पावरफुल बैटरी का नया बादशाह! 11,000mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट वाला Honor 5G फोन लॉन्च

11,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन, बैटरी बैकअप बना सबसे बड़ा आकर्षण।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
पावरफुल बैटरी का नया बादशाह! 11,000mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट वाला Honor 5G फोन लॉन्च

अगर आप कोई नया फ़ोन खरीदने की फिरात में है तो थोड़े दिन और रुक जाईये क्योंकि एंड्रॉयड की भीड़ में से निकल कर आने जा रहा है एक और बादशाह जिसका नाम है हॉनर 5G फ़ोन। एंड्रॉयड की कंपनियों का आज का मोटिव सिर्फ एक अच्छी सेल्फी या कैमरे वाला स्मार्टफोन बनाना नहीं बल्कि एक शानदार बैटरी बैकअप, स्नैपड्रगन, कैमरा और कई अन्य फीचर्स का कॉम्बिनेशन बनाना है।

हॉनर ने चीन में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी 5G फ़ोन की सीरीज का लॉन्च कर दिया है जिससे कंपनी Honor X80 Pro Max के नाम से प्रमोट कर रही है। इस फ़ोन को लॉन्च करने के थोड़े दिन पहले ही कंपनी ने Honor X70 Pro Max स्मार्टफोन का भी लॉन्च किया।

नए Honor X80 Pro Max में कंपनी ने 11,000mAh की बैटरी इंस्टॉल की है जो कि किसी भी अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले एडवांस फीचर्स रखता है। कंपनी ने दावा किया है की एक बार के फुल चार्ज होने पर फ़ोन को लंबे समय तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

imageXX1X 3

Honor X80 Pro Max के अन्य फीचर्स

  • Snapdragon प्रोसेसर

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है, जिसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करते हैं। फोन में Adreno 812 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।

  • कैमरा

कंपनी दावा करती है कि इस फ़ोन का कैमरा भी यूज़र्स को निराश नहीं करेगा, फ़ोन का फ्रंट कैमरा 50 मेगपिक्सेल्स स्मार्ट कैप्चरिंग में कमाल है। सोशल मीडिया, वीडियो रिकॉर्डिंग और रोजाना की फोटोग्राफी के लिए यह कैमरा सेटअप काफी उपयोगी माना जा रहा है।

  • डिस्प्ले

इतना ही नहीं इस Honor डिवाइस में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल रही है, फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। यह गेमिंग वर्ल्ड का एक्सपीरियंस और भी शानदार बनाने में और गमेरस को हैवी बैटरी सेटअप के साथ लम्बे समय तक इस्तेमाल करने देगा।

ScreenshotX2026 06 23X201228

यह भी पढ़ें: Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी

फ़ोन की कीमत क्या रहेगी ?

भारत में इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो हॉनर का 8GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला सिस्टम आपको 28 हज़ार रुपय का देखने को मिलेगा। जबकि फ़ोन में और भी वेरिएंट दिख सकते है जैसे 8GB + 512GB जिसकी कीमत 38 हज़ार रुपय बताई जा रही है। हॉनर की कंपनी पिछले कुछ वर्ष में 6,000mAh से 8,000mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन 11,000mAh बैटरी वाला फ़ोन की टेस्टिंग ने ही लोगों को आकर्षित किया है।

अगर यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ तो यह फ़ोन कुछ ही दिनों में बाकी एंड्रॉयड फ़ोन को भारी टक्कर देने लग जायेगा। 50 मैगपिक्सेल्स का यह दमदार फ़ोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने को है। अभी सिर्फ इसका प्रदर्शन चीन में ही देखा गया है, अब देखना यह है कि यह एंड्रॉइड भारत में कब लॉन्च होगा।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.