नई Bajaj Pulsar N125 जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 125cc सेगमेंट में फिर मचाएगी धमाल

बजाज जल्द ही 125cc सेगमेंट में नई Pulsar N125 लॉन्च करने की तैयारी में है। टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, बाइक में मिल सकते हैं नए डिजाइन, बेहतर माइलेज और अपडेटेड फीचर्स।

Palak Gupta

18 जून 2026

1 min read

बजाज मोटर्स की नयी सीरीज एक बार फिर से सड़को पर टेस्टिंग करती हुई नज़र आ रही है। बजाज की सबसे जानी-मानी पल्सर एन 125 CC महाराष्ट्र में टेस्टिंग करते हुए पाई गयी। बताया जा रहा है कि पल्सर का यह नया वेरिएंट स्टाइल, परफॉरमेंस, और कई धुरंदर फीचर्स के साथ लांच होने की फिराक में है।

नई Pulsar N125 को लेकर लोगों के बीच अलग ही उत्साह बना हुआ है, बजाज पल्सर की फील्ड में यह नया अपडेट बनके बजाज की नयी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। इसकी टेस्टिंग को महाराष्ट्र की गलियों में देखा गया है लोगो में इसका उत्साह बने रहने के लिए इस पर कैमोफ्लाज लगाया गया है। लेकिन इसकी टेस्टिंग से यह साफ़ पता चल रहा है कि यह बाइक कम रेंज में आने वाली शार्प, प्रीमियम बाइक है।

imageXX1X 2

यह बाइक राइडर्स के लिए वरदान बनके सामने आई है, जिससे कि यह साफ़ TVS Raider 125 और Hero Xtreme 125R  के वेरिएंट को साफ़ टक्कर देगी। डिज़ाइन की बात की जाए तो पल्सर N125 का लुक ऑलमोस्ट बजाज पल्सर N160 और बजाज पल्सर N150 से प्रेरित होगा, जिसके फेस लुक में शार्प फ्रंट हेडलाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक और अलग-अलग बॉडी पार्ट्स मिलेंगे।

यह बाइक खास कर के ट्रेंडिंग जनरेशन के राइडर्स को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। इसके इंजन में 124-125cc का अपडेटेड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर माइलेज के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देगा। बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम भी और के मुताबिक मजबूत है। इसमें  फ्रंट डिस्क ब्रेक 240mmसे 250mm, रियर ड्रम, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनोशॉक रियर शामिल हो सकते हैं। ग्राउंड क्लियरेंस अच्छा और व्हीलबेस बैलेंस्ड रखा जाएगा।

इंजन और माइलेज में पल्सर N125 में एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड यूनिट का अपडेटेड वर्जन हो सकता है, जो लगभग 12 PS पावर करीबन 8,500rpm देगा। पिकअप की बात करे तो आप इसमें 0-60 किलोमीटर की स्पीड चंद सेकंडो में पकड़ता हुआ देख सकते हैं ।

बजाज पल्सर N125 की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है, हालांकि रेट थोड़ा ऊपर-नीचे भी हो सकते है। कंपनी का कहना है कि अभी बाइक निर्धारित टेस्ट्स से गुज़र रही है, माइलेज और अन्य टेस्ट अभी होना बाकी है इसलिए इसके लांच की पक्की घोषणा नहीं की गयी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक पल्सर N125 भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़े: Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी

बजाज पल्सर सीरीज को और भी मजबूत करने के लिए इस बाइक को मार्केट में जल्द से जल्द उतारने की सोची जा रही है, यह बाइक पल्सर सीरीज का पोर्टफोलियो और भी जटिल बनाएगी और इसी के साथ 125cc सेगमेंट में एक बार फिर जबरदस्त मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

अभी लोगों में इंतजार इस चीज का बना हुआ है कि इस बाइक की लॉन्चिंग कब होगी। पल्सर के नए वेरिएंट को आजमाने के लिए बजाज के चालक काफी उत्सुक हैं ।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.