा रहा है इसलिए लाल रंग के कपड़ों को आज धारण करें।

वृषभ राशि

आज के दिन बेवजह के खर्च से बचे और आर्थिक मामलो में समझदारी से काम लेने की सलाह दी जा रही है। आज मनमौजी रवैया रहेगा। परिचित लोगों से थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि उनके बोले हुए शब्दों से भावनाओ को ठेस पहुंचने की संभावनाएं है। ग्रह नक्षत्रो की स्थिति के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है लेकिन सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। वृषभ राशि के लिए शुभ रंग सफ़ेद माना जा रहा है।

मिथुन राशि

दिन की शुरुआत कठिनाइयों से होगी लेकिन शाम तक सब सरल लगने लगेगा। कार्यक्षेत्र चुनौतियों से भरा होगा लेकिन नई नौकरी को लेकर खुशियां आ सकती है। पारिवारिक संबंधों को थोड़ी एहमियत देने की जरूरत है क्युकी आज के दिन पारिवारिक विवाद होने के सार दिख रहे है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है वहीं कारोबार में सफलता के संकेत दिख रहे है। आज का शुभ रंग हरा माना जा रहा है।

कर्क राशि

आज के दिन सुख सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए अधिक खर्च होने की सम्भावना है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लेने की सलाह भी दी जा रही है। स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न करें अपनी क्षमता और प्रभाव का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। शुभ रंग सफ़ेद बताया जा रहा है।

सिंह राशि

यह भी पढ़ें: Ukraine War: रूस का कीव पर 11 घंटे तक भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 21 की मौत, 90 घायल

आज के दिन नई नौकरी या जिम्मेदारी मिल सकती है जिसके कारण आर्थिक स्थिति और भी मजबूत बनेगी। पारिवारिक संबंधों में दरारें पर सकती है। जिम्मेदारियों के कारण पूरा दिन व्यस्त निकल सकता है। नई योजनाओं पर विचार करें और आज का शुभ रंग सुनहरा होने के कारण सुनहरे वस्त्र पहने।

कन्या राशि

आवश्यक कार्यों में पूरा दिन बीत सकता है, पुराने विवादों को विराम लगेगा और रिश्ते सुलझते नजर आएंगे। किसी कार्य पर की गयी मेहनत सफल सिद्ध हो सकती है। कन्या राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने का योग है। शुभ रंग हरा है।

तुला, वृश्चिक और धनु राशि

तुला राशि का योग लेन-देन के मामलों में आपका पक्ष मजबूत करेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आज का दिन गुस्से में नियंत्रण रखने का है वहीं शुभ रंग गुलाबी होगा। वृश्चिक राशि की बात करें तो आज मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन मैरून रंग आपके जीवन में नई खुशियां लाएगा। धनु राशि अनुशासन की कमी से कार्यभार बढ़ सकता है। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग हैं। शुभ रंग पीला माना जा रहा है।

मकर, कुंभ और मीन राशि

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभकारी प्रतीत होता है लेकिन अनावश्यक विवादों से बचकर चले। शुभ रंग नीला माना जा रहा है। कुंभ राशि वालों को संभलकर चलने की सलाह दी गयी है। आज करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा। कुम्ब राशि वाले अगर आज आसमानी रंग के कपड़े धारण करें तो उनके बिगड़े काम बनेंगे। मीन राशि में आर्थिक लाभ के योग देखे जा सकते है वहीं शुभ रंग पीला है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खेतों में भरा पानी; तापमान में आई गिरावट

शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय

  • शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें
  • पीपल के वृक्ष के नीचे शाम के समय दीपक जलाएं
  • काले तिल, उड़द दाल या काले वस्त्र का दान करें
  • जरूरतमंद लोगों की सहायता करें
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें
Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.