नोएडा में जलभराव के बीच टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत; प्राधिकरण पर उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर 58 में तेज बारिश के बाद जलभराव के बीच सताइस वर्षीय इंजीनियर आर्यन टूटे हुए नाले के स्लैब पर पैर फिसलने से गिर गए।और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताए है क्योंकि टूटा स्लैब समय पर ठीक नहीं किया गया था पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

Shakshi Chauhan

11 जुलाई 2026

1 min read
नोएडा में जलभराव के बीच टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत; प्राधिकरण पर उठे सवाल

नोएडा में लापरवाही की मौत, एक और जान, जल भराव के बीच नाले में गिरकर एक इंजीनियर की मौत, नोएडा में प्रशासनिक लापरवाही एक बाद फिर एक युवा की जान ले गई है। गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद सेक्टर 58 इलाके में जल भराव के बीच दफ़्तर जा रहे सताइस वर्षीय इंजीनियर आर्यन की खुले नाले में गिर से मौत हो गई। इस दुखद घटना ने शहर की जल व्यवस्था और मानसून से पहले किए गए दावों की पोल खोल दी है।

मूल रूप से फ़रूख़ाबाद के रहने वाले आर्यन फ़िलहाल चौड़ा गाँव में रह थे और एक निजी कंपनी में टेक्निकल सुपरवाईजर के तौर पर काम कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने बीटेक पूरी की थी। गुरुवार 9 AM बजे मूसलाधार बारिश के कारण सड़को पर पानी भरा हुआ था। ऐसे में आर्यन नाले के ऊपर बने स्लैब के सहारे आपने दफ़्तर की तरफ़ बढ़ रहे थे।

सेक्टर 58 स्थित एक कंपनी के पास अचानक ट्रांसफर में शोर्ट सर्किट हो गया तेज धमाके और ये देखकर आर्यन घबरा गए और उनका पैर फिसल गया वे सीधे नाले में जा गिरे। दरअसल नाले स्लैब पहलेसे टूटा हुआ था । लेकिन जल भराव की वजह से वह दिख नहीं पा रहा था। आसपास के लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना कुछ ही पल में हो गई।

Sewer
Damaged sewer Images: Pexels

पुलिस ने शव को अपने कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को सही कारण साफ़ नहीं हो सका जिस के चलते जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक़ फ़िलहाल इस मामले में कोई औपचारिकता शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस आपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के ख़िलाफ़ भारी गुस्सा है लोगों को कहना है की अगर समय रहता टूटे स्लैब की मरम्मत हो गई होती और जल निकासी की सही व्यवस्था होती तो आज एक होनहार युवक ज़िंदा होता। यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही नतीजा माना जा रहा है।

और पढ़े: Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें भविष्यफल

बता दे की नोएडा प्राधिकरण हर साल मानसून से पहला नाले की सफ़ाई, टूटे स्लैब बदलने और जल भराव वाले इलाक़ों को दुरुस्त करने के बड़े बड़े दावे करता है। लेकिन शहर के कई हिस्सों में आज भी खुले नाले और स्लैब लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश के दौरान सड़क और नाले के बीच फर्क मिट जाना पैदल चलने के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

फ़िलहाल स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जर्जर स्लैब की तुरंत मरम्मत करने और इस घटना में जब देही तय करने की माँग की है ताकि आगे लोगों को और जान ना जाये।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way