कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने 6 जून दिल्ली प्रदर्शन का किया ऐलान

कॉक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया ऐलान, 6 जून को उतरेंगे दिल्ली। जनता मंतर पर प्रदर्शन करने से संबंधित पोस्ट की सोशल मीडिया पर वीडियो।

Palak Gupta

2 जून 2026

1 min read

सोशल मीडिया पर तेजी से आग पकड़ने वाली पार्टी आज फिर चर्चा का अहम मुद्दा बन गई है। कॉक्रोच जनता पार्टी एक वह सोशल मीडिया अभियान है जिससे वॉइस ऑफ अनएम्प्लॉइड के नाम से खूब जाना गया था। कॉक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 6 जून को दिल्ली में वापस लौटकर जंतर मंतर के पास प्रदर्शन करने का एलान किया है।

कॉक्रोच जनता पार्टी वह अभियान है जो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुरेन्द्र के युवाओं के दिए बयान के आधार पर शुरू हुई थी, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं जो कि कुछ सालों तक आम आदमी पार्टी के साथ कम्यूनिकेशन टीम के तौर पर काम कर चुके हैं।

खास बात यह है कि उन्होंने अपने दर्शकों से सीधी अपील की है कि उन्हें एयरपोर्ट ही मिले। प्रदर्शन के इस एलान ने CJP के फॉलोअर्स के बीच एक अलग उत्साह और जोश पैदा कर दिया है, जिसके कारण राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। दरअसल, अभिजीत दीपके अभी भी अमेरिका में रह रहे हैं, और वहीं से सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फॉलोअर्स के बीच मिलने का एलान करते हुए कहा कि ठीक 6 जून को वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।

प्रदर्शन का कारण क्या है?

अभिजीत ने X पर ट्वीट करते कहा कि वह भारत लौट रहे हैं। पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा “मैं अपने देश अपने भारत लौट रहा हूँ और लौटकर सबसे पहले मैं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की गुजारिश रखूँगा”। दीपक ने लाखों युवाओं व छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि हाल ही में हुए एग्ज़ाम विवादों और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण लाखों बच्चों ने आत्महत्या की है और बच्चों की जो मेहनत बर्बाद हुई है उसका कारण सिर्फ़ शिक्षा मंत्री है।

imageXX6X

शिक्षा मंत्री के होते हुए भी शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, ख़ासकर परीक्षा से जुड़े कार्यालों में सुरक्षा न बरतना कोई आम बात नहीं है, इससे लाखों बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है और तो और उनकी सालों की मेहनत भी बर्बाद चली गई, इसी कारणवश इन सभी की जवाबदेही सरकार को देनी पड़ेगी।

हालांकि, कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन से पहले ही विवाद गहराने लगे हैं। खुद दीपके ये बोल रहे हैं कि उन्हें आभास हो रहा है, एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें गिरफ्तार करवा लिया जाएगा। वही दूसरी ओर कॉक्रोच जनता पार्टियों को लेकर राजनीतिक बहस ने और भी तेजी पकड़ ली है।

दीपके का कहना है कि ‘करीब साढ़े सात लाख बच्चों ने पिटीशन पर साइन किया है, करोड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर भी संगठन दिखाया है, देश में दिल्ली, लखनऊ, जयपुर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन फिर भी हाथ अभी तक बंद क्यों हैं? क्यों कुछ समाधान नहीं निकाला जा रहा?

यह भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price: यूपी में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर, CNG हुई महंगी

फिलहाल तो 6 जून को किए जाने वाले प्रदर्शन पर सबकी नज़रें टिकी रहेंगी, क्योंकि परीक्षा से संबंधित मुद्दा अभी भी देश भर में जारी है, और छात्र समुदाय में इसे लेकर लगातार बहस चल रही है। अब यह देखना होगा कि ऑनलाइन तो 2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं लेकिन अब प्रदर्शन में जंतर मंतर पर कितनी भीड़ एकत्र होगी यह देखना बाकी है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.