30 धमाके, ईरान पर हमले के बाद मोसाद का बड़ा बयान – मोसाद का सख्त संदेश – ईरानियों के अच्छे दिन लौटाएंगे

ईरान पर हुए हमलों के बाद इजरायली खुफिया एजेंसी Mossad ने फारसी भाषा में बयान जारी कर ईरानियों से सहयोग की अपील की है। वहीं इराक ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और इजरायल के कई अस्पताल अंडरग्राउंड ऑपरेशन में शिफ्ट हो गए हैं।
Iran 30 Blasts Mossad Statement 2026

तेल अवीव और तेहरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान में कई जगहों पर धमाकों की खबरों के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बड़ा बयान जारी किया है।

मोसाद ने अपने आधिकारिक फारसी टेलीग्राम चैनल पर ईरान के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर ईरान को उसके अच्छे दिन लौटाएंगे।” एजेंसी ने ईरानियों से अपील की कि वे सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करें।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरमानशाह, लोरेस्टन, तबरीज़, इस्फ़हान और करज जैसे शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से कहा कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का मकसद ईरान की सुरक्षा प्रणाली को कमजोर करना और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना है। हालांकि ऑपरेशन की पूरी जानकारी सुरक्षा कारणों से साझा नहीं की गई है।

ईरान पर हमलों के बाद इराक ने एहतियात के तौर पर अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। वहीं इजरायल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों को अधिकतम तैयारी रखने का आदेश दिया है। कई बड़े अस्पतालों को अंडरग्राउंड सुविधाओं में शिफ्ट किया जा रहा है।

तेल अवीव के सोरास्की मेडिकल सेंटर ने अपना अंडरग्राउंड इमरजेंसी अस्पताल सक्रिय कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील विभागों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है और गैर जरूरी मरीजों को छुट्टी दी जा रही है।

इजरायल में अमेरिकी राजदूत Mike Huckabee ने भी वहां रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अलर्ट या सायरन बजने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें और शेल्टर के पास रहें।

यह भी पढ़ें: इसराइल ने ईरान पर किया हमला – कई शहरों में विस्फोट, तेहरान में धमाके, हवाई क्षेत्र बंद

मौजूदा हालात ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि इस टकराव के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।