प्रयागराज में 7 दिन से लापता युवती का शव यमुना में मिला

प्रयागराज में 16 जुलाई से लापता युवती का शव यमुना नदी में मनकामेश्वर मंदिर के पास मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Palak Gupta

23 जुलाई 2026

1 min read
प्रयागराज में 7 दिन से लापता युवती का शव यमुना में मिला

प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र के पास बने मनकामेश्वर मंदिर के पीछे बह रही यमुना नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है शव को यमुना नदी के किनारे पर बुधवार को पाया गया। शव मिलने के बाद लोगों के भीतर डर फैल गया और कुछ ही देर में यह खबर आस-पास में फैल गई। शव मिलते ही पुलिस को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में खेल रहे 3 साल के मासूम पर चढ़ी कार, हादसे का VIDEO आया सामने

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस अधिकारियों ने शव की जांच की तो पता चला कि युवती के कपड़ों में उसका आधार कार्ड मिला था जिससे उसकी पहचान लगाई गई और घरवालों को संपर्क किया गया। बता दें की युवती की उम्र 22 साल है जो करछना के सुलमई गांव की निवासी थी। घरवालों से पुष्टि करने पर पता चला की युवती 16 जुलाई से ही घर से लापता थी।

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे मनकामेश्वर मंदिर के पास कुछ लोग दर्शन करने हेतु आए थे, इसी दौरान उन्हें मंदिर के पीछे बह रही यमुना नदी में तैरता एक शव दिखाई दिया जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को बताया। मौके पर पुलिस अधिकारी आए और उन्होंने गोताखोरों को शव लाने के लिए नदी में उतारा।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्ची से दरिंदगी की दोषी मामी को 20 साल की सजा

16 जुलाई से थी लापता

परिजनों के मुताबिक युवती 16 जुलाई को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला। कीडगंज थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने गुमशुदा की रिपोर्ट की जब पुष्टि की तो पता चला कि घरवालों ने कोई भी गुमशुदा होने की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी।

इसके अलावा पुलिस ने छलांग लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट्स आने के बाद ही असल कारण का पता लगाया जा सकता है। युवती के कपड़ों से भी कोई खास सुराग नहीं मिला, लेकिन शव के कपड़ों से मोबाइल बरामद हुआ है।

परिवार जनों ने बताया कि मानसी घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी नहीं लौटी। तब परिवार वालों ने अनुमान लगाया की वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल चली गई होगी जो झूंसी में है इसी कारण उन्होंने तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ नहीं कराई। बुधवार को जब युवती की शव प्राप्ति की खबर पिता को मिली तो पूरा परिवार दंग रह गया।

यह भी पढ़ें: CJP संसद मार्च के बाद पहली बार NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार आगे की जांच बढ़ाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment