प्रयागराज पुलिस पर सवाल, युवती बोली- FIR तो दर्ज करनी पड़ेगी; थाने में जमकर हंगामा

प्रयागराज के एक थाने में शिकायत लेकर पहुंची युवती और इंस्पेक्टर के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल हो गया है। युवती FIR दर्ज कराने की मांग कर रही थी, जबकि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
प्रयागराज पुलिस पर सवाल, युवती बोली- FIR तो दर्ज करनी पड़ेगी; थाने में जमकर हंगामा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एफआईआर दर्ज करने से पुलिस अधिकारी ने किया इंकार। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने आरोप लगाया कि राजापुर के रहने वाले युवक ने उसको शादी का झूठा दिलासा दिया और फिर शहर में लाकर उसका शोषण किया। पीड़ित का आरोप था की लड़के ने पहले उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया और फिर बाद में मुकर कर उसे धोखा दे दिया।

इसी के विषय पर शिकायत कर युविका गुरुवार को कैंट थाने में FIR कराकर गिरफ्तार कराने गयी, तो उससे राजापुर चौकी भेज दिया गया। राजापुर चौकी में भी उसकी बातो को अनदेखा कर दो दिन तक उससे थाने के चक्कर कटवाते रहे। लड़की ने हार न मानी और इंसाफ की आड़ में फिर थाने गयी तो पुलिस अधिकारियों ने उससे धुप में बैठा दिया, तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद जब युविका गुस्से में पूछती कि इंस्पेक्टर कहा हैं तो पुलिस कर्मचारी कहते कि ” साहब खाना खा रहे है ” और जब लड़की ने इंस्पेक्टर को बाहर आते देख बात करने की कोशिश करी तब इंस्पेक्टर ने उलटे मुँह जवाब देकर जाना ठीक समझा।

इंस्पेक्टर जब बदसलूकी से बात करके पीड़ित को डांटने लगा और उससे बेशरम कहने लगा। जब बात हद से पार हो गयी तो लड़की ने अपना फ़ोन निकाला और वीडियो बनाने की ठानी। जैसे ही वीडियो बनानी शुरू करी तो इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल को उसका फ़ोन छीनने को कहा।

वह थाने में ही वीडियो बनाने लगी। इंस्पेक्टर से कहा- अकेली आई हूं तो क्या एफआईआर नहीं दर्ज करोगे। इस दौरान उसकी इंस्पेक्टर से जमकर नोकझोंक भी हो गई। इंस्पेक्टर ने छात्रा से कहा- वीडियो बनाओगी तो मैं डर जाऊंगा क्या। हालांकि, हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

छात्रा ने पूरे थाने की वीडियो बनाकर अपनी आवाज़ उठाते हुए कहा कि “मैं इतने दिनों से इस थाने में कंप्लेंट लिखवाकर अपना हक़ मांगने आई हूं लेकिन यह कर्मचारी नहीं सुनते, घंटों तक इंतजार करते है, और FIR भी नहीं दर्ज़ करते”। अपनी चिंता जताते हुए लड़की ने अपनी इंस्टाग्रैम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर दी।

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से दरिंदगी, रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

काफी लोगों ने उसका साथ देते हुए पुलिस प्रशासन को गलत ठहराया, वीडियो में युविका कैंट थाना के इंस्पेक्टर अमरनाथ राय से लड़ते नजर आ रही है। वीडियो बनाते हुए उसने कहा कि अगर मेरी FIR नहीं दर्ज की तो वो कमिश्नर के पास भी जाएगी। इसके जवाब में इंस्पेक्टर भी यह कह रहे हैं कि वीडियो बनाओगी तो मैं डर जाऊंगा क्या? थाने में करीब आधे घंटे तक हंगामा होने के बाद आखिरकार पुलिस ने पीड़िता की FIR दर्ज की।

अभी पुलिस अधिकारी अपराधी सौरभ की जांच में लगे हुए है। थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने कहा कि युवती की शिकायत पर उसकी जांच की जा रही थी। जब शासन ने अमरनाथ से पूछा कि आपने दुर्व्यवहार क्यों किया तो वो इस इल्जाम से मुकर गया।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.