Khabar Mirror इवनिंग न्यूज़ राउंडअप: 24 जून 2026 की 20 सबसे महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में

देश, दुनिया, राजनीति, कारोबार, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल की 20 सबसे बड़ी खबरें एक ही जगह। दिनभर की हर अहम अपडेट पर एक नजर डालें और जानें आज क्या रहा सुर्खियों में।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
Khabar Mirror इवनिंग न्यूज़ राउंडअप: 24 जून 2026 की 20 सबसे महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में

1. CJI सूर्यकांत के रूस दौरे में बड़ी डील, भारत और रूस की न्यायपालिका मिलकर करेंगी काम

भारत और रूस के रिश्ते सिर्फ रक्षा और व्यापार तक ही सीमित नहीं हैं, अब न्यायिक क्षेत्र में भी दोनों देशों ने एक बड़ा कदम उठाया है। रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की मौजूदगी में भारत और रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच सहयोग को लेकर एक अहम समझौता हुआ। इस समझौते के जरिए दोनों देशों की अदालतें एक-दूसरे के अनुभवों और बेहतर न्यायिक प्रक्रियाओं को साझा कर सकेंगी। इस पहल से न्यायाधीशों के प्रशिक्षण, कानूनी शोध, डिजिटल कोर्ट सिस्टम और न्यायिक प्रशासन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों की न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी

2. मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई इलाकों में जलभराव; ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता

बई में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है और लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है, जबकि कुछ निचले इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

3. ‘पापा मुझे बचाओ…’ दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के पिता का छलका दर्द, बोले- थोड़ा पहले जाग जाता तो बच जाती

मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता का दर्दनाक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मदद के लिए पुकार रही थी, लेकिन वह समय रहते उसकी आवाज नहीं सुन सके। पिता ने भावुक होते हुए कहा, “अगर मैं थोड़ा पहले जाग जाता, तो शायद मेरी बेटी आज जिंदा होती।” घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों का कहना है कि दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मामले को लेकर लोगों में भी भारी आक्रोश है और बच्ची के लिए इंसाफ की मांग लगातार उठ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

4. दिल्ली-NCR में नाइट कैब जर्नी पर खतरे की घंटी, अपराध के मामलों से यात्रियों में डर

दिल्ली-एनसीआर में नाइट कैब से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में कैब ड्राइवरों से जुड़े कई आपराधिक मामलों के सामने आने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल है। देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर महिलाओं, ने सुरक्षा व्यवस्था और कैब सेवाओं की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय कैब सेवाओं में सख्त वेरिफिकेशन, रियल-टाइम ट्रैकिंग और ड्राइवरों की नियमित जांच जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की जरूरत है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने यह बहस तेज कर दी है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैब कंपनियों और प्रशासन को मिलकर अधिक प्रभावी कदम उठाने होंगे।

5. भारतीयों के लिए अहम सूचना! ईरान स्थित दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, जानें क्या सलाह दी

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने एकनाथ शिंदे खेमे के साथ गए छह सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है। पार्टी का कहना है कि इन सांसदों की स्थिति और उनकी राजनीतिक पहचान पर कानूनी पहलुओं पर स्पष्टता जरूरी है। शिवसेना (यूबीटी) का दावा है कि पार्टी छोड़कर दूसरे खेमे में जाने वाले सांसदों के मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, शिंदे गुट इन सांसदों को अपने साथ होने का दावा कर रहा है। लोकसभा स्पीकर से हुई इस मुलाकात को महाराष्ट्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और दोनों गुटों के बीच जारी खींचतान के एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

6. क़तर के रास लाफ़ान में धमाके की सूचना, भारतीय नागरिकों को लेकर स्थिति पर नजर, 12 भारतीयों के हताहत होने का दावा

कतर के रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए भीषण विस्फोट ने भारत समेत कई देशों को झकझोर दिया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। विस्फोट गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ, जिसके बाद मौके पर आग लग गई और कई लोग घायल भी हो गए। कतर और भारतीय अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि की है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

7. Iran-US Deal: समझौते की 4 ‘लक्ष्मण रेखाएं’, उल्लंघन हुआ तो दोबारा शुरू हो सकता है संघर्ष

मध्य पूर्व में तनाव कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुई नई डील को फिलहाल राहत की बड़ी कोशिश माना जा रहा है। लेकिन इस समझौते में ऐसी चार अहम शर्तें रखी गई हैं, जिन्हें दोनों देशों के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर इनमें से किसी एक का भी उल्लंघन हुआ तो क्षेत्र में फिर से सैन्य टकराव और हिंसा भड़क सकती है। डील के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी, क्षेत्रीय मिलिशिया समूहों को समर्थन सीमित करना, अमेरिकी हितों और सैनिकों पर हमले नहीं होने देना तथा समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जैसी प्रमुख शर्तें शामिल बताई जा रही हैं।

8. कोटा के चिदात्मन जैन की प्रेरक कहानी, ₹30 हजार से खड़ा किया 2 करोड़ का कारोबार

कारोबार शुरू करने के लिए बड़ी पूंजी नहीं, बल्कि बड़ा हौसला चाहिए। कोटा के चिदात्मन जैन की कहानी इसी बात का उदाहरण है। उन्होंने महज 30 हजार रुपये की छोटी सी रकम से अपना सफर शुरू किया था और आज उनका कारोबार करीब 2 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच चुका है। उनकी मेहनत और दूरदर्शिता ने एक छोटे से आइडिया को सफल उद्यम में बदल दिया। चिदात्मन जैन की सफलता सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने व्यवसाय के जरिए 21 महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है, जिससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

9. पानी-पानी मुंबई, प्यासी दिल्ली! El-Nino इफेक्ट से मौसम में बड़ा असंतुलन, जानें कब मिलेगी राहत

मुंबई में बारिश का कहर और दिल्ली की सूखी ज़मीन इस समय देश के मौसम की सबसे बड़ी कहानी बन गई है। एक तरफ मुंबई में बीती रात कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर अब भी मानसून की जोरदार बारिश का इंतजार कर रहा है और गर्मी-उमस से लोगों की परेशानी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण एल-नीनो (El Niño) का असर है। प्रशांत महासागर में विकसित हो रही यह मौसमी स्थिति भारत के मानसून को कमजोर और असंतुलित बना रही है।

10. लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, 15 मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को दिया नया मोड़, आग नहीं बनी मौत की वजह?

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 लोगों की मौत आग में झुलसने से नहीं, बल्कि दम घुटने और जहरीला धुआं सांस के जरिए शरीर में जाने से हुई। डॉक्टरों ने पाया कि किसी भी मृतक के शरीर पर इतनी गंभीर जलन या बाहरी चोटें नहीं थीं, जिन्हें मौत का सीधा कारण माना जा सके। आग लगने पर निकलने वाली जहरीली गैसें कुछ ही मिनटों में इंसान को बेहोश कर सकती हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है।

11. पीस डील की कोशिशें तेज, UAE पहुंचे रूबियो; अमेरिकी सीनेट ने जंग के खिलाफ अपनाया सख्त रुख

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को सम्मान दिया है और यह समझौता उनकी कूटनीतिक जीत का प्रमाण है। ट्रम्प ने कहा कि इस डील से क्षेत्र में तनाव कम होगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही टकराव की स्थिति पर विराम लग सकता है। वहीं ईरान का रुख इससे बिल्कुल अलग है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यह समझौता अमेरिका की नहीं, बल्कि ईरान की शर्तों पर हुआ है। उनका दावा है कि तेहरान ने अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया और अमेरिका को कई मुद्दों पर झुकना पड़ा।

12. केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 2004 कॉल रिकॉर्ड और 238 घंटे लंबी बातचीत ने खोले कई राज

केतन की मौत से जुड़े मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड के बीच लगातार संपर्क था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच 2004 कॉल और करीब 238 घंटे की बातचीत हुई थी, जिसने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है। कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले और बाद में दोनों की गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। पुलिस सिया और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़े हर पहलू की गहन पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि केतन की मौत के पीछे क्या वजह थी और इसमें किसकी क्या भूमिका रही। मामले में नए खुलासों के बाद यह केस और भी उलझता नजर आ रहा है, जबकि परिजन लगातार सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

13. सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ में सामने आए अहम खुलासे, केतन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

मेरठ के चर्चित केतन हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जांच अधिकारियों का दावा है कि दोनों ने केतन की हत्या से जुड़े कई अहम राज खोले हैं, जिससे मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली है। पुलिस अब आरोपियों के बयानों और जुटाए गए सबूतों का मिलान कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस खुलासे के बाद केतन हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

14. यूपी सरकार का सख्त कदम, 100 से अधिक कोचिंग सेंटरों की जांच; कई पर लटकी कार्रवाई की तलवार

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रही जांच के दौरान कई बड़े और चर्चित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हुई है। शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, भवन मानकों और पंजीकरण से जुड़ी गंभीर खामियां मिलने के बाद कई सेंटर सील कर दिए गए हैं, जबकि 100 से ज्यादा संस्थान जांच के दायरे में आ गए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

15. ITR Deadline Alert: 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करें, इन 10 जरूरी बातों को न करें नजरअंदाज

अगर आपकी सालाना आय तय सीमा से ज्यादा है, तो 31 जुलाई से पहले इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना बेहद जरूरी है। टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर रिटर्न भरने से न सिर्फ पेनाल्टी से बचा जा सकता है, बल्कि भविष्य में लोन, वीजा और अन्य वित्तीय कामों में भी आसानी होती है। खासतौर पर जिन लोगों की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें नियमों के अनुसार रिटर्न दाखिल करना चाहिए। ITR फाइल करते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सही टैक्स व्यवस्था (Old/New Regime) का चयन करें, फॉर्म 26AS और AIS की जानकारी मिलान कर लें, सभी आय के स्रोतों को शामिल करें, बैंक खाते की जानकारी सही भरें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

16. सनस्क्रीन लगाने को लेकर फैली हैं कई गलतफहमियां, ये 5 मिथक आपकी स्किन को कर सकते हैं नुकसान

तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच सनस्क्रीन त्वचा की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है, लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर कई गलतफहमियां भी लोगों के बीच आम हैं। कई लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में या धूप में बाहर निकलते समय ही लगानी चाहिए, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार यूवी किरणें बादलों और खिड़कियों के कांच से भी त्वचा तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में सिर्फ मौसम देखकर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। एक और बड़ा मिथक यह है कि एक बार सनस्क्रीन लगाने के बाद पूरे दिन दोबारा लगाने की जरूरत नहीं होती। वहीं, कई लोग मानते हैं कि सांवली त्वचा वालों को सनस्क्रीन की आवश्यकता नहीं होती या फिर ज्यादा SPF वाली सनस्क्रीन लगाने से पूरे दिन सुरक्षा मिल जाती है।

17. हड्डियों के लिए जरूरी Vitamin D बन सकता है किडनी और दिल का दुश्मन, डॉक्टर ने दी चेतावनी

हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर में कैल्शियम के संतुलन के लिए जरूरी माना जाने वाला विटामिन-डी अगर जरूरत से ज्यादा लिया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना जांच और विशेषज्ञ की सलाह के लंबे समय तक हाई-डोज विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने से शरीर में कैल्शियम का स्तर असामान्य रूप से बढ़ सकता है, जिससे किडनी और दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, विटामिन-डी की अधिक मात्रा किडनी स्टोन, किडनी डैमेज और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है। कई लोग कमजोरी या हड्डियों के दर्द को दूर करने के लिए खुद से सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन डॉक्टर सलाह देते हैं कि विटामिन-डी की कमी की पुष्टि जांच के बाद ही दवा लेनी चाहिए।

18. कहीं आपका iPhone भी तो नहीं खतरे में? हैकिंग से बचने के लिए करें ये जरूरी काम

अगर आप पुराना iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पुराने iOS वर्जन पर चल रहे iPhone हैकिंग और साइबर हमलों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। समय पर सुरक्षा अपडेट नहीं मिलने की वजह से ऐसे डिवाइस में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

19. लॉन्च से पहले Redmi के नए स्मार्टफोन का खुलासा, 9,000mAh बैटरी बन सकती है सबसे बड़ी खासियत

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर बड़ी बैटरी वाले फोन की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी जल्द ही ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसमें करीब 9,000mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलेगी। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है जो लंबे बैटरी बैकअप और हैवी यूसेज की तलाश में रहते हैं। कंपनी वालो के अनुसार, फोन में सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं बल्कि फास्ट चार्जिंग, दमदार प्रोसेसर और बेहतर डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज पुलिस पर सवाल, युवती बोली- FIR तो दर्ज करनी पड़ेगी; थाने में जमकर हंगामा

20. 7 जुलाई को दस्तक देगा Nothing Phone (4b), परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा शक्तिशाली Snapdragon प्रोसेसर

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री कर सकता है और इसमें 8GB रैम के साथ दमदार Snapdragon प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस डिवाइस में परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों पर खास फोकस कर सकती है, जिससे यह युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में बेहतर डिस्प्ले, शानदार कैमरा सेटअप और Nothing की पहचान बन चुके यूनिक डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक हुई जानकारियों ने टेक मार्केट में इसकी चर्चा तेज कर दी है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.