केतन मर्डर केस में हिना खान ने जताया दुख, बोलीं- सच छिपाने की कीमत बहुत भारी पड़ी

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर हिना खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा कि अगर सच बोल दिया जाता तो एक जान बच सकती थी। जानिए पूरा मामला।

Palak Gupta

25 जून 2026

1 min read
केतन मर्डर केस में हिना खान ने जताया दुख, बोलीं- सच छिपाने की कीमत बहुत भारी पड़ी

केतन अग्रवाल का मर्डर केस इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर चर्चित है। केस होने के कुछ घंटे के बाद ही इस मुद्दे ने पूरे सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली है। कुछ दिनों पहले जिसे ट्रैकिंग हादसा माना जा रहा था वही आज मर्डर केस बनकर सबके सामने आ खड़ा है। पुणे में चर्चित ये मर्डर केस की तरफ टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपना दर्द जाहिर किया।

इस हत्या कांड में केतन बेक़सूर था इसी बात पर पूरी सोशल मीडिया केतन के लिए आवाज़ उठा रही है। हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले को लेकर दुख और नाराजगी जताई। इंटस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि “अगर सच बोल दिया जाता तो एक मासूम की जान बच जाती” इस स्टोरी के ज़रिए उन्होंने बताया कि अगर सही समय पर सच बोलना इतना आसान नहीं समझा जितना मारना समझा गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सच सामने आ जाता तो एक जिंदगी बच जाती।

क्या है हत्याकांड का पूरा मामला ?

केतन अग्रवाल अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत प्यार करता था जिसका नाम सिया गोयल था, केतन ने अपनी फैमिली वालो को मानकर सिया और अपनी शादी की तारीख पक्की भी कर ली थी लेकिन फिर कहानी ने एक ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया जिसने पूरी फैमिली को झकझोर कर रख दिया। कुछ दिन ही पहले सिया गोयल और केतन की सगाई भी हो गयी थी, घर में ख़ुशी का माहौल था यहाँ तक की प्री-वेडिंग शूट भी प्लान कर दिया गया था।

इसी बीच सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन से सिया ने लोहागढ़ फोर्ट जाने को कहा जो की लोनावला के पास मौजूद है। 18 जून 2026 को दोनों ट्रेकिंग करने जब फोर्ट पर पहुंचे तब हादसे में केतन की जान चली गयी। पहले तो यह हादसा माना जा रहा था लेकिन पुलिस ने अंदर तक ,मुद्दे को खंगाला तो यह मर्डर केस बनकर सबके सामने आया।

केतन और सिया की बाली ट्रिप भी कन्फर्म हो गयी थी लेकिन एयरपोर्ट पर जाकर पता चला तब केतन का पासपोर्ट गायब था जिसके कारण ट्रिप वहीं पर कैंसिल करनी पड़ी । इससे यह भी सामने आया की दोनों के रिश्ते में नोकझोंक होनी भी चालू हो गयी थी। जांच के बाद यह भी सामने आया कि केतन को पहले भी चोट पहुंचाने की कोशिश की गयी थी।

यह भी पढ़ें: मंगेतर की हत्या की साजिश में सोनम केस की चर्चा, जांच में सामने आए चौंकाने वाले दावे

पुलिस का आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में केतन की मंगेतर सिया गोयल का हाथ है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिया ने यह मर्डर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर किया है। इस जांच की पुष्टि होते ही दोनों को हवालात में बंद कर दिया गया, पुलिस ने यह भी पाया कि सिया इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थी हालांकि उस पर परिवार वालों का दबाव भी देखा गया था।

फ़िलहाल सिया और चेतन को 29 जून तक पुलिस की निगरानी में रखा है और मामले की जांच अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर इस मर्डर केस का जोरदार आक्रोश देखा जा रहा है वही लोग सवाल उठा रहे है कि अगर दिक्कत थी तो छोड़ देती, सच बोलकर अलग होने का रास्ता क्यों नहीं चुना। इस मर्डर मामले की जांच पर अभी सभी की नज़रें टिकी हुई हैं।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.