Jaggery vs Sugar: क्या गुड़ सच में शक्कर से बेहतर है? जानिए किससे तेजी से बढ़ता है ब्लड शुगर

गुड़ को अक्सर शक्कर से ज्यादा हेल्दी माना जाता है, लेकिन क्या यह सच है? जानिए गुड़ और शक्कर में कौन तेजी से बढ़ाता है ब्लड शुगर और क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।

Palak Gupta

18 जून 2026

1 min read

अगर आप भी यह सोचते है की शुगर से बचने के लिए गुड़ सबसे सेहतमंद है तो आप कहीं न कही आप भ्रम में जी रहे है। मीठा खाने की बात हो तो लोग ज्यादातर सफ़ेद चीनी से ज्यादा गुड़ को हैल्थी मानते है। गुड़ को हमेशा से ही यह माना जाता है की इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा।

बहुत लोग जग्गरी को वजन घटाने, डायबिटीज से बचाव या हेल्दी लाइफस्टाइल का रामबाण मानकर शक्कर छोड़कर गुड़ का सेवन करते है। लेकिन एक बार सोच कर देखिये क्या ये वाकई में सच है ?

क्या गुड़ और चीनी दोनों में शक्कर होता है ?

यदि डाइट एंड न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट के नज़रिये से देखा जाए तो गुड़ और चीनी दोनों एक ही पदार्थ से बनकर तैयार होते है जिसको गन्ना कहा जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि चीनी को रिफाइनिंग और क्रिस्टलाइजेशन की प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जबकि गुड़ अपेक्षाकृत कम प्रोसेस्ड होता है। इसी कारणवश गुड़ आयरन, कैल्शियम, जिंक, जैसे अन्य प्रकार के तत्व से भरपूर होता है। सफेद चीनी की रिफाइनिंग करते वक़्त यह सारे तत्व कम या खत्म हो जाते है।

किससे जल्दी बढ़ता है ब्लड शुगर ?

गुड़ में ना-ना प्रकार के बेनेफिट्स होने के कारण ही गुड़ को डायबिटिक मरीज के लिए सुरक्षित मना जाता है, लेकिन कई एक्सपर्ट्स का माना है की न्यूट्रिशन का ताल-मेल शुगर से बिलकुल अलग है। गुड़ में भले ही कुछ अतिरिक्त पोषक तत्व मौजूद हों, लेकिन इसकी शुगर मात्रा चीनी के लगभग बराबर होती है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन भी सावधानी से करना चाहिए। गुड़ और चीनी दोनों ही शुगर स्पाइक करती हैं, हालांकि गुड़ में नियुक्त पौष्टिक तत्व सेहत को बेहतर बनाते है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित या असीमित मात्रा में खाने योग्य है।

गुड़ और शक्कर में अंतर

पैरामीटरगुड़शक्कर
कैलोरीलगभग समानलगभग समान
मिनरल्समौजूदबहुत कम
प्रोसेसिंगकमअधिक
ब्लड शुगर पर असरतेजतेज
डायबिटीज मरीजों के लिएसीमित मात्रासीमित मात्रा

शुगर के मरीज के लिए क्या राय है ?

गुड़ में भी पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर मौजूद होती है, जो शरीर में पहुंचकर ग्लूकोज में बदल जाती है। यही कारण है कि गुड़ खाने के बाद भी ब्लड शुगर में तेजी महसूस हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक गुड़ का सेवन यह समझकर कभी नहीं करना चाहिए कि वो सुरक्षित है। चीनी हो या गुड़ दोनों को नियमित मात्रा में लेना चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति को ब्लड शुगर की समस्या है तो उन्हें अपने निर्देशित डॉक्टर से सलाह लेकर ही शुगर कंटेंट की मात्रा को इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: फ्रेंच फ्राइज सिगरेट जितना नुकसानदेह? बच्चों को फ्रेंच फ्राइज का खतरा, सेहत पर बड़ा असर जानें एक्सपर्ट की राय

गुड़ और शक्कर दोनों ही ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। गुड़ में कुछ अतिरिक्त पोषक तत्व जरूर होते हैं, लेकिन यह कहना कि गुड़ खाने से शुगर स्पाइक नहीं होता या यह डायबिटीज मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, सही नहीं माना जाता। इसलिए किसी भी मीठे पदार्थ का सेवन संतुलित मात्रा में करना ही बेहतर विकल्प है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.