आतंक का अंत! लखीमपुर खीरी में दो लोगों की जान लेने वाला बाघ पकड़ाया

दो लोगों का शिकार करने वाली आदमखोर बाघिन आखिरकार पकड़ी गई, मझगईं रेंज में ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
आतंक का अंत! लखीमपुर खीरी में दो लोगों की जान लेने वाला बाघ पकड़ाया

लोगों की जान लेने वाली बाघिन अब पकड़ ली गयी है। कई दिनों से परेशान करने वाली आदमखोर बाघिन को पकड़ना काफी मुश्किल था लेकिन जोखिम उठाते हुए वन विभाग की टीम ने आखिरकार उसे पकड़ कर रेस्क्यू किया । मझगईं रेंज में दहशत फैलाने और 2 लोगों को मारकर बाघिन बार-बार भागती नजर आ रही थी।

इलाके के आस-पास रहने वाले लोगों ने बहुत बार कंप्लेंट जारी की थी लेकिन जब भी रेस्क्यू टीम सामने आती तब बाघिन या तो अटैक करने के लिए आगे बढ़ती या तो डर कर फरार हो जाती। लेकिन आखिरकार रेस्क्यू टीम इस मिशन में सफल रही, टीम ने बाघिन को आज तड़के ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया गया।

बाघिन को फ़िलहाल रेंज कार्यालय में रखा जा रहा है, रेस्क्यू कहा करना है यह टीम अभी जांच रही है क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि यह जानवर लोगो के लिए अत्यधिक हानिकारक साबित हो सकता है इसलिए रेस्क्यू की जगह जंगल, या ऐसा इलाका होना चाहिए जहां इंसान की पहचान न हो। उसे कहा छोड़ा जायेगा इसके ऊपर अभी चर्चा बाकी है।

अधिकारियों के इस डिसीजन के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई चालू की जाएगी। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बाघिन ने  खालेपुरवा गांव में कोकिला नामक एक महिला का व  रामपुर में एक व्यक्ति का शिकार कर मार डाला। काफी जतनों के बाद बाघिन को मंगलवार को तड़के पांच बजे ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया गया है।

बाघिन को बेहोश करा गया और तभी पिंजड़े में बंद किया गया, कार्यालय में लेजाकर डॉक्टर ने उसका हेल्थ चेकअप भी किया । चेकअप पूर्ण होते ही रिपोर्ट्स में पता चला कि बाघिन बिलकुल स्वस्थ है और उसकी उम्र लगभग 5 साल की है। दोपहर के शोर में उसे नहीं पकड़ा जा सकता था जिसके कारण रेस्क्यू टीम ने यह ऑपरेशन देर रात को शुरू किया गया जिससे खोजने में ही 4 बज गए थे फिर आखिरी में 5 बजे बाघिन को सुरक्षित अनकॉन्शस करके पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल

रेस्क्यू एक्सपर्ट अंकित सिंह ने बताया कि जानवर को आखरी बार  रामपुरकलां गांव के पास ट्रैक किया गया था। उस इलाके में कर्मचारियों ने पकड़ने की कोशिश करने हेतु घोड़े को खूंटे से बांध दिया था लेकिन यह कोशिश भी असफल होने पर रात के 2 बजे ऑपरेशन टाइगर कैप्चर शुरू कर बाघिन को पकड़ा गया।

पकड़ने से पहले बाघिन ने उस घोड़े का शिकार कर वहीं पर बैठ कर आराम करने लग गयी सटीक लोकेशन मिलने के बाद ट्रेंकुलाइज टीम ने ऑपरेशन शुरू किया।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.